Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Sunday, July 26
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* कलेक्टर और एसएसपी ने कल्याण आश्रम धर्माथ चिकित्सालय, जिला चिकित्सालय सहित जय स्तंभ चौक का किया निरीक्षण
    Uncategorized

    *प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* कलेक्टर और एसएसपी ने कल्याण आश्रम धर्माथ चिकित्सालय, जिला चिकित्सालय सहित जय स्तंभ चौक का किया निरीक्षण

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGMarch 29, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *कलेक्टर और एसएसपी ने कल्याण आश्रम धर्माथ चिकित्सालय, जिला चिकित्सालय सहित जय स्तंभ चौक का किया निरीक्षण*

    *आश्रम के नया अस्पताल निर्माण हेतु भूमि पूजन की तैयारी के संबंध में दिए आवश्यक दिशा-निर्देश*

    *आगामी 07 अप्रैल को आयोजित होने वाले निःशुल्क सिकल सेल, थैलेसीमिया परामर्श जागरूकता एवं एचएलए मैचिंग शिविर की सारी तैयारी करने के दिए निर्देश*

    जशपुरनगर 28 मार्च 2025/कलेक्टर श्री रोहित व्यास और एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने जशपुर विकास‌खंड के कल्याण आश्रम धर्माथ चिकित्सालय, जय स्तंभ चौक, जिला चिकित्सालय के मातृ और शिशु अस्पताल का निरीक्षण कर मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम की तैयारी का जायजा लिया। संभावित कार्यक्रम अनुसार मुख्यमंत्री आगामी 07 अप्रैल 25 को नगरीय निकाय के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण, शिलान्यास करेंगे और जशपुर वासियों को सौगात देंगे।

    कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट के सामने कल्याण आश्रम के नया अस्पताल बनाने के लिए भूमि पूजन की तैयारी के लिए आवश्यक निर्देश दिए। इसी प्रकार जिला अस्पताल के पास जय स्तंभ चौक के सौन्दर्य करण, लाइट बिजली, घास लगवाने और परिसर को साफ-सफाई करवाने के लिए कहा है। उन्होंने आस-पास पेड़ के पास मधुमक्खी के छत्ते हटाने के भी निर्देश दिए हैं। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविन्द भगत अपर कलेक्टर श्री प्रदीप कुमार साहू, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी, डिप्टी कलेक्टर श्री हरि ओम द्विवेदी, नगर पालिका अधिकारी श्री उपाध्याय, स्वास्थ्य विभाग के राजेश कुरील, डां. अरविंद रात्रे और अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

    इस दौरान कलेक्टर ने जिला चिकित्सालय के मातृ और शिशु अस्पताल का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एम.सी.एच. विंग जिला चिकित्सालय जशपुर में आगामी 7 अप्रैल को स्वास्थ्य विभाग के द्वारा निःशुल्क सिकल सेल, थैलेसीमिया परामर्श जागरूकता एवं एचएलए मैचिंग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में बाल चिकित्सालय नारायणा हॉस्पिटल बंगलोर के ब्रोन मैरो ट्रांसप्लांट डॉ. सुनील भट्ट सेवाएं देगें। इस हेतु कलेक्टर ने सारी तैयारी करने के निर्देश दिए हैं।

    शिविर में सभी पेशेंट को 1 माह पूर्व की सीरम फेरीटिन, क्रिएटिनिन, सीबीसी, एसपीपीटी, एसजीओट रिपोर्ट करा कर लानी होगी। 12 वर्ष तक के बच्चों और उनके भाई बहन का एचएलए टेस्ट निःशुल्क होगा। यदि किसी ने पहले कराया होगा तो उसका दुबारा कराने की जरूरत नहीं होगी। शिविर में जांच कराने हेतु रजिस्टेशन के लिए सदीप मो.नं. 7879007715, रतना मो.नं. 9669208021 और कॉजल मो.नं. 9425504433 में संपर्क किया जा सकता है।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में श्रवणदोष से पीड़ित बलसाय और बलिस को मिला श्रवण यंत्र
    Next Article *प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* Mahtari Vandan Yojana Registration : महतारी वंदन योजना में फिर से होंगे आवेदन, इस तारीख को खुलेगा पोर्टल
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    बड़ी खबर: नए कानून (BNS) के तहत जशपुर कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, शादी का झूठा झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 7 साल की कठोर सजा! विशेष कपड़े के वैभव शर्मा की…….

    July 24, 2026

    जशपुर पुलिस की बड़ी कामयाबीः दिव्यांग नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 20 वर्ष की कठोर सजा, नए कानून (BNS) के तहत विशेष कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला वैभव शर्मा की विशेष ग्राउंड रिपोर्ट……..

    July 24, 2026

    ₹18.75 लाख की मोबाइल चोरी का सनसनीखेज खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार, 47 मोबाइल बरामद उप संपादक वैभव शर्मा की कवरेज….

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • बड़ी खबर: नए कानून (BNS) के तहत जशपुर कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, शादी का झूठा झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 7 साल की कठोर सजा! विशेष कपड़े के वैभव शर्मा की…….
    • जशपुर पुलिस की बड़ी कामयाबीः दिव्यांग नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 20 वर्ष की कठोर सजा, नए कानून (BNS) के तहत विशेष कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला वैभव शर्मा की विशेष ग्राउंड रिपोर्ट……..
    • ₹18.75 लाख की मोबाइल चोरी का सनसनीखेज खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार, 47 मोबाइल बरामद उप संपादक वैभव शर्मा की कवरेज….
    • *उप संपादक वैभव शर्मा कीविशेषता खबर-* कलयुगी पिता को आजीवन कारावास: अपनी ही 13 वर्षीय बेटी से दुष्कर्म का दोषी करार……….
    • ₹1 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार हुए सिविल सर्जन, ACB की बड़ी कार्रवाई………

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?