Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Tuesday, September 15
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* Mahtari Vandan Yojana Registration : महतारी वंदन योजना में फिर से होंगे आवेदन, इस तारीख को खुलेगा पोर्टल
    Uncategorized

    *प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* Mahtari Vandan Yojana Registration : महतारी वंदन योजना में फिर से होंगे आवेदन, इस तारीख को खुलेगा पोर्टल

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGMarch 31, 2025No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    Mahtari Vandan Yojana Registration : महतारी वंदन योजना में फिर से होंगे आवेदन, इस तारीख को खुलेगा पोर्टल

    ‌

    सीजी भास्कर, 29 मार्च। महिला एवं बाल विकास विभाग

     

    अप्रैल से महतारी वंदन योजना (Mahtari Vandan Yojana Registration) के लाभ के लिए फिर से पंजीकरण के लिए पोर्टल खोल सकता है। प्रदेश में 21 वर्ष से अधिक उम्र की कई महिलाएं इस योजना का लाभ लेने की प्रतीक्षा कर रही हैं और आवेदन भी कर रही हैं।

     

    हालांकि, अभी तक इस पर कोई निर्णय नहीं होने के कारण

     

    उनका पंजीकरण नहीं हो पा रहा है, जिससे उन्हें महतारी वंदन योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। अप्रैल के दूसरे या तीसरे सप्ताह में शासन महतारी वंदन योजना के पंजीकरण के लिए पोर्टल खोलने की संभावना है। इसके बाद नए लाभार्थी इस योजना का लाभ उठाने के लिए पंजीकरण कर सकेंगे।

     

    यह मुद्दा विधानसभा में भी उठ चुका है (Mahtari Vandan Yojana Registration)

     

    “कांग्रेस विधायक उमेश पटेल ने मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े से प्रश्नकाल में पूछा था कि नए लाभार्थियों के लिए पोर्टल कब खोला जाएगा। उन्होंने यह भी सवाल किया कि पेंशन प्राप्त गरीब बुजुर्ग महिलाओं को महतारी वंदन योजना की राशि पूरी क्यों नहीं दी जा रही है, क्योंकि उन्हें केवल 500 रुपए ही मिल रहे हैं। इस पर मंत्री ने उत्तर दिया कि नए लाभार्थियों के लिए विभाग द्वारा पोर्टल जल्द ही खोला जाएगा।

     

    विभाग ने प्रस्ताव तैयार किया

     

    सूत्रों के अनुसार, महिला एवं बाल विकास विभाग ने नए लाभार्थियों को सहायता प्रदान करने के लिए एक प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा है। वर्तमान में यह प्रस्ताव शासन स्तर पर विचाराधीन है। चूंकि नया वित्तीय वर्ष अप्रैल से शुरू होगा, इसलिए उम्मीद है कि इसी महीने विभाग नए लाभार्थियों के पंजीकरण के लिए पोर्टल सक्रिय कर देगा।

     

    लगभग 70 लाख महिलाएं हो रही हैं लाभान्वित (Mahtari Vandan Yojana Registration)

     

    ज्ञात हो कि साय सरकार की महतारी वंदन योजना का लाभवर्तमान में प्रदेश की 69,69,399 महिलाएं उठा रही हैं। हर महीने की पहली तारीख को महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिलाओं के खातों में एक-एक हजार रुपए जमा किए जाते हैं। यह योजना साय सरकार के गठन के एक महीने बाद शुरू की गई थी।

     

    पंजीकरण के लिए पात्रता मानदंड इस प्रकार हैं

     

    विवाहित महिला छत्तीसगढ़ की स्थानीय निवासी होनी चाहिए।

     

    आवेदन के वर्ष की एक जनवरी को विवाहित महिला की आयु 21 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए।

     

    विधवा, तलाकशुदा, और परित्यक्ता महिलाएं भी इस योजना के लिए पात्र हैं।

     

    ये महिलाएं अपात्र मानी जाएंगी

     

    जिनके परिवार में कोई सदस्य आयकरदाता है।

     

    जिनके परिवार का कोई सदस्य भारत सरकार या राज्य सरकार

     

     

    के सरकारी विभागों, उपक्रमों, मंडलों, या स्थानीय निकायों में स्थायी, अस्थायी, या संविदा पदों पर कार्यरत प्रथम, द्वितीय, या तृतीय श्रेणी के अधिकारी या कर्मचारी हैं।

     

    जिनके परिवार में कोई वर्तमान या पूर्व सांसद या विधायक है।

     

    जिनके परिवार का कोई सदस्य भारत सरकार या राज्य सरकार के बोर्ड, निगम, या मंडल के वर्तमान या पूर्व अध्यक्ष या उपाध्यक्ष है।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* कलेक्टर और एसएसपी ने कल्याण आश्रम धर्माथ चिकित्सालय, जिला चिकित्सालय सहित जय स्तंभ चौक का किया निरीक्षण
    Next Article *प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ को दी बड़ी सौगात, 33,700 करोड़ की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, जानें क्या बोले
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    🐘 डिवाइन मेडिकेयर हॉस्पिटल में विराजे बाल गणेश, भक्तिमय हुआ अस्पताल का माहौल 🙏……

    September 14, 2026

    🙏 प्रथम दर्शन: मंडी प्रांगण में खुले गजानन स्वामी के मुख, भक्तों में दिखा उत्साह………

    September 14, 2026

    त्योहारों की भीड़ में वारदात रोकने पुलिस अलर्ट, थाना प्रभारी जितेंद्र ताम्रधर ने बताया सुरक्षा का खास इंतजाम……….

    September 14, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🐘 डिवाइन मेडिकेयर हॉस्पिटल में विराजे बाल गणेश, भक्तिमय हुआ अस्पताल का माहौल 🙏……
    • 🙏 प्रथम दर्शन: मंडी प्रांगण में खुले गजानन स्वामी के मुख, भक्तों में दिखा उत्साह………
    • त्योहारों की भीड़ में वारदात रोकने पुलिस अलर्ट, थाना प्रभारी जितेंद्र ताम्रधर ने बताया सुरक्षा का खास इंतजाम……….
    • 🚨 वायरल वीडियो ने हिलाया प्रशासन! अंबिकापुर की बदहाल सड़क पर CM साय सख्त………
    • 25 साल की सेवा की कहानी अब पहुंचेगी हर घर तक!…….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?