Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Wednesday, September 16
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ को दी बड़ी सौगात, 33,700 करोड़ की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, जानें क्या बोले
    Uncategorized

    *प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ को दी बड़ी सौगात, 33,700 करोड़ की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, जानें क्या बोले

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGMarch 31, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ को दी बड़ी सौगात, 33,700 करोड़ की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, जानें क्या बोले

    बिलासपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (30 मार्च) को छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 33,700 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ की जनता को विकास कार्यों के लिए बधाई दी और कहा कि उनकी सरकार जन-जन तक विकास का लाभ पहुंचाने के लिए तेजी से काम कर रही है।

     

     

    तीन लाख गरीब परिवारों को मिला नया घर

    पीएम मोदी ने अपने संबोधन में बताया कि इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के तीन लाख गरीब परिवार अपने नए घर में प्रवेश कर रहे हैं। उन्होंने लाभार्थियों से मुलाकात कर उनकी खुशी को महसूस किया और कहा कि यह सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण है कि हर जरूरतमंद को अपना आशियाना मिले।

     

    विकास कार्यों की झड़ी, कई बड़ी योजनाओं की सौगात

    प्रधानमंत्री मोदी ने इस दौरान मंदिर हसौद-अभनपुर-रायपुर सेक्शन में मेमू ट्रेन सेवा को हरी झंडी दिखाई। इसके साथ ही कई अन्य विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया, जिसमें सड़क, रेलवे, बिजली, गैस पाइपलाइन और शिक्षा से जुड़े प्रोजेक्ट शामिल हैं।

    नवरात्रि के पहले दिन छत्तीसगढ़ पहुंचना सौभाग्य की बात

    पीएम मोदी ने कहा, आज पहला नवरात्रि है और छत्तीसगढ़ माता महामाया और माता कौशल्या की धरती है। इस पावन अवसर पर यहां आकर विकास कार्यों को जनता को समर्पित करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है।

    ‘हमने बनाया, हम ही संवारेंगे’

    प्रधानमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ को अलग राज्य बने 25 साल पूरे हो गए हैं, और यह राज्य अपनी रजत जयंती मना रहा है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए कहा कि उनकी सरकार ने छत्तीसगढ़ का निर्माण किया था और अब इसे और अधिक विकसित करने का संकल्प लिया है।

     

    प्रधानमंत्री की इस घोषणा के बाद छत्तीसगढ़ के विकास को एक नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* Mahtari Vandan Yojana Registration : महतारी वंदन योजना में फिर से होंगे आवेदन, इस तारीख को खुलेगा पोर्टल
    Next Article *प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय की अध्यक्षता में कांसाबेल में खंड स्तरीय गृह प्रवेश कार्यक्रम सम्पन्न
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……

    September 16, 2026

    🔥 PM आवास पर महामुकाबला: आमने-सामने भूपेश और विजय शर्मा, आंकड़ों की जंग में गरमाया रायपुर!………

    September 16, 2026

    📲 यूपीआई चार्ज को लेकर असमंजस दूर करने वाली खबर, ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं…….

    September 16, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……
    • 🔥 PM आवास पर महामुकाबला: आमने-सामने भूपेश और विजय शर्मा, आंकड़ों की जंग में गरमाया रायपुर!………
    • 📲 यूपीआई चार्ज को लेकर असमंजस दूर करने वाली खबर, ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं…….
    • 🐘 डिवाइन मेडिकेयर हॉस्पिटल में विराजे बाल गणेश, भक्तिमय हुआ अस्पताल का माहौल 🙏……
    • 🙏 प्रथम दर्शन: मंडी प्रांगण में खुले गजानन स्वामी के मुख, भक्तों में दिखा उत्साह………

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?