Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Wednesday, July 29
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*प्रधान संपदक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* लेक्टर ने निर्माण एजेंसी को सड़क की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के दिए निर्देश 
    Uncategorized

    *प्रधान संपदक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* लेक्टर ने निर्माण एजेंसी को सड़क की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के दिए निर्देश 

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGJune 25, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    कलेक्टर ने निर्माण एजेंसी को सड़क की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के दिए निर्देश

    किसानों के लिए बनाएं किसान क्रेडिट कार्ड

    धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत 417 गांव में बिजली, पानी, सड़क,आश्रम छात्रावास, आंगनबाड़ी, सहित सभी योजनाओं का दिया जाना लाभ

     

    जशपुर 24 जून 25/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने मंगलवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक लेकर मुख्यमंत्री जनदर्शन कलेक्टर जनदर्शन, टीएल के प्रकरणों की जानकारी ली और लंबित प्रकरणों का निराकरण गंभीरता से करने के निर्देश दिए हैं।

     

    कलेक्टर ने समीक्षा के दौरान सभी निर्माण एजेंसी को सड़क,पूल पुलिया के निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए हैं। किसी भी स्थिति में गुणवत्ता के साथ समझौता नहीं किया जाएगा।

     

    उन्होंने कहा कि बारिश का मौसम है खेती बाड़ी का सीजन चालू हो गया है

    किसानों के लिए प्राथमिकता से किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने के निर्देश दिए है ताकि किसानों को खाद बीज लेने में आसानी हो सके।

    इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार सहायक कलेक्टर श्री अनिकेत अशोक अपर कलेक्टर श्री प्रदीप कुमार साहू सभी एसडीएम जनपद सीईओ और जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।

     

    कलेक्टर ने समीक्षा के दौरान सभी अधिकारियों से अपने विभाग के निलंबित अधिकारियों और कर्मचारियों की जानकारी मांगी है साथ ही उनका मुख्यालय कहां दिया गया है। उनकी नियमित उपस्थिति और वर्तमान में उनके कार्यों की गतिविधियों की जानकारी भेजने के लिए कहा हैं।

    कलेक्टर ने केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान की भी समीक्षा की और जिले में चिन्हांकित 417 ग्राम पंचायतों में सभी में केन्द्र और राज्य शासन की योजनाओं का लाभ देने के निर्देश दिए हैं।

     

    उन्होंने चिन्हांकित गांव में , आश्रम छात्रावास, आंगनबाड़ी, सड़क, बिजली, पानी, की सुविधा और गांव के प्रत्येक व्यक्ति का राशनकार्ड, आयुष्मान कार्ड, किसानों का क्रेडिट कार्ड, ई श्रम कार्ड ,आय ,जाति, निवास, मोबाइल नेटवर्क की सुविधा आदि महत्वपूर्ण योजना का लाभ शत-प्रतिशत सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। जिन गांवों में आश्रम छात्रावास, आंगनबाड़ी, सड़क की आवश्यकता है उसका प्रस्ताव भेजने के लिए कहा है।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने जिला जेल का किया निरीक्षण 
    Next Article *प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* सोमवार की रात को क्यूसेक बैंक की चोरी 3 लख रुपए लेकर फरार………
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    🙏 गुरु पूर्णिमा पर पत्थलगांव में उमड़ा आस्था का सागर: पूज्य श्री भक्त महाराज जी के चरणों में श्रद्धा का महासमर्पण, दूध-गंगाजल से अभिषेक कर लिया दिव्य आशीर्वाद 🙏

    July 29, 2026

    *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* इंसानियत की मिसाल! हरियाणा-राजस्थान सामाजिक संगठन का बड़ा फैसला, अब अंतिम यात्रा भी होगी सम्मानजनक… शव फ्रीजर और ‘स्वर्गरथ’ की तैयारी शुरू……..

    July 29, 2026

    *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* लक्ष्मी नारायण यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया देखिए आदेश की कॉपी के साथ सच्ची खबर तीखी नजर आज की सुर्खियां ब्यूरो

    July 28, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🙏 गुरु पूर्णिमा पर पत्थलगांव में उमड़ा आस्था का सागर: पूज्य श्री भक्त महाराज जी के चरणों में श्रद्धा का महासमर्पण, दूध-गंगाजल से अभिषेक कर लिया दिव्य आशीर्वाद 🙏
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* इंसानियत की मिसाल! हरियाणा-राजस्थान सामाजिक संगठन का बड़ा फैसला, अब अंतिम यात्रा भी होगी सम्मानजनक… शव फ्रीजर और ‘स्वर्गरथ’ की तैयारी शुरू……..
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* लक्ष्मी नारायण यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया देखिए आदेश की कॉपी के साथ सच्ची खबर तीखी नजर आज की सुर्खियां ब्यूरो
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* कोतबा-बागबहार मार्ग का निर्माण कार्य प्रगति पर, अक्टूबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य………
    • 36 दिन तक आंदोलनकारियों का पेट भरने वाला जुनैद आज खुद दर्द की कहानी! जंतर-मंतर से उठी सेवा की मिसाल, कैमरे पर छलके आंसू….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?