Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Wednesday, August 26
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* गैर इरादतन हत्या के मामले मे आरोपी गिरफ्तार
    Uncategorized

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* गैर इरादतन हत्या के मामले मे आरोपी गिरफ्तार

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGAugust 24, 2025No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *गैर इरादतन हत्या के मामले मे आरोपी गिरफ्तार*•

    :- थाना लखनपुर पुलिस टीम द्वारा आरोपी के विरुद्ध की गई सख्त वैधानिक कार्यवाही।

    :- अवैध रूप से बिजली तार हुकिंग कर खेत धान मे करेंट तार लगाने से 02 व्यक्ति के फौत होने पर की गई सख्त कार्यवाही।

    :- आरोपी के निशानदेही पर पूर्व मे घटना मे प्रयुक्त तार किया गया था जप्त।

     

    मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि सूचक जगेश्वर यादव साकिन लोसंगी थाना लखनपुर द्वारा दिनांक 31/05/25 को थाना लखनपुर आकर मर्ग इंटीमेशन चाक कराया कि सूचक का भाई नीरसाय यादव दिनांक 30/05/25 को अपने छानी मरम्मत कराने के लिए पड़ोसियों को बुलाकर मरम्मत कराया और शाम कों सबको वापस भेज दिया, बाद मरम्मत सूचक का भाई निरसाय यादव अपने साथी विष्णु माझी के साथ उसके ससुराल शिवनंदन मांझी के घर जाने की बात बोलकर घर से निकले, जो रात में वापस नहीं आये। दिनॉक 31/05/25 को सुबह रामनंदन मांझी फोन से बताया कि घर से कुछ दूर खर्रा (बुल्हट) नाला के पास रघुनाथ मांझी अपने खेत धान फसल के सुरक्षा हेतु चारों तरफ बैटरी वाला झटका नंगा तार से घेराव किया था जिसमें मेन लाईन खम्मा से अवैध रूप से बिजली हुकिंग कर यह जानते हुए कि किसी व्यक्ति के संपर्क में आने से बिजली करंट से फौत होना संभव है बिजली करंट प्रवाहित किया था जो नीर साय यादव एवं विष्णु मांझी उपरोक्त बिजली तारंगित तार के संपर्क में आन से करंट लगने से मृत्यु हो गई है कि रिपोर्ट पर मर्ग कायम कर पंचनामा कार्यवाही में लिया गया। दौरान जॉच घटनास्थल निरीक्षण, गवाहों के कथन, दोनों मृतकों के पी०एम० रिपोर्ट में भी डॉ० साहब द्वारा बिजली करंट से होना लेख किया गया है। मामले मे आरोपी के विरूद्ध थाना लखनपुर मे अपराध क्रमांक 130/25 धारा 105 बी.एन.एस. एवं 135 विद्युत् अधिनियम का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

     

    दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा मामले के आरोपी रघुनाथ माझी का पता तलाश किया जा रहा था जो आरोपी घटना दिनांक के पश्चात से लगातार फरार चल रहा था, पुलिस टीम के सतत प्रयास से मामले के आरोपी रघुनाथ माझी को पकड़कर हिरासत मे लेकर पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा अपना नाम *रघुनाथ माझी स्व. जयराम माझी उम्र 59 वर्ष साकिन लोसंगी पंडरीपानी थाना लखनपुर* का होना बताया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ करने पर घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया, आरोपी से पूर्व मे घटना मे प्रयुक्त तार जप्त किया गया था, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण मे आरोपी कों गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता हैं।

     

    सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी लखनपुर निरीक्षक शशिकान्त सिन्हा, सहायक उप निरीक्षक सिदयुस लकड़ा, प्रधान आरक्षक पीताम्बर सिंह, आरक्षक जितेंद्र सांडिल्य, जागेश्वर बघेल, राकेश एक्का सक्रिय रहे।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* कोतबा के शराब दुकान में चोरी का प्रयास करने वालों का जशपुर पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल………….
    Next Article *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* ERSS डायल-112 (Next Phase) सरगुजा के सफल संचालन हेतु दो दिवसीय MDT प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    सरस्वती शिशु मंदिर की आदर्श शिशु वाटिका की ऐतिहासिक कावड़ यात्रा ने मोहा नगरवासियों का मन…….

    August 25, 2026

    रायगढ़ रोड पर मौत का सफर! बाईपास के इंतजार में शहर की सड़कें बन रहीं हादसों का अड्डा…….

    August 24, 2026

    गौवंश की हत्या कर मांस बनाने की तैयारी का आरोप, दो आरोपी गिरफ्तार…….

    August 24, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • सरस्वती शिशु मंदिर की आदर्श शिशु वाटिका की ऐतिहासिक कावड़ यात्रा ने मोहा नगरवासियों का मन…….
    • रायगढ़ रोड पर मौत का सफर! बाईपास के इंतजार में शहर की सड़कें बन रहीं हादसों का अड्डा…….
    • गौवंश की हत्या कर मांस बनाने की तैयारी का आरोप, दो आरोपी गिरफ्तार…….
    • बाजार के दिन बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें, अंबिकापुर रोड हुआ जलमग्न……..
    • बयान बदले या बदले गए? 28 साक्षियों के बीच उठता बड़ा सवाल………

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?