Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Friday, October 9
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* कोतबा के शराब दुकान में चोरी का प्रयास करने वालों का जशपुर पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल………….
    Uncategorized

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* कोतबा के शराब दुकान में चोरी का प्रयास करने वालों का जशपुर पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल………….

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGAugust 24, 2025Updated:August 24, 2025No Comments6 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *कोतबा के शराब दुकान में चोरी का प्रयास करने वालों का जशपुर पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल*

    *मामला चौकी कोतबा क्षेत्रांतर्गत*

    *आरोपियों की निशानदेही पर चौकी कोतबा क्षेत्रांतर्गत एक स्कूटी चोरी का भी हुआ खुलासा*

    *आरोपियों ने ही चुराया था, स्कूटी*

    *आरोपियों के विरुद्ध चौकी कोतबा में बी एन एस की धारा 331(4),305(1),324 के तहत अपराध पंजीबद्ध*

    *पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी में प्रयुक्त हथौड़ी, चोरी की गई स्कैनर,सीसीटीव्ही कैमरा व चोरी की स्कूटी व घटना में प्रयुक्त स्कूटी को भी किया बरामद*

    *नाम गिरफ्तार आरोपी :- भुनेश्वर यादव उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम कटईपानी(डी) चौकी बाकारुमा थाना धर्मजयगढ़, जिला रायगढ़(छ. ग)।*

    *संजय कुमार राठिया, निवासी ग्राम सकरलिया, थाना धर्मजयगढ़, जिला रायगढ़ (छ. ग)*

    — 00—

    मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 19.08.25 को प्रार्थी सच्चिदानंद भगत, उम्र 37 वर्ष , निवासी पुत्रीचौरा, लोदाम, थाना लोदाम वर्तमान निवास कोतबा , ने चौकी कोतबा में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि, वह ग्राम कोतबा में शासकीय शराब दुकान में सुपरवाइजर है, दिनांक 19.08.25 की रात्रि 10.00 बजे वह शराब दुकान को बंद कर, सुरक्षा कर्मी ललित राम को पहरा करने हेतु बोलकर, अपने निवास स्थान पर चले गया था,कि इसी दौरान रात्रि 11.00 बजे के करीबन शराब दुकान के सेल्समेंन गुलाब यादव ने फोन कर उसे बताया कि, गार्ड के द्वारा उसे फोन पर बताया गया, कि शराब दुकान का ताला टूटा हुआ है, व शटरअंदर से बंद है, व शराब दुकान के अन्दर आवाज आ रही है, जिस पर प्रार्थी के द्वारा चौकी कोतबा पुलिस को फोन सूचित कर, तत्काल चौकी कोतबा पुलिस के साथ, शराब दुकान के अन्य स्टाफ को लेते हुए शराब दुकान में गए, तभी पुलिस की गाड़ी को आता देख,दो नकाबपोश व्यक्ति,शराब दुकान से एक काले रंग की स्कूटी में चौकी कोतबा क्षेत्रांतर्गत ग्राम आमाटोली की ओर भागने लगे, पुलिस को पीछा करते देख दोनों नकाबपोश व्यक्ति स्कूटी को छोड़कर कर जंगल का फायदा उठा कर भाग गए, पुलिस ने मौके से काले रंग की जुपिटर स्कूटी क्रमांक CG13BB0363 को बरामद कर लिया । पुलिस के द्वारा जब शराब दुकान के पास जाकर तलाशी ली गई तो, शराब दुकान के बगल में, एक बोरी में आरोपियों के द्वारा चुराया गया कुल 36 बॉटल शराब मिली, जिसे की आरोपियों के द्वारा चोरी करने का प्रयास किया गया था, तथा शराब दुकान के अन्दर देखने पर रैक में रखी मदिरा को फोड़ कर, कार्टून में आग लगाकर नष्ट करने व क्षति करने की कोशिश की गई थी,।आरोपियों के द्वारा शराब दुकान से एक स्कैनर, व सीसीटीवी कैमरा को चोरी कर ले जाया गया था।

    रिपोर्ट पर पुलिस के द्वारा चौकी कोतबा में बी एन एस की धारा 331(4),305(1),324 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया था।

    विवेचना के दौरान पुलिस के द्वारा घटना स्थल की सीसीटीव्ही फुटेज व संदिग्ध आरोपियों के द्वारा छोड़ी गई, काली रंग की जुपिटर स्कूटी क्रमांक CG13BB0363 के आधार पर संदिग्ध आरोपियों की पता साजी की जा रही थी, साथ ही पुलिस की टेक्निकल टीम की मदद लेते हुए, पुलिस की मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया था, । इसी क्रम में,जांच के दौरान पुलिस को पता चला ,कि संदिग्ध आरोपियों के द्वारा घटना में प्रयुक्त काले रंग की जुपिटर स्कूटी क्रमांक CG13BB0363 , रायगढ़ जिला क्षेत्र के ग्राम सकरलिया , धर्मजयगढ़ निवासी आरोपी संजय कुमार राठिया की है, जिस पर पुलिस के द्वारा संजय राठिया की पातासाजी करते हुए, गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा था, जो कि फरार था,पुलिस के द्वारा लगातार उसके छिपने की संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही थी, इसी दौरान पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि उक्त आरोपी संजय कुमार राठिया अपने एक अन्य साथी आरोपी भुवनेश्वर यादव के साथ घरघोड़ा, जिला रायगढ़ में है, जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर अनिल कुमार सोनी के दिशा निर्देश पर तत्काल चौकी कोतबा से पुलिस टीम के द्वारा घरघोड़ा, जिला रायगढ़, रवाना होकर, मुखबिर के बताए, स्थान पर घेराबंदी कर दबिश दिया गया, इस दौरान आरोपी संजय कुमार राठिया, मौके से फरार हो गया, परंतु पुलिस के द्वारा उसके साथी भुवनेश्वर यादव को पकड़ लिया गया व हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया।

    पुलिस की पूछताछ पर आरोपी भुवनेश्वर यादव के द्वारा अपने साथी संजय कुमार राठिया के साथ मिलकर ,कोतबा के शराब दुकान में चोरी का प्रयास करना स्वीकार किया गया, पुलिस ने आरोपी भुवनेश्वर यादव के कब्जे से, चोरी में प्रयुक्त हथौड़ी व चोरी करके, ले जाए गए, सी सी टी व्ही कैमरा को बरामद कर जप्त कर लिया है।

    पुलिस की पूछताछ में चौकी कोतबा क्षेत्रांतर्गत हुई एक स्कूटी चोरी का भी पुलिस ने खुलासा किया है, जिसे की उक्त आरोपियों के द्वारा ही चुराकर ले जाया गया है, जिसे फरार आरोपी संजय कुमार राठिया अपने पास रखा है।जिस पर पुलिस के द्वारा लगातार आरोपी संजय कुमार राठिया की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किया जा रहा था, इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर आरोपी संजय कुमार राठिया को ग्राम गिरवानी, चिरायपाली जिला रायगढ़ से हिरासत में ले लिया गया, व उसके कब्जे से चोरी की एक्टिवा स्कूटी क्रमांक CG14MV7467 को भी बरामद कर लिया गया है। इस प्रकार पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी में प्रयुक्त हथौड़ी, चोरी की गई स्कैनर,सीसीटीव्ही कैमरा व चोरी की स्कूटी व घटना में प्रयुक्त स्कूटी को भी किया बरामद कर जप्त कर लिया है।

    आरोपियों से पूछताछ पर पुलिस को पता चला कि आरोपियों के द्वारा दिनांक 19.08.25 को ही ,जब वे शराब दुकान में चोरी का प्रयास कर रहे थे, पुलिस की गाड़ी को आता देख, अपने साथ लाए स्कूटी को छोड़कर कर भाग गए थे, इसी दौरान ही वे ग्राम चिकनीपानी, दर्री पारा में एक मकान के बाहर रखे, उक्त एक्टिवा स्कूटी को चोरी कर, उसी में सवार होकर फरार हो गए थे।

    पुलिस के द्वारा आरोपी भुनेश्वर यादव व संजय कुमार राठिया के अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने पर, उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

    मामले की कार्यवाही व आरोपी की गिरफ्तारी में चौकी प्रभारी कोतबा उप निरीक्षक बृजेश कुमार यादव, सहायक उप निरीक्षक अपलेजर खेस, आरक्षक बूटा सिंह, अभय चौबे व पुस्तम यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

    * मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर अनिल कुमार सोनी ने बताया कि पुलिस टीम ने प्रोफेशनल तरीके से कार्य करते हुए, कोतबा के शराब दुकान में चोरी का प्रयास करने वाले दो आरोपीयों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है, आरोपी के कब्जे से एक हथौड़ी, सीसीटीव्ही कैमरा, स्कैनर व चोरी की स्कूटी को भी बरामद कर जप्त किया गया है ।*

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन का जिला मुख्यालय जशपुर मे काम बंद कलम बंद हड़ताल
    Next Article *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* गैर इरादतन हत्या के मामले मे आरोपी गिरफ्तार
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………

    September 17, 2026

    🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….

    September 16, 2026

    🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……

    September 16, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………
    • 🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….
    • 🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……
    • 🔥 PM आवास पर महामुकाबला: आमने-सामने भूपेश और विजय शर्मा, आंकड़ों की जंग में गरमाया रायपुर!………
    • 📲 यूपीआई चार्ज को लेकर असमंजस दूर करने वाली खबर, ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं…….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?