Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Saturday, October 24
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन का जिला मुख्यालय जशपुर मे काम बंद कलम बंद हड़ताल
    Uncategorized

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन का जिला मुख्यालय जशपुर मे काम बंद कलम बंद हड़ताल

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGAugust 23, 2025No Comments4 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन का जिला मुख्यालय जशपुर मे काम बंद कलम बंद हड़ताल

    जिला कलेक्टर के माध्यम से 11 सूत्रीय मांगो का ज्ञापन मुख्यमंत्री,मुख्यसचिव के नाम

     

    छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला जशपुर के जिला संयोजक संतोष टांडे, संरक्षक विनोद कुमार गुप्ता, महासचिव राजेश अम्बस्ट, सलाहकार संजीव प्रसाद, सोहन राम भगत, उप संयोजक जोगेंद्र प्रसाद यादव, अजय कुमार गुप्ता, सचिव अविनाश शर्मा, कोषाध्यक्ष ओ पी भारती सहित जिला कार्यकारणी पदाधिकारियो एवं समस्त संगठनों के जिलाध्यक्ष जिला पदाधिकारियो तहसील संयोजको, समस्त संगठनों के ब्लॉक अध्यक्षों और ब्लॉक पदाधिकारियो और हजारों की संख्या मे अधिकारियो कर्मचारियों की उपस्थिति छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय आह्वान पर जिला जशपुर के समस्त अधिकारी कर्मचारी दिनांक 22.8.2025 को सामूहिक अवकाश में रहकर काम बंद कलम बंद हड़ताल जिला मुख्यालय जशपुर रणजीता स्टेडियम के पास धरना प्रदर्शन कर शहर के मुख्य मार्ग पर रैली निकाल कर 11 सूत्री मांगों का ज्ञापन जिला कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव छत्तीसगढ़ शासन के नाम सौपा। फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा द्वारा नियुक्त जशपुर जिला पर्यवेक्षक बिंदेश्वर रौतिया प्रांताध्यक्ष लघु वेतन कर्मचारी संघ छ ग ने अपने सम्बोधन मे कहा कि मोदी की गारंटी लागू कराने आज राज्य के 33 जिला मुख्यालयों मे काम बंद कलम बंद हड़ताल के माध्यम से 11 सूत्रीय मांग पुरा करने का ज्ञापन मुख्यमंत्री छग शासन को सौपा जा रहा है शासन को शीघ्र ही फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल से वार्ता करनी चाहिए और पिंगुआ कमेटी की रिपोर्ट को सार्वजनिक करते हुवे कर्मचारियों की समस्या दूर करनी चाहिए अन्यथा आगामी दिनों फेडरेशन का अनिश्चितकालीन आंदोलन तय है, जिला संरक्षक विनोद गुप्ता ने अपने सम्बोधन मे देय तिथि से मंहगाई भत्ता और 2019 से लंबित DA एरियर की राशि को GPF खाते मे समायोजन सहित चार स्तरीय वेतनमान लागू कराने समस्त अधिकारियो कर्मचारियों को एकजुट रहने का आह्वान किया, जिला महासचिव राजेश अम्बस्ट द्वारा फेडरेशन के गठन व फेडरेशन का उद्देश्य और विस्तार को परिभाषित करते हुवे सहायक शिक्षकों पशु चिकित्सा क्षेत्राधिकारियो को त्रिस्त्रीय वेतनमान तथा नगरीय निकाय कर्मचारियों को नियमित वेतन व समयबद्ध पदोन्नति लेने कर्मचारी अधिकारी को एकजुट रहकर आवाज़ बुलंद करने का आह्वान किया।

    जिला उप संयोजक अजय गुप्ता ने अपने उदबोधन मे कहा राज्य शासन को अपने किये गये मोदी की गारंटी के तहत सहायक शिक्षक एल बी सवर्ग का वेतन विसंगति को दूर कर प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा गणना कर एल बी सवर्ग को पुरानी पेंशन, कर्मोन्नति पदोन्नति देने के साथ राज्य के पंचायत सचिव वर्ग को शासकीयकरण करने की मांग रखी जिला उप संयोजक जोगेंन्द्र यादव ने लिपिको,सहायक शिक्षको, स्वस्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, वन कर्मचारी, पटवारियों की वेतन विसंगति को दूर करने के वादे को पुरा कराने पर प्रकाश डाला। मो रफीक खान जिलाध्यक्ष लिपिक संघ ने कहा शासन को अपनी हठधर्मिता छोड़कर मोदी की गारंटी के रूप मे घोषणा पत्र मे किये गये वादे अनुसार लिपिको,पटवारियों, राजस्व निरीक्षकों,राजस्व अधिकारियो सहित समस्त विभागों मे कार्यरत कर्मचारियों अधिकारियो की 11 सूत्रीय मांग भी शीघ्र पुरा होगा। जिला फेडरेशन कार्यकारणी के पदाधिकारियो मे संजीव प्रसाद, सोहन भगत अविनाश शर्मा, ओ पी भारती,विनय श्रीवास्तव, सुभाष शर्मा,नंद कुमार यादव, हीरालाल भगत,श्याम बिहारी चौहान,प्रवीन तिर्की, भगवती चरण टंडन, टी पी कुशवाहा,अनिल बेहरा, संतोष स्वर्णाकर, अखिलेश यादव, संतोष प्रसाद शुक्ला, संतोष स्वर्णकार, कृष्ण कुमार यादव, गायत्री देवता, जायधन नायक,आकता खातून, सहित सभी तहसील संयोजक संजय दास,देवशरण सिंह,अरविन्द बालदेव, बालदेव गवाला, यशवंत यादव, प्रेमशंकर यादव, रोहित त्रिपाठी, नरेश राम चौहान आदि ने सम्बोधन मे कहा कि अन्य भाजपा शाषित राज्य की तरह छत्तीसगढ़ राज्य मे भी कैशलेश चिकित्सा सुविधा, 10% की बांड को सिथिल कर सभी आश्रितो को अनुकम्पा नियुक्ति, अनियमित,कार्यभारित, दैनिक वेतनभोगी सविदा कर्मचारियों को नियमित पस्थपना देने, सेवा निबृति की आयु 65 वर्ष करने की मांग किया।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* शासन प्रशासन मौन बरसात के समय में लोगों के घर में घुस रहा पानी…………… 
    Next Article *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* कोतबा के शराब दुकान में चोरी का प्रयास करने वालों का जशपुर पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल………….
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    पत्थलगांव के रायगढ़ रोड पर आधी रात को क्या हुआ? नाबालिग के वाहन चलाने से जुड़ी घटना ने खड़े किए सुरक्षा पर गंभीर सवाल…………

    October 22, 2026

    🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………

    September 17, 2026

    🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….

    September 16, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • पत्थलगांव के रायगढ़ रोड पर आधी रात को क्या हुआ? नाबालिग के वाहन चलाने से जुड़ी घटना ने खड़े किए सुरक्षा पर गंभीर सवाल…………
    • 🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………
    • 🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….
    • 🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……
    • 🔥 PM आवास पर महामुकाबला: आमने-सामने भूपेश और विजय शर्मा, आंकड़ों की जंग में गरमाया रायपुर!………

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?