आज की सुर्खियां EXCLUSIVE: यमराज से नहीं डरते तो जशपुर पुलिस से डरिए! पत्थलगांव में एडिशनल एसपी की कड़क चेकिंग, देखिए वैभव शर्मा की ग्राउंड रिपोर्ट
पत्थलगांव। अगर आप पत्थलगांव की सड़कों पर बिना हेलमेट के ‘हीरो’ बनकर घूम रहे हैं, तो सावधान हो जाइए! क्योंकि जशपुर के कप्तान (एसपी सर) का ऑर्डर मिलते ही पुलिस महकमा फुल एक्शन मोड में आ चुका है। पत्थलगांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब खुद एडिशनल एसपी पूरी पलटन के साथ सड़क पर उतर आए। फिर क्या था? जो लोग खुद को ‘रोड का राजा’ समझ रहे थे, पुलिस को सामने देखकर उनकी गाड़ियां वहीं ठिठक गईं! ‘आज की सुर्खियां’ आपको दिखा रहा है पुलिस के इस तगड़े एक्शन की पूरी ग्राउंड रिपोर्ट।
“जरा गौर से देखिए इन तस्वीरों को! पत्थलगांव एसडीओपी धुर्वेश जायसवाल और टीआई विनीत पांडे की अगुवाई में सुरक्षा बल ने सड़क पर ऐसा चक्रव्यूह रचा कि नियम तोड़ने वाले चाहकर भी बच नहीं पाए। कोई बहाने बना रहा था, तो कोई सिफारिश लगाने की फिराक में था, लेकिन जशपुर पुलिस के कड़े तेवरों के आगे किसी की एक न चली!”
“आखिर लापरवाहों को एडिशनल एसपी ने किस कड़े और गंभीर लहजे में सुधरने की चेतावनी दी? देखिए ‘आज की सुर्खियां’ के कैमरे पर एडिशनल एसपी का यह एक्सक्लूसिव और आंखें खोल देने वाला इंटरव्यू…”
कार्रवाई के दौरान पत्थलगांव के कई वरिष्ठ नागरिक भी चश्मदीद बने। एडिशनल एसपी ने नियम तोड़ने वालों का न सिर्फ चालान काटा, बल्कि उन्हें बेहद गंभीर स्वर में ‘सड़क के कायदे’ भी सिखाए। पुलिस ने साफ शब्दों में कह दिया—”हेलमेट पुलिस के डर से नहीं, अपने परिवार की खातिर लगाइए। कानून का पालन करोगे तो सुरक्षा विभाग आपके साथ दोस्त की तरह खड़ा है, और अगर लापरवाही दिखाई तो चालान का चाबुक चलना तय है।”पुलिस की इस सिंघम स्टाइल कार्रवाई की पत्थलगांव के बुद्धिजीवियों ने जमकर तारीफ की है। जशपुर पुलिस के इस कड़क और संवेदनशील अंदाज ने यह साबित कर दिया है कि जिले में कानून का राज है और जनता की सुरक्षा ही सबसे ऊपर है।तीखी और बेबाक रिपोर्ट: वैभव शर्मा उप सपादक आज की सुर्खियां




