Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Monday, August 24
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर :-* सरगुजा पुलिस द्वारा चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सदस्यों समेत महत्वपूर्व व्यापारिक संस्थान, ज्वेलर्स दुकान संचालको की ली गई संयुक्त बैठक , सुरक्षा मापदंडो पर हुई चर्चा।………
    Uncategorized

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर :-* सरगुजा पुलिस द्वारा चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सदस्यों समेत महत्वपूर्व व्यापारिक संस्थान, ज्वेलर्स दुकान संचालको की ली गई संयुक्त बैठक , सुरक्षा मापदंडो पर हुई चर्चा।………

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGJune 28, 2026No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

     

    • *सरगुजा पुलिस द्वारा चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सदस्यों समेत महत्वपूर्व व्यापारिक संस्थान, ज्वेलर्स दुकान संचालको की ली गई संयुक्त बैठक , सुरक्षा मापदंडो पर हुई चर्चा।*

     

    :- डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा के दिशा निर्देशन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरगुजा एवं नगर पुलिस अधीक्षक अंबिकापुर के नेतृत्व मे बैठक का किया गया आयोजन, आवश्यक सुरक्षा प्रबंध पर बनी आम सहमति।

    :- बड़े संस्थानों मे हाई फ्रीक्वेंसी के सीसीटीवी कैमरे लगाने, स्टोरेज अधिक रखने समेत सुरक्षा गार्ड की तैनाती एवं आपातकालीन अलार्म सिस्टम लगाने किया गया निर्देशित।

    :- व्यापारिक संस्थानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, आपराधिक घटनाओ मे कमी लाने एवं नगर सुरक्षा मे व्यापारी वर्ग की सक्रिय साझेदारी रखने बैठक का हुआ आयोजन।

     

    व्यापारिक संस्थानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, आपराधिक घटनाओ मे कमी लाने एवं नगर सुरक्षा मे व्यापारी वर्ग की सक्रिय साझेदारी एवं सहयोग बनाये रखने हेतु डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा. पु. से.) द्वारा चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सदस्यों समेत ज्वेलर्स दुकान संचालको एवं अन्य व्यापारिक संस्थानों के संचालको की बैठक लेकर नगर सुरक्षा के सम्बन्ध मे आवश्यक चर्चा कर आम सहमति बनाने के दिशा निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम मे आज़ दिनांक को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमोलक सिंह ढिल्लों एवं नगर पुलिस अधीक्षक अंबिकापुर श्री राहुल बंसल (भा.पु.से.) द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभाकक्ष मे चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सदस्यों समेत महत्वपूर्ण व्यापारिक संस्थानों, ज्वेलर्स दुकान संचालको की संयुक्त बैठक ली गई।

     

    *बैठक मे निम्न विषयो पर विस्तार पूर्वक चर्चा हुई एवं नगर सुरक्षा मे सभी ने अपना सहयोग देने हेतु प्रतिबद्धता जताई गई।*

     

    (01) दुकानों एवं संस्थाओं के सामने उच्च गुणवत्ता के सी.सी.टी.व्ही. कैमरा लगाने, कैमरे की टाईमिंग को सही रखने और मेमोरी स्टोरेज अधिक से अधिक समय तक का रखने पर आम सहमति बनी।

     

    (02) व्यापारियों के सहयोग से चौक-चौराहों पर आधुनिक सी.सी.टी.व्ही. कैमरा लगाने एवं पहले से लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरो के संधारण पर चर्चा हुई एवं आम सहमति बनी।

     

    (03) संस्थान के अन्दर प्रवेश करने वाले ऐसे ग्राहक जिनका चेहरा ढका हो, हेलमेट लगाये हो अथवा मास्क पहनकर बैठे हो उनपर विशेष ध्यान दिया जाए।

     

    (04) संस्थानों से बड़े रकम एवं सोने-चांदी को लाने और ले जाने के समय विशेष सावधानी एवं सतर्कता रखें, ध्यान रखें कि कोई आपका पीछा तो नहीं कर रहा है?

     

    (05) सभी दुकानों/संस्थानों में आपातकालीन स्थिति के लिए निकटतम थाना, पुलिस कन्ट्रोल रूम एवं फायर ब्रिगेड कन्ट्रोल रूम का मोबाईल नंबर अवश्य रखें ताकि समय पर जानकारी दे सकें तथा आपके संस्थान जो भी सुरक्षा गार्ड दिन/रात में रहते हैं उनके पास यह आपातकालीन नंबर अवश्य रहे। साथ ही संस्थानों मे आपातकालीन अलार्म सिस्टम लगाने का प्रयास करें।

     

    (06) सभी दुकानों/संस्थानों में जो भी कर्मचारी रखते हैं उनका विधिवत पुलिस वेरिफिकेशन अवश्य कराया जाए।

     

    बैठक मे चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सदस्यों समेत ज्वेलर्स दुकान संचालक एवं बड़ी संख्या मे नगर के व्यापारीगण समेत सायबर सेल प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अजीत मिश्रा, एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* जशपुर के पत्थलगांव में पल्स पोलियो अभियान का शंखनाद: केंद्र व राज्य सरकार के समन्वय से ‘दो बूंद जिंदगी की’ पिलाकर सुरक्षित हो रहा नौनिहालों का भविष्य………
    Next Article आज की सुर्खियां EXCLUSIVE: यमराज से नहीं डरते तो जशपुर पुलिस से डरिए! पत्थलगांव में एडिशनल एसपी की कड़क चेकिंग, देखिए वैभव शर्मा की ग्राउंड रिपोर्ट……….
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    बयान बदले या बदले गए? 28 साक्षियों के बीच उठता बड़ा सवाल………

    August 23, 2026

    आरोप प्रमाणित, जांच संस्थित… फिर भी 237 दिन बाद कार्रवाई का इंतजार!

    August 23, 2026

    सावन में सेवा की मिसाल: लुदानिया परिवार का भव्य भंडारा, 26 तारीख को होगा अंतिम भंडारा……..

    August 23, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • बयान बदले या बदले गए? 28 साक्षियों के बीच उठता बड़ा सवाल………
    • आरोप प्रमाणित, जांच संस्थित… फिर भी 237 दिन बाद कार्रवाई का इंतजार!
    • सावन में सेवा की मिसाल: लुदानिया परिवार का भव्य भंडारा, 26 तारीख को होगा अंतिम भंडारा……..
    • पत्थलगांव वालों हो जाएं सावधान! मासूम बच्चों से भीख मंगवाने का आरोप, आखिर इनके भविष्य का जिम्मेदार कौन?…………
    • पत्रकारिता के भीष्म पितामह रमेश शर्मा को प्रेस क्लब ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि………..

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?