Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Tuesday, September 15
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*उप संपादक वैभव शर्मा कीविशेषता खबर-* कलयुगी पिता को आजीवन कारावास: अपनी ही 13 वर्षीय बेटी से दुष्कर्म का दोषी करार……….
    Uncategorized

    *उप संपादक वैभव शर्मा कीविशेषता खबर-* कलयुगी पिता को आजीवन कारावास: अपनी ही 13 वर्षीय बेटी से दुष्कर्म का दोषी करार……….

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGJuly 24, 2026No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    📰 आज की सुर्खियां

    उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर

    कांसाबेल पुलिस की त्वरित कार्रवाई और मजबूत पैरवी से एक माह के भीतर मिला न्याय

    उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर

    जशपुर/कांसाबेल। जशपुर जिले के कांसाबेल थाना क्षेत्र से सामने आए एक अत्यंत संवेदनशील और हृदयविदारक पॉक्सो प्रकरण में न्यायालय ने कड़ा रुख अपनाते हुए आरोपी कलेश्वर राम विश्वकर्मा (42 वर्ष) को अपनी ही 13 वर्षीय नाबालिग पुत्री से लगातार दुष्कर्म करने का दोषी पाते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। यह फैसला माननीय अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एफ.टी.सी.) एवं विशेष न्यायालय (पॉक्सो), जशपुर श्री जनार्दन खरे ने सुनाया।

    मामले की शुरुआत 2 मई 2026 को हुई, जब पीड़िता की माता ने थाना कांसाबेल में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका पति पिछले तीन वर्षों से अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म कर रहा था। शिकायत मिलते ही पुलिस ने तत्काल अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। साथ ही पीड़िता की सुरक्षा, चिकित्सीय परीक्षण, न्यायालयीन बयान और अन्य सभी आवश्यक वैधानिक प्रक्रियाएं समयबद्ध तरीके से पूरी की गईं।

    डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार पाटनवार के मार्गदर्शन में कांसाबेल पुलिस ने गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ विवेचना पूरी कर समय पर न्यायालय में चालान प्रस्तुत किया। सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने 20 गवाहों के बयान और मजबूत साक्ष्य पेश किए, जिसके आधार पर न्यायालय ने आरोपी को दोषसिद्ध मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

    इस मामले की विवेचना थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार ताम्रकार ने प्रभावी ढंग से की, जबकि विशेष लोक अभियोजक अमित कुमार तिर्की ने न्यायालय में सशक्त पैरवी कर दोषी को कठोर दंड दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

    डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने कहा कि महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध अपराधों के प्रति जशपुर पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति है। ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई, समयबद्ध विवेचना और प्रभावी अभियोजन के माध्यम से दोषियों को कठोरतम सजा दिलाना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

    ✍️ उप संपादक: वैभव शर्मा

    📰 आज की सुर्खियां

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article₹1 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार हुए सिविल सर्जन, ACB की बड़ी कार्रवाई………
    Next Article ₹18.75 लाख की मोबाइल चोरी का सनसनीखेज खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार, 47 मोबाइल बरामद उप संपादक वैभव शर्मा की कवरेज….
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    🐘 डिवाइन मेडिकेयर हॉस्पिटल में विराजे बाल गणेश, भक्तिमय हुआ अस्पताल का माहौल 🙏……

    September 14, 2026

    🙏 प्रथम दर्शन: मंडी प्रांगण में खुले गजानन स्वामी के मुख, भक्तों में दिखा उत्साह………

    September 14, 2026

    त्योहारों की भीड़ में वारदात रोकने पुलिस अलर्ट, थाना प्रभारी जितेंद्र ताम्रधर ने बताया सुरक्षा का खास इंतजाम……….

    September 14, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🐘 डिवाइन मेडिकेयर हॉस्पिटल में विराजे बाल गणेश, भक्तिमय हुआ अस्पताल का माहौल 🙏……
    • 🙏 प्रथम दर्शन: मंडी प्रांगण में खुले गजानन स्वामी के मुख, भक्तों में दिखा उत्साह………
    • त्योहारों की भीड़ में वारदात रोकने पुलिस अलर्ट, थाना प्रभारी जितेंद्र ताम्रधर ने बताया सुरक्षा का खास इंतजाम……….
    • 🚨 वायरल वीडियो ने हिलाया प्रशासन! अंबिकापुर की बदहाल सड़क पर CM साय सख्त………
    • 25 साल की सेवा की कहानी अब पहुंचेगी हर घर तक!…….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?