Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Tuesday, August 25
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»तहसील कार्यालय के बगल में साहू होटल में दूसरी बार चोरी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल………….
    Uncategorized

    तहसील कार्यालय के बगल में साहू होटल में दूसरी बार चोरी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल………….

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGAugust 19, 2026Updated:August 19, 2026No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    क्रांतिकारी पत्रकार वैभव शर्मा की विशेष खबर
    पत्थलगांव, जिला जशपुर (छत्तीसगढ़)।

    पत्थलगांव तहसील कार्यालय के ठीक बाजू में स्थित प्रसिद्ध साहू होटल, जो अपने समोसे और नाश्ते के लिए जाना जाता है, में चोरी की घटना सामने आने से इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि होटल में यह दूसरी बार चोरी हुई है।

    होटल संचालक के अनुसार चोर होटल से तेल का टीपा, राजश्री, विमल सिगरेट तथा नगद राशि लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी सामने आने के बाद होटल संचालक और आसपास के लोग हैरान हैं।

    तहसील कार्यालय के बगल में चोरी, सवालों के घेरे में सुरक्षा

    सबसे गंभीर बात यह है कि घटनास्थल पत्थलगांव तहसील कार्यालय के बिल्कुल समीप है। तहसील कार्यालय क्षेत्र में जमीन-जायदाद से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेजों सहित कई शासकीय कार्य होते हैं। ऐसे संवेदनशील और प्रमुख सरकारी कार्यालय के आसपास यदि बार-बार चोरी की घटनाएं होती हैं, तो यह निश्चित रूप से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है।

    स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि होटल में दूसरी बार चोरी हुई है, तो प्रशासन को मामले को महज एक सामान्य चोरी मानकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। रात के समय क्षेत्र में पुलिस गश्त, प्रकाश व्यवस्था और आसपास की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा किए जाने की आवश्यकता है।

    शासन-प्रशासन कब लेगा संज्ञान?

    होटल संचालक के साथ हुई चोरी के बाद अब बड़ा सवाल यह है कि क्या शासन और प्रशासन इस मामले को गंभीरता से लेकर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करेगा?

    लगातार दूसरी बार चोरी होना सिर्फ एक होटल संचालक की परेशानी नहीं, बल्कि शहर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी चिंता का विषय है। पुलिस को मामले की जांच कर चोरों तक पहुंचने के साथ-साथ यह भी पता लगाना चाहिए कि आखिर संवेदनशील तहसील कार्यालय क्षेत्र में ऐसी घटनाएं बार-बार क्यों हो रही हैं।

    आज की सुर्खियां की विशेष रिपोर्ट
    क्रांतिकारी पत्रकार वैभव शर्मा
    उप संपादक — आज की सुर्खियां

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Articleकार्यपालन अभियंता संतोष नाग का तबादला, मंत्रालय के आदेश से मचा हलचल……..
    Next Article साइबर ठगी के खिलाफ सरगुजा पुलिस का महाअभियान………
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    रायगढ़ रोड पर मौत का सफर! बाईपास के इंतजार में शहर की सड़कें बन रहीं हादसों का अड्डा…….

    August 24, 2026

    गौवंश की हत्या कर मांस बनाने की तैयारी का आरोप, दो आरोपी गिरफ्तार…….

    August 24, 2026

    बाजार के दिन बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें, अंबिकापुर रोड हुआ जलमग्न……..

    August 24, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • रायगढ़ रोड पर मौत का सफर! बाईपास के इंतजार में शहर की सड़कें बन रहीं हादसों का अड्डा…….
    • गौवंश की हत्या कर मांस बनाने की तैयारी का आरोप, दो आरोपी गिरफ्तार…….
    • बाजार के दिन बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें, अंबिकापुर रोड हुआ जलमग्न……..
    • बयान बदले या बदले गए? 28 साक्षियों के बीच उठता बड़ा सवाल………
    • आरोप प्रमाणित, जांच संस्थित… फिर भी 237 दिन बाद कार्रवाई का इंतजार!

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?