क्रांतिकारी पत्रकार वैभव शर्मा की विशेष खबर
पत्थलगांव, जिला जशपुर (छत्तीसगढ़)।
पत्थलगांव तहसील कार्यालय के ठीक बाजू में स्थित प्रसिद्ध साहू होटल, जो अपने समोसे और नाश्ते के लिए जाना जाता है, में चोरी की घटना सामने आने से इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि होटल में यह दूसरी बार चोरी हुई है।
होटल संचालक के अनुसार चोर होटल से तेल का टीपा, राजश्री, विमल सिगरेट तथा नगद राशि लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी सामने आने के बाद होटल संचालक और आसपास के लोग हैरान हैं।

तहसील कार्यालय के बगल में चोरी, सवालों के घेरे में सुरक्षा
सबसे गंभीर बात यह है कि घटनास्थल पत्थलगांव तहसील कार्यालय के बिल्कुल समीप है। तहसील कार्यालय क्षेत्र में जमीन-जायदाद से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेजों सहित कई शासकीय कार्य होते हैं। ऐसे संवेदनशील और प्रमुख सरकारी कार्यालय के आसपास यदि बार-बार चोरी की घटनाएं होती हैं, तो यह निश्चित रूप से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि होटल में दूसरी बार चोरी हुई है, तो प्रशासन को मामले को महज एक सामान्य चोरी मानकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। रात के समय क्षेत्र में पुलिस गश्त, प्रकाश व्यवस्था और आसपास की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा किए जाने की आवश्यकता है।
शासन-प्रशासन कब लेगा संज्ञान?
होटल संचालक के साथ हुई चोरी के बाद अब बड़ा सवाल यह है कि क्या शासन और प्रशासन इस मामले को गंभीरता से लेकर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करेगा?
लगातार दूसरी बार चोरी होना सिर्फ एक होटल संचालक की परेशानी नहीं, बल्कि शहर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी चिंता का विषय है। पुलिस को मामले की जांच कर चोरों तक पहुंचने के साथ-साथ यह भी पता लगाना चाहिए कि आखिर संवेदनशील तहसील कार्यालय क्षेत्र में ऐसी घटनाएं बार-बार क्यों हो रही हैं।
आज की सुर्खियां की विशेष रिपोर्ट
क्रांतिकारी पत्रकार वैभव शर्मा
उप संपादक — आज की सुर्खियां

