Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Wednesday, November 4
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका लकड़ी-डंडा से अपने पिता की हत्या करने वाले आरोपी पुत्र को सन्ना पुलिस ने किया गिरफ्तार
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका लकड़ी-डंडा से अपने पिता की हत्या करने वाले आरोपी पुत्र को सन्ना पुलिस ने किया गिरफ्तार

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGFebruary 19, 2023No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

     

    *⏺️ लकड़ी-डंडा से अपने पिता की हत्या करने वाले आरोपी पुत्र को सन्ना पुलिस ने किया गिरफ्तार,*
    *⏺️ मृतक शराब पीने के लिये घर में रखे धान को बेच देता था, इस बात को लेकर होता था विवाद,*
    *⏺️ थाना सन्न में आरोपी के विरूद्ध धारा 302 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध।*
    ——000——
    ➡️मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि सन्ना थाना क्षेत्र की 45 साल की महिला ने दिनांक 18.02.2023 को थाना सन्ना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि इसका पति मृतक अनिल राम उम्र 48 साल शराब पीने का आदी था एवं इसका पुत्र रोशन राम भी शराब का सेवन करता है। अनिल राम घर में पैसा नहीं होने से घर में रखे धान को बेचकर शराब पीता था, जिसे प्रार्थिया एवं उसके पुत्र द्वारा मना करते थे परंतु वह नहीं मानता था इसी बात को लेकर अक्सर पिता-पुत्र में झगड़ा होता रहता था। दिनांक 18.02.2022 के शाम लगभग 05 बजे रोशन राम के द्वारा अपने पिता अनिल राम को *”घर के धान को बेचकर शराब पी जाते हो, रोज का धंधा बना लिए हो’* कहकर घर के आंगन में झगड़ा किया और डंडा एवं लकड़ी से कई बार मारपीट कर सीने में गंभीर चोट पहुंचाकर अपने पिता अनिल राम की हत्या कर दिया। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध धारा 302 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।


    ➡️प्रकरण की विवेचना दौरान थाना सन्ना द्वारा तत्परतापूर्वक कार्यवाही कर प्रकरण के आरोपी को उसके निवास ग्राम से दबिश देकर अभिरक्षा में लिया गया, पूछताछ में आरोपी ने उक्त अपराध को घटित करना स्वीकार किया एवं उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा जप्त किया गया। आरोपी *रोशन राम उम्र 20 साल निवासी गीधा* के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने पर उसे दिनांक 19.02.2023 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
    ➡️प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं आरोपी को गिरफ्तार करने में निरीक्षक राठिया, स.उ.नि. साहू, आर.189 विमल मिंज, आर. 583 शिवशंकर राम, आर. 208 प्रदीप पांडेय, आर. 547 सुरेश राम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

    ———000——–

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Articleधर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका ठा. पूरन सिंह स्मृति सूत्र सम्मान 2022 कवि – इतिहासकार डा. संजय अलंग को प्रदान किया गया
    Next Article धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका पत्थलगांव के क्षेत्रीय विधायक श्री राम पुकार सिंह जी से बातचीत…………
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..

    June 13, 2026

    पटना फायरिंग मामलाः खान सर की बढ़ी मुश्किलें, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोर्ट में केस डायरी जमा

    June 8, 2026

    पत्थलगांव में शिक्षा क्रांति की तैयारीः जर्जर स्कूलों का बदलेगा भाग्य, बच्चों को मिलेंगी साइकिलें और नई वर्दी!………..

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • Vavada kontakt – jak szybko skontaktować się ze wsparciem technicznym
    • 🔱 धनतेरस से दीपावली और तुलसी विवाह तक… पूजा के शुभ मुहूर्त में न हो कोई चूक! पत्थलगांव के विद्वान भक्त महाराज ने बताई सनातन परंपराओं की महत्वपूर्ण बातें, क्रांतिकारी पत्रकार वैभव शर्मा की विशेष पेशकश!…….
    • Brutal Casino: Jouw Ultieme Bestemming voor Online Speelvermaak
    • 5 Euro Storting Casino: Je Entree voor Opwindend Online Kansspelen
    • Jak sprawdzić status starej wypłaty pieniędzy w Fontan Casino

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?