Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Wednesday, September 9
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»रक्षित केंद्र अंबिकापुर का वार्षिक निरीक्षण: डीआईजी-एसएसपी राजेश अग्रवाल ने परखी पुलिस की तैयारी, उत्कृष्ट जवान हुए सम्मानित……….
    Uncategorized

    रक्षित केंद्र अंबिकापुर का वार्षिक निरीक्षण: डीआईजी-एसएसपी राजेश अग्रवाल ने परखी पुलिस की तैयारी, उत्कृष्ट जवान हुए सम्मानित……….

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGAugust 1, 2026No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

     

    अंबिकापुर। सरगुजा रेंज के डीआईजी एवं एसएसपी श्री राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) ने 31 जुलाई को रक्षित केंद्र अंबिकापुर का वार्षिक निरीक्षण कर पुलिस बल की कार्यप्रणाली, अनुशासन और संसाधनों की गहन समीक्षा की। निरीक्षण की शुरुआत परेड की सलामी एवं मार्च पास्ट से हुई, जिसके बाद जवानों के टर्नआउट, अनुशासन और स्कॉट ड्रिल का बारीकी से निरीक्षण किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

     

    निरीक्षण के दौरान डीआईजी-एसएसपी ने वाहन शाखा, आर्म्स शाखा, स्टोर शाखा तथा पुलिस यूनिट बैंक का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने शासकीय वाहनों की स्थिति, रखरखाव, लॉग बुक एवं दस्तावेजों का अवलोकन करते हुए सभी रिकॉर्ड अद्यतन रखने के निर्देश दिए। बीपी वाहन, जैमर वाहन सहित अन्य पुलिस वाहनों को हमेशा बेहतर स्थिति में बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।

     

    स्टोर शाखा में पुलिस सामग्री के सुरक्षित रखरखाव और समय पर वितरण के निर्देश दिए गए, वहीं आर्म्स शाखा में हथियारों की सुरक्षा, नियमित सफाई एवं रखरखाव सुनिश्चित करने पर बल दिया गया। पुलिस यूनिट बैंक के माध्यम से अधिकारी-कर्मचारियों के कल्याणकारी कार्यों को और प्रभावी बनाने के भी निर्देश दिए गए।

     

    वार्षिक निरीक्षण के दौरान डीआईजी एवं एसएसपी राजेश अग्रवाल ने पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस का व्यवहार आम जनता के प्रति संवेदनशील, जिम्मेदार और विश्वास पैदा करने वाला होना चाहिए। इसी दौरान पुलिस मुख्यालय से प्राप्त नए शासकीय वाहन का विधिवत पूजन कर उसके बेहतर रखरखाव के निर्देश भी दिए गए।

    निरीक्षण कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लो, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रितेश चौधरी, एसडीओपी ग्रामीण राकेश बघेल, उप पुलिस अधीक्षक अमृत कुजूर, रक्षित निरीक्षक तृप्ति सिंह राजपूत, प्रशिक्षु सूबेदार पेमिन वर्मा, प्रशिक्षु सूबेदार गुलशन चंद्रा, रीडर अमित पाण्डेय सहित लगभग 160 अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

    — विशेष रिपोर्ट: उप संपादक वैभव शर्मा, “आज की सुर्खियां”

     

    :::

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Articleपत्थलगांव में अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रसेवा का भव्य संगम: गुरु पूर्णिमा उत्सव में 100 से अधिक स्वयंसेवकों ने किया भगवा ध्वज का पूजन……….
    Next Article 🚨 अब नाबालिगों की ‘स्टेयरिंग’ पर पुलिस की सख्त नजर! सरगुजा पुलिस का बड़ा अभियान शुरू, स्कूलों से लेकर अभिभावकों तक पहुंचेगा संदेश…………
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    जन्माष्टमी तो बहुत सुनी होगी… लेकिन कृष्ण भगवान की छठी का ऐसा अनोखा उत्सव शायद ही कहीं देखा हो!……….

    September 9, 2026

    सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने कसी कमर

    September 9, 2026

    पत्थलगांव में मासूमियत पर भीख का बोझ!…….

    September 9, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • जन्माष्टमी तो बहुत सुनी होगी… लेकिन कृष्ण भगवान की छठी का ऐसा अनोखा उत्सव शायद ही कहीं देखा हो!……….
    • सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने कसी कमर
    • पत्थलगांव में मासूमियत पर भीख का बोझ!…….
    • ऑपरेशन शंखनाद में जशपुर पुलिस का बड़ा वार: तस्करों के चंगुल से 14 गौवंश मुक्त, एक आरोपी गिरफ्तार; दो की तलाश तेज……..
    • उपचुनाव का बिगुल: 6 अक्टूबर को मतदान, 9 अक्टूबर को खुलेगा मतपेटियों का राज; नंदीग्राम से नगांव तक सियासी परीक्षा……

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?