Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Wednesday, September 16
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*राज्य प्रमुख मेघा अग्रवाल की विशेष खबर-* बागबहार तहसीलदार ने ग्राम चिकनीपानी में स्कूलों एवं उपस्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण
    Uncategorized

    *राज्य प्रमुख मेघा अग्रवाल की विशेष खबर-* बागबहार तहसीलदार ने ग्राम चिकनीपानी में स्कूलों एवं उपस्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGAugust 23, 2024Updated:August 23, 2024No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *बागबहार तहसीलदार ने ग्राम चिकनीपानी में स्कूलों एवं उपस्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण*

    *स्कूलों में शैक्षणिक एवं अन्य गतिविधियों का लिय जाएजा*

    *उपस्वास्थ्य केंद्र में निरीक्षण के दौरान दवाइयां के पर्याप्त स्टॉक रखने दिए निर्देश*

    जशपुरनगर 23 अगस्त 2024/ स्कूल, स्वास्थ्य केंद्र सहित शासन की योजनाओं के जमीनी स्तर पर क्रियान्यवन की स्थिति की जायजा लेने अधिकारी लगातार दौरा कर रहे हैं। इसी कड़ी में तहसीलदार श्री कृष्णमूर्ति दीवान के द्वारा आज बागबहार तहसील के अंतर्गत आने वाले शासकीय मिडिल एवं हाई स्कूल चिकनीपानी का निरीक्षण किया गया। उन्होंने छात्रों से अध्य्यन-अध्यापन के संबंध में बात की।

    उन्होंने अध्यापकों से शैक्षणिक एवं स्कूल में संचालित खेल सहित अन्य गतिविधियोंके बारे में चर्चा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने मिडिल स्कूल में मीनू के अनुसार प्रतिदिन मध्याह्न भोजन देने के निर्देश दिए। इसके अलावा श्री दीवान ने ग्राम चिकनीपानी के उपस्वास्थ्य केंद्र का भी निरीक्षण किया। उन्होंने डॉक्टरों एवं अन्य स्टॉफ के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने उपस्वास्थ्य केंद्र में आने वाले मरीजों के इलाज और उन्हें मिलने वाली सुविधाओं की भी जानकारी ली। उन्होंने दवाइयां और एवं एंटी स्नेक वैनम का पर्याप्त स्टॉक रखने के निर्देश दिए।

    उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के द्वारा अधिकारियों को शासन की योजनाओं के जमीनी स्तर पर बेहतर तरीके से क्रियान्यवन करने सहित सख्त निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसी परिपेक्ष्य में दूरस्थ अंचलों में शासकीय योजनाओं के बेहतर क्रियान्यवन और जरूरतमंदों को इसका लाभ मिले इसके लिए अधिकारियों द्वारा लगातार दौरा किया जा रहा है।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*राज्य प्रमुख मेघा अग्रवाल की विशेष खबर-* पीएम जनमन योजना: आज से जिले में मेगा ईवेंट और आईईसी कैंपेन की शुरुआत
    Next Article *राज्य प्रमुख मेघा अग्रवाल की विशेष खबर-* जिले में तीन दिवसीय वित्तीय साक्षरता कार्यशाला का हुआ शुभारंभ
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……

    September 16, 2026

    🔥 PM आवास पर महामुकाबला: आमने-सामने भूपेश और विजय शर्मा, आंकड़ों की जंग में गरमाया रायपुर!………

    September 16, 2026

    📲 यूपीआई चार्ज को लेकर असमंजस दूर करने वाली खबर, ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं…….

    September 16, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……
    • 🔥 PM आवास पर महामुकाबला: आमने-सामने भूपेश और विजय शर्मा, आंकड़ों की जंग में गरमाया रायपुर!………
    • 📲 यूपीआई चार्ज को लेकर असमंजस दूर करने वाली खबर, ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं…….
    • 🐘 डिवाइन मेडिकेयर हॉस्पिटल में विराजे बाल गणेश, भक्तिमय हुआ अस्पताल का माहौल 🙏……
    • 🙏 प्रथम दर्शन: मंडी प्रांगण में खुले गजानन स्वामी के मुख, भक्तों में दिखा उत्साह………

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?