Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Wednesday, September 16
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*राज्य प्रमुख मेघा अग्रवाल की विशेष खबर-* पीएम जनमन योजना: आज से जिले में मेगा ईवेंट और आईईसी कैंपेन की शुरुआत
    Uncategorized

    *राज्य प्रमुख मेघा अग्रवाल की विशेष खबर-* पीएम जनमन योजना: आज से जिले में मेगा ईवेंट और आईईसी कैंपेन की शुरुआत

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGAugust 23, 2024No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *पीएम जनमन योजना: आज से जिले में मेगा ईवेंट और आईईसी कैंपेन की शुरुआत* 

    *बगीचा, मनोरा, कांसाबेल, दुलदुला, पत्थलगांव और कुनकुरी विकासखण्ड के विभिन्न ग्रामों में लगा शिविर*

    *योजना से जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय के लोग हो रहे लाभान्वित, 15 दिनों तक चलेगा कैंपेन*

    जशपुरनगर 23 अगस्त 2024/ जिले में जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार पीएम जनमन योजना अंतर्गत विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय के लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है। हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने हेतु आज से आगामी 15 दिनों तक जिले के प्रत्येक बसाहटों में शिविर आयोजित किए जा रहे है। आज जिले में मेगा ईवेंट और आईईसी कैंपेन की शुरुआत के साथ ही हर्रापाठ (तालासीली) जनपद पंचायत मनोरा में शिविर का आयोजन किया गया। जहां स्वास्थ्य विभाग के द्वारा आयुष्मान कार्ड बनाया गया। इसके साथ ही हेल्थ चेक-अप किया गया व कृषि विभाग के द्वारा पीएम सम्मान और केसीसी हेतु आवेदन लिया गया। इसी तरह दुलदुला, पत्थलगांव और कुनकुरी विकासखण्ड के विभिन्न ग्रामों में आयोजित शिविर में तग्राहियों को लाभान्वित किया गया। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के पहल पर छत्तीसगढ़ में विशेष पिछड़ी जनजाति बाहुल्य बसाहटों में राज्य और केन्द्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। कार्यक्रम में केन्द्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत विशेष पिछड़ी जनजाति को लाभान्वित किया जा रहा है । इस दौरान सास्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन हो रहा है। इन कैम्पों में विभिन्न योजनाओं जैसे आधार कार्ड, आयुष्मान भारत कार्ड, सुरक्षित मातृत्व अभियान, सिकल सेल मिशन, राष्ट्रीय क्षय रोग कार्यक्रम, जनधन खातें, पीएम सुरक्षा बीमा योजना, पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, जाति प्रमाण पत्र, किसान सम्मान निधि, किसान क्रेडिट कार्ड, छात्रवृत्ति, राशन कार्ड, उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री जनमन आवास, मातृ वंदना, सुकन्या समृद्धि योजना आदि योजनाओं से लाभांवित किया जा रहा है।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*राज्य प्रमुख मेघा अग्रवाल की विशेष खबर-* चोरी के मामले को सुलझाते हुये आरोपियों को गोवा से गिरफ्तार करने में जशपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता
    Next Article *राज्य प्रमुख मेघा अग्रवाल की विशेष खबर-* बागबहार तहसीलदार ने ग्राम चिकनीपानी में स्कूलों एवं उपस्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……

    September 16, 2026

    🔥 PM आवास पर महामुकाबला: आमने-सामने भूपेश और विजय शर्मा, आंकड़ों की जंग में गरमाया रायपुर!………

    September 16, 2026

    📲 यूपीआई चार्ज को लेकर असमंजस दूर करने वाली खबर, ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं…….

    September 16, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……
    • 🔥 PM आवास पर महामुकाबला: आमने-सामने भूपेश और विजय शर्मा, आंकड़ों की जंग में गरमाया रायपुर!………
    • 📲 यूपीआई चार्ज को लेकर असमंजस दूर करने वाली खबर, ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं…….
    • 🐘 डिवाइन मेडिकेयर हॉस्पिटल में विराजे बाल गणेश, भक्तिमय हुआ अस्पताल का माहौल 🙏……
    • 🙏 प्रथम दर्शन: मंडी प्रांगण में खुले गजानन स्वामी के मुख, भक्तों में दिखा उत्साह………

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?