Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Wednesday, May 27
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*राज्य प्रमुख मेघा अग्रवाल की विशेष खबर-* चोरी के मामले को सुलझाते हुये आरोपियों को गोवा से गिरफ्तार करने में जशपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता
    Uncategorized

    *राज्य प्रमुख मेघा अग्रवाल की विशेष खबर-* चोरी के मामले को सुलझाते हुये आरोपियों को गोवा से गिरफ्तार करने में जशपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGAugust 23, 2024No Comments4 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    चोरी के मामले को सुलझाते हुये आरोपियों को गोवा से गिरफ्तार करने में जशपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता,

    *लगातार 12 दिनों तक गोवा में रहकर पतासाजी कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया,*

    *आरोपीगण गोवा में मछली पकड़ने वाली बोट में कार्य कर रहे थे,*

    *चंद दिनों में ही प्रकरण को सुलझाकर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया एवं चोरी का सामान बरामद किया गया,*

    *चोर निकले एक ही परिवार के , कुनकुरी निवासी एडमन केरकेट्टा, एक अपचारी समेत चोरी का सामान खरीदने वाले ओडिशा के व्यापारी देवाशीष साहू के विरुद्ध की गई कार्यवाही,*

    *आरोपियों के विरूद्ध थाना कांसाबेल में धारा 3(5),331,305,315 भारतीय न्याय संहिता 2023 के तहत अपराध दर्ज।*

    गिरफ्तार आरोपियों के नाम:-

    1. एड्मन केरकेट्टा उम्र 25 वर्ष निवासी दीपाटोली कुनकुरी।

    2. देवाशीष साहू उम्र 31 वर्ष निवासी करमडीह ओडिसा

    3. एक अपचारी बालक।

     

    —00—

     

    मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना कांसाबेल क्षेत्र निवासी एक युवती द्वारा लिखित शिकायत प्रस्तुत कर दिनांक 04.08.24 को रिपोर्ट दर्ज कराई की दिनांक 02.08.24 के रात्रि कोई अज्ञात चोर द्वारा इनके घर में घुस कर सोने चांदी के आभूषण एवं मोबाइल फोन चोरी कर ले गया है की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध थाना कांसाबेल में अपराध क्रमांक 94/24 धारा 331,305 बी एन एस के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।

    अज्ञात आरोपी पतासाजी हेतु पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी के मार्गदर्शन में उप पुलिस अधीक्षक श्री विजय सिंह राजपूत के नेतृत्व में कांसाबेल में हुए चोरी के आरोपियों के पातासाजी हेतु पृथक से विशेष टीम गठित कर कार्यवाही की जा रही थी। कार्यवाही दौरान मुखबीर सूचना एवं तकनीकी एक्सपर्ट की सहायता से ज्ञात हुआ कि प्रकरण के आरोपी घटना को अंजाम देने उपरांत भाग कर गोवा राज्य पहुंच चुके है, सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस टीम गोवा के लिये रवाना हुई, टीम द्वारा गोवा पहुंचने पर मिले सूचना के आधार पर लगातार लोकल पुलिस के साथ मिल कर आरोपियों की पतासाजी की गई, लगातार 12 दिन की कड़ी मेहनत के बाद टीम को आरोपियों को पकड़ने में सफलता मिली। गिरफ्तार आरोपियों के पास से प्रार्थी के घर से चोरी किया गया मोबाइल फोन भी मौके पर बरामद किया गया, आरोपियों से घटना के संबंध पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि ये घटना दिनांक को कुनकुरी से बस में कांसाबेल आए और दिनभर कांसाबेल में रहने के बाद रात करीबन 3 बजे प्रार्थी के घर में पीछे के दरवाजे से घुस कर घर में रखे 2 मोबाइल फोन तथा अलमारी में रखे स्टील डब्बा जिसमे सोने चांदी के गहने थे चोरी करना बताए तथा अगले दिन तपकरा होते हुए ओडिसा के करमडीह स्थित ज्वेलरी दुकान में चोरी के समान को अपने मां की बीमारी का इलाज कराने का कारण बताते हुए बेच कर वहां से झारसुगड़ा होते गोवा के लिए रवाना हो गए और वहां मछली बोट में काम करने लगे, आरोपियों के बताए अनुसार चोरी गए सोना चांदी के आभूषण की बरामदगी हेतु एक टीम कारमडीह ओडिसा पहुंची जहां ज्वेलरी दुकान के संचालक देवाशीष साहू से 3 नग गलाया हुआ सोने की गिन्नी वजन करीब 7.8 ग्राम चांदी के पायल, चांदी की चेन, चांदी का सिक्का, चांदी की अंगूठी, चांदी चाबी रिंग एवं लाॅकेट कुल करीबन कुल कीमती 58 हजार रुपया एवं आरोपी के पास से चोरी का मोबाइल फोन कीमती 6000 रुपया कुल 64000 रुपया का मशरूका बरामद किया गया। अपराध घटित करने वाले आरोपी एडमन केरकेट्टा उम्र 25 वर्ष साकिन दीपाटोली कुनकुरी, देवाशीष साहू उम्र 31 वर्ष निवासी करमडीह ओडिसा एवं एक अपचारी बालक के विरुद्ध धारा 3(5),331,305,315 भारतीय न्याय संहिता 2023 के तहत कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

    संपूर्ण कार्यवाही में उप पुलिस अधीक्षक श्री विजय सिंह राजपूत, उप निरीक्षक राजेश यादव, प्रधान आरक्षक मनोज भगत, अनंत मिराज, आरक्षक विनोद यादव, मुकेश पाण्डेय की विशेष भूमिका रही।

    —00—

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*सुर्खियां रिपोर्टर पवन अग्रवाल की विशेष खबर-* स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ एवं जिला के हेल्थ फेडरेशन ने किया ; नवीन CMHO का भव्य स्वागत… पुष्पगुच्छ भेंट कर दी बधाई
    Next Article *राज्य प्रमुख मेघा अग्रवाल की विशेष खबर-* पीएम जनमन योजना: आज से जिले में मेगा ईवेंट और आईईसी कैंपेन की शुरुआत
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* पत्थलगांव का बदलेगा स्वरूप: सड़कों के कायाकल्प के लिए ₹36.85 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति…………

    February 20, 2026

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* श्री दुर्गा मंदिर (अंबिकापुर रोड) पत्थलगांव में श्री राधाकृष्ण विवाह का चतुर्थ आयोजन कल… पत्थलगांव में प्रतिवर्ष धूमधाम से मनाया जाता है श्री राधा कृष्ण का विवाह उत्सव

    February 19, 2026

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव 2026: भाजपा में चेहरों पर मंथन शुरू; रणविजय सिंह जूदेव और सरोज पांडे की दावेदारी चर्चा में……….

    February 18, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* पत्थलगांव का बदलेगा स्वरूप: सड़कों के कायाकल्प के लिए ₹36.85 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति…………
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* श्री दुर्गा मंदिर (अंबिकापुर रोड) पत्थलगांव में श्री राधाकृष्ण विवाह का चतुर्थ आयोजन कल… पत्थलगांव में प्रतिवर्ष धूमधाम से मनाया जाता है श्री राधा कृष्ण का विवाह उत्सव
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव 2026: भाजपा में चेहरों पर मंथन शुरू; रणविजय सिंह जूदेव और सरोज पांडे की दावेदारी चर्चा में……….
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* 17फरवरी2026 तक वेतन जारी नहीं होने की स्थिति में 19-02-2026को होगा विरोध प्रदर्शन………
    • धर्मेंद्र शर्मा बने प्रदेश संगठन के सचिव छत्तीसगढ़ प्रांत के……….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?