
आज की सुर्खियां | बड़ी खबर
शक्ति। जिले के सरकारी अस्पताल में पदस्थ सिविल सर्जन डॉ. संतोष पटेल को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने ₹1,00,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि डॉ. पटेल पे-डेटा (Pay Data) भेजने के एवज में रिश्वत की मांग कर रहे थे।
शिकायत मिलने के बाद ACB ने पूरी योजना के तहत ट्रैप कार्रवाई की। शिकायतकर्ता से रिश्वत की राशि लेते ही टीम ने डॉ. संतोष पटेल को धर दबोचा। कार्रवाई के बाद आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है तथा मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
इस कार्रवाई से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। ACB अब यह भी जांच कर रही है कि आरोपी द्वारा पहले भी इस तरह रिश्वत ली गई थी या नहीं।
प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर आज की सुर्खियां न्यूज | सच के साथ, सबसे पहले।
