Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Saturday, August 1
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»पत्थलगांव सीट से कांग्रेस के अजेय योद्धा रामपुकार सिंह, जीत का रिकार्ड बनाने वाली विधानसभा का 2023 के चुनाव के लिए कैसी है स्थिति पढ़िए एक रिपोर्ट
    Uncategorized

    पत्थलगांव सीट से कांग्रेस के अजेय योद्धा रामपुकार सिंह, जीत का रिकार्ड बनाने वाली विधानसभा का 2023 के चुनाव के लिए कैसी है स्थिति पढ़िए एक रिपोर्ट

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGAugust 5, 2023No Comments5 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    पत्थलगांव।, निशामुददीन।छत्तीसगढ़ के 90 विधानसभा में पत्थलगांव विधानसभा सीट एक अहम सीट मानी जाती हैं यहाँ से वर्तमान विधायक रामपुकार सिंह 8 बार विधानसभा जीत कर रिकार्ड बना चुके है और छत्तीसगढ़ के सबसे वरिष्ठ विधायक माने जाते है.

    पत्थलगांव सीट इस लिहाज से भी महत्वपूर्ण मानी जाती है कि इनके सामने भाजपा ने अपने नामी नेताओं को लड़ाया पर वे रामपुकार सिंह को हारने में नाकामयाब रहे. 2013 में भले ही वे भाजपा के कंवर समाज के नए चेहरे शिव शंकर साय से हार गए परन्तु भाजपा के विष्णु देव साय को दो बार हराया.

    *आखिर क्यों है क्षेत्र में उनकी पकड़*

    रामपुकार सिंह बेहद सज्जन और वरिष्ठ नेता हैं जिनकी क्षेत्र में गहरी पैठ है उनकी मिलनसार स्वभाव के कारण क्षेत्र के युवा बुजुर्ग किसान सभी अच्छी तरह से जुड़े हुए है वे सभी का बराबर सम्मान करते है. हमेशा से लो प्रोफाइल रहकर जनता की सेवा करते है इसलिए उनसे जनता खुश रहती है चुनाव में भारी संख्या में वोट देकर कांग्रेस को जिताती रही है

    आपको बता दें की पत्थलगांव विधानसभा में किसान टमाटर सब्जी धान बड़े पैमाने पर उत्पादन करते है जिनके लिए शुरुआत के दौर में उन्होंने बालाझार तमता, पाकरगाँव जैसे बड़े डेम बनाये जिसका सीधा लाभ वहाँ के किसानों को मिला,किसान समृद्ध हुए और उन्होंने हर चुनाव में बढ़ चढ़ कर वोटिंग किया
    इसीप्रकार उन्होंने प्रमुख सड़क के साथ गाँव के सड़क बना कर सबका दिल जीता लेकिन पिछले 9 वर्षों से बन रही एनएच सड़क उनकी छवि पर दाग लगा दे रही भले ही यह सड़क केंद्र सरकार के जिम्मे है लेकिन उनके ही विधानसभा में सड़क बन नहीं पा रही है
    शिक्षा स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी आज पत्थलगांव बेहतर स्थिति में है 100 बिस्तर अस्पताल है, हर जगह जहाँ आवश्यकता है वहाँ उन्होंने स्कुल खोल दिया 2023 में पत्थलगांव में संकल्प शिक्षण संस्थान भी खोला गया है

    *जिला नहीं बनना कांग्रेस के लिए सर दर्द बन सकता है*

    वर्षों से पत्थलगांव को जिला बनाने की माँग है लेकिन राज्य बनने के 23 साल बाद भी वहाँ के लोगों की माँग अधूरी है कांग्रेस की सरकार बनने के बाद लोगों में आस जगी लेकिन इस गोरमेंट में भी उनकी माँग पूरी नहीं हो सकी इसका लोगों में रोष है

    पत्थलगांव सीट की के विधायक रामपुकार सिंह गोंड हैं, लेकिन कंवर और उरांव बहुल सीट पर अपना दबदबा बनाकर रखे हुए हैं.
    पत्थलगांव विधानसभा और यहां के वर्तमान विधायक दोनों के नाम एक अनोखा रिकॉर्ड दर्ज है। इस विधानसभा में अब तक कुल 13 चुनाव हुए हैं। इन 13 चुनाव में कांग्रेस ने कुल 9 बार जीत दर्ज की है और इस जीत के हीरो रहे विधायक रामपुकार सिंह। रामपुकार ने कांग्रेस की कुल 9 जीत में 8 बार विधायक बने और ये एक रिकॉर्ड बन गया है।

    पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र में साल 1962 में पहला चुनाव हुआ। पहले चुनाव में राम राज्य परिषद के लालजीत सिंह और कांग्रेस से उम्मेद सिंह आमने-सामने थे। पहले चुनाव में पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 60472 थी, जिनमें से 25544 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव में लालजीत सिंह ने 619 वोट के अंतर से कांग्रेस के उम्मेद सिंह को हराया और क्षेत्र के पहले विधायक बने।

    1977 में रामपुकार सिंह ने जीता था पहला चुनाव

    वर्तमान विधायक रामपुकार सिंह कांग्रेस की टिकट पर अब तक कुल 10 बार चुनाव लड़ चुके हैं। साल 1977 में कांग्रेस ने रामपुकार सिंह को उम्मीदवार घोषित किया। उनके सामने जनता पार्टी के मंगल साय थे। रामपुकार सिंह ने यह चुनाव 834 वोट के अंतर से जीत लिया। इसके बाद वे हर चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार रहे। इस दौरान उन्होंने 1980, 1985, 1993, 1998, 2003, 2008 और 2018 में जीत दर्ज की। साल 1990 के चुनाव में पूर्व विधायक लालजीत सिंह से चुनाव हार गए थे। इसी तरह साल 2013 के चुनाव में शिवशंकर पैकरा ने उन्हें हराया था।

    सबसे बड़ी जीत और सबसे छोटी जीत भी रामपुकार की

    कांग्रेस विधायक रामपुकार सिंह के नाम सर्वाधिक वोट और सबसे कम वोट से चुनाव जीतने का रिकॉर्ड भी है। 2018 का विधानसभा चुनाव रामपुकार सिंह ने 36686 वोट से जीता था। इसी तरह साल 2003 के विधानसभा चुनाव में रामपुकार सिंह ने भाजपा के विष्णुदेव साय को महज 317 वोट के अंतर से हराया था। इस सीट से एक बार राम राज्य परिषद और एक बार भारतीय जनसंघ ने चुनाव जीता है।

    *9 बार कांग्रेस, दो बार बीजेपी का रहा कब्जा*

    पत्थलगांव विधानसभा सीट से कांग्रेस ने कुल 9 चुनाव जीता है। इसी तरह भाजपा के हिस्से में केवल दो जीत ही आई है। भाजपा ने इस सीट से 1990 में जीत दर्ज की थी। भाजपा के लालजीत सिंह ने कांग्रेस के रामपुकार सिंह को 1414 वोट से हराया था। इसके बाद 2013 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के शिवशंकर पैकरा ने जीत दर्ज की थी।

    *पत्थलगांव विधानसभा से कब-कौन रहा विधायक*

    *वर्ष विधायक पार्टी*

    1962 लालजीत सिंह आरआरपी

    1967 यू सिंह कांग्रेस

    1972 लालजीत सिंह बीजेएस

    1977 रामपुकार सिंह कांग्रेस

    1980 रामपुकार सिंह कांग्रेस

    1985 रामपुकार सिंह कांग्रेस

    1990 लालजीत सिंह बीपेजी

    1993 रामपुकार सिंह कांग्रेस

    1998 रामपुकार सिंह कांग्रेस

    2003 रामपुकार सिंह कांग्रेस

    2008 रामपुकार सिंह कांग्रेस

    2013 शिवशंकर पैकरा बीजेपी

    2018 रामपुकार सिंह कांग्रेस

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*जशपुर ब्यूरो चीफ की सत्या मौर्य विशेष खबर-* पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने पीडीएस संचालक के हड़ताल को लेकर प्रदेश सरकार पर कसा तंज
    Next Article *जशपुर ब्यूरो चीफ की सत्या मौर्य विशेष खबर-* स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी के लिए बैठक आयोजित
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    पत्थलगांव में अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रसेवा का भव्य संगम: गुरु पूर्णिमा उत्सव में 100 से अधिक स्वयंसेवकों ने किया भगवा ध्वज का पूजन……….

    July 30, 2026

    पति की हत्या, शव सूटकेस में ठूंसा… रिश्तों को शर्मसार करने वाले जघन्य अपराध में पत्नी को उम्रकैद………

    July 30, 2026

    महज 40 मीटर का ढलान बना लोगों के लिए मुसीबत, कदम घाट की जर्जर सड़क पर रोज टूट रहे वाहन……….

    July 30, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • पत्थलगांव में अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रसेवा का भव्य संगम: गुरु पूर्णिमा उत्सव में 100 से अधिक स्वयंसेवकों ने किया भगवा ध्वज का पूजन……….
    • पति की हत्या, शव सूटकेस में ठूंसा… रिश्तों को शर्मसार करने वाले जघन्य अपराध में पत्नी को उम्रकैद………
    • महज 40 मीटर का ढलान बना लोगों के लिए मुसीबत, कदम घाट की जर्जर सड़क पर रोज टूट रहे वाहन……….
    • अंबिकापुर रोड पर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से स्कूटी सवार दो बच्चियां घायल, लोगों ने चालक को पकड़ा…..
    • सुर्खियां आपकी सुरक्षा स्पेशल खबर | बरसात में जरा-सी लापरवाही पड़ सकती है भारी! जानलेवा बीमारियों और स्नेक बाइट से बचने के लिए डॉ. विकास गर्ग ने बताए जीवन रक्षक उपाय………

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?