Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Saturday, August 1
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*जशपुर ब्यूरो चीफ की सत्या मौर्य विशेष खबर-* स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी के लिए बैठक आयोजित
    Uncategorized

    *जशपुर ब्यूरो चीफ की सत्या मौर्य विशेष खबर-* स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी के लिए बैठक आयोजित

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGAugust 5, 2023No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी के लिए बैठक आयोजित*

    *जिला मुख्यालय में गरिमामय ढंग से आयोजित होगा स्वतंत्रता दिवस समारोह*

    जशपुर,05अगस्त 2023/ कलेक्टर डॉ रवि मित्तल की अध्यक्षता में आज स्वतंत्रता दिवस समारोह 15 अगस्त 2023 की तैयारी के लिए कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को स्वतंत्रता दिवस के गरिमामय आयोजन के लिए विभागवार कार्यो की जिम्मेदारियां सौंपी गई। स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह नगर स्थित रंजीता स्टेडियम में आयोजित होगी।

    कलेक्टर ने कहा कि जिले में राष्ट्रीय पर्व 15 अगस्त गरिमामय तरीके से मनाया जायेगा और इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित रखी जाए। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए समारोह स्थल में बैठक व्यवस्था, पानी, विद्युत, जनरेटर सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को दायित्व सौंपे। कलेक्टर ने समारोह के गरियामय आयोजन के लिए सभी विभाग के अधिकारियो को आपसी समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री डी . रविशंकर, अपर कलेक्टर श्री आईएल ठाकुर, श्री आर पी चौहान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कश्यप, सर्व एसडीएम, डिप्टी कलेक्टर सहित समस्त विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

    कलेक्टर ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्थानीय ट्राईबल कल्चर आधारित, समाजिक पारंपरिक , देश भक्ति जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम स्कूली बच्चों से तैयारी करने संबंधित विभाग को निर्देशित किया। उन्होंने मंच निर्माण, अतिथियों की बैठक व्यवस्था, परेड कार्यक्रम, सुरक्षा एवं ब्रीकेटिंग व्यवस्था, मंच सज्जा की व्यवस्था, पुरस्कार वितरण, शहीद वीर जवानों एवं सैनिकों के परिजनों को सम्मानित करने की व्यवस्था संबंधित विभाग को करने कहा। कलेक्टर ने शांति के प्रतीक कबूतर की व्यवस्था करने पशु चिकित्सा विभाग निर्देशित किया। उन्होंने पेयजल की व्यवस्था, एंबुलेंस की व्यवस्था, शांति एवं कानून व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाएं संबंधित विभाग को समन्वय कर बेहतर करने निर्देशित किया।

    स्वतंत्रता दिवस के पूर्व दिवस 14 अगस्त को स्वतंत्रता दौड़ आयोजित होगा जिसमें सभी अधिकारी कर्मचारियों का सहभागिता सुनिश्चित करने निर्देशित किया। उन्होंने विभिन्न कार्यालयों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी कर्मचारियों की सूची 10 अगस्त तक संबंधित अधिकारी के पास सूची देने निर्देशित किया।

    (C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

     

    अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Articleपत्थलगांव सीट से कांग्रेस के अजेय योद्धा रामपुकार सिंह, जीत का रिकार्ड बनाने वाली विधानसभा का 2023 के चुनाव के लिए कैसी है स्थिति पढ़िए एक रिपोर्ट
    Next Article *जशपुर ब्यूरो चीफ की सत्या मौर्य विशेष खबर-* कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    पत्थलगांव में अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रसेवा का भव्य संगम: गुरु पूर्णिमा उत्सव में 100 से अधिक स्वयंसेवकों ने किया भगवा ध्वज का पूजन……….

    July 30, 2026

    पति की हत्या, शव सूटकेस में ठूंसा… रिश्तों को शर्मसार करने वाले जघन्य अपराध में पत्नी को उम्रकैद………

    July 30, 2026

    महज 40 मीटर का ढलान बना लोगों के लिए मुसीबत, कदम घाट की जर्जर सड़क पर रोज टूट रहे वाहन……….

    July 30, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • पत्थलगांव में अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रसेवा का भव्य संगम: गुरु पूर्णिमा उत्सव में 100 से अधिक स्वयंसेवकों ने किया भगवा ध्वज का पूजन……….
    • पति की हत्या, शव सूटकेस में ठूंसा… रिश्तों को शर्मसार करने वाले जघन्य अपराध में पत्नी को उम्रकैद………
    • महज 40 मीटर का ढलान बना लोगों के लिए मुसीबत, कदम घाट की जर्जर सड़क पर रोज टूट रहे वाहन……….
    • अंबिकापुर रोड पर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से स्कूटी सवार दो बच्चियां घायल, लोगों ने चालक को पकड़ा…..
    • सुर्खियां आपकी सुरक्षा स्पेशल खबर | बरसात में जरा-सी लापरवाही पड़ सकती है भारी! जानलेवा बीमारियों और स्नेक बाइट से बचने के लिए डॉ. विकास गर्ग ने बताए जीवन रक्षक उपाय………

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?