Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Tuesday, September 15
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* शक्ति को गति देने वाला बजट – धरमलाल कौशिक
    Uncategorized

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* शक्ति को गति देने वाला बजट – धरमलाल कौशिक

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGMarch 5, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *शक्ति को गति देने वाला बजट – धरमलाल कौशिक*

    *गरीब हितग्राहियों का आवास का सपना भी जल्द पूरा होने वाला है – धरमलाल कौशिक*

    रायपुर। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक धरमलाल कौशिक ने प्रदेश सरकार के बजट को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह बजट छत्तीसगढ़ के विकास को गति देने वाला बजट है। जिसमें सभी वर्गों का विशेष ध्यान रखा गया है। उन्होंने कहा कि विष्णुदेव साय सरकार का पहला बजट ज्ञान (गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी) को समर्पित रहा और दूसरा बजट ज्ञान को गति देने वाला बजट है। इस बजट में गति (GATI) पर मुख्य फोकस किया गया है। GATI यानि गुड गवर्नेस, एक्सेलरेटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर, टेक्नोलॉजी और इंडस्ट्रियल ग्रोथ के माध्यम से छत्तीसगढ़ के विकास पर ध्यान दिया गया है। इसके साथ ही पेट्रोल में की कीमत में 1 रुपए की कटौती की गई हैl

     

    पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक धरमलाल कौशिक ने कहा कि छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों के लिए 8 हजार 500 करोड़ रुपए का प्रावधान इस बजट में किया गया है। अब गरीब हितग्राहियों का आवास का सपना भी जल्द पूरा होने वाला है। वहीं छत्तीसगढ़ में नक्सल प्रभावितों के लिए 15 हजार आवास बनाए जाएंगे। इसके साथ ही महिलाओं पर फोकस करते हुए महतारी वंदन योजना के लिए 5 हजार 500 करोड़ का प्रावधान किया गया है। छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को मिलने वाला महंगाई भत्ता डीए बढ़ाकर 53 प्रतिशत किया गया है। इसके साथ ही जमीन को दान करने, बटवारा एवं हक त्याग करने पर पंजीयन शुल्क 500 रुपए ही करने का प्रावधान बजट में किया गया है। पत्रकार सम्मान निधि की राशि को दोगुना किया गया है। इसके साथ ही स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क एवं यातायात के लिए भी बजट में प्रावधान किया गया है। बस्तर एवं सरगुजा क्षेत्रों में विकास को गति देने के लिए बजट में विशेष ध्यान रखा गया है। छत्तीसगढ़ में पेंशन फंड के लिए 456 करोड़ रुपए का प्रावधान रखा गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी को एक सर्वस्पर्शी बजट के लिए बधाई दी है।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* बंद दुकान में सेंध मारकर चोरी करने वाले चोर को कुनकुरी पुलिस ने सूचना के चंद घंटों में माल सहित किया गिरफ्तार, भेजा जेल
    Next Article *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय स्वर्गीय कुमार दिलीप सिंह जूदेव की स्मृति में कुनकुरी में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    🐘 डिवाइन मेडिकेयर हॉस्पिटल में विराजे बाल गणेश, भक्तिमय हुआ अस्पताल का माहौल 🙏……

    September 14, 2026

    🙏 प्रथम दर्शन: मंडी प्रांगण में खुले गजानन स्वामी के मुख, भक्तों में दिखा उत्साह………

    September 14, 2026

    त्योहारों की भीड़ में वारदात रोकने पुलिस अलर्ट, थाना प्रभारी जितेंद्र ताम्रधर ने बताया सुरक्षा का खास इंतजाम……….

    September 14, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🐘 डिवाइन मेडिकेयर हॉस्पिटल में विराजे बाल गणेश, भक्तिमय हुआ अस्पताल का माहौल 🙏……
    • 🙏 प्रथम दर्शन: मंडी प्रांगण में खुले गजानन स्वामी के मुख, भक्तों में दिखा उत्साह………
    • त्योहारों की भीड़ में वारदात रोकने पुलिस अलर्ट, थाना प्रभारी जितेंद्र ताम्रधर ने बताया सुरक्षा का खास इंतजाम……….
    • 🚨 वायरल वीडियो ने हिलाया प्रशासन! अंबिकापुर की बदहाल सड़क पर CM साय सख्त………
    • 25 साल की सेवा की कहानी अब पहुंचेगी हर घर तक!…….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?