Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Monday, July 27
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* बंद दुकान में सेंध मारकर चोरी करने वाले चोर को कुनकुरी पुलिस ने सूचना के चंद घंटों में माल सहित किया गिरफ्तार, भेजा जेल
    Uncategorized

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* बंद दुकान में सेंध मारकर चोरी करने वाले चोर को कुनकुरी पुलिस ने सूचना के चंद घंटों में माल सहित किया गिरफ्तार, भेजा जेल

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGMarch 5, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *बंद दुकान में सेंध मारकर चोरी करने वाले चोर को कुनकुरी पुलिस ने सूचना के चंद घंटों में माल सहित किया गिरफ्तार, भेजा जेल*

     *मामला थाना कुनकुरी क्षेत्रांतर्गत*

    *आरोपी के विरुद्ध थाना कुनकुरी में बी एन एस की धारा 303(2) व 331(3) के तहत् अपराध पंजीबद्ध*

    *नाम आरोपी:- प्रिंस राज तिर्की, उम्र 24 वर्ष, निवासी सुखबासु पारा कुनकुरी*

    ———         

    मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 03.03.25 को प्रार्थी पवन चौधरी पिता जगमोहन चौधरी, उम्र 23वर्ष निवासी ब्लॉक कालोनी कुनकुरी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि दिनांक 19.02.25 को वह अपने परिवार सहित दुकान बंद कर प्रयाग राज गया था, कि दिनांक 20.02.25 को उसके पड़ोसी ने फोन पर बताया कि उसके दुकान के पीछे टीन की चादर को उखाड़ कर कोई व्यक्ति उसके दुकान में चोरी किया है, जब प्रार्थी दिनांक 24.02.25 को प्रयागराज से वापस आकर अपने दुकान में देखा, तो उसके दुकान से गैस का चूल्हा, लोहे का तराजू बाट, सहित मिक्चर बिस्किट के पैकेट,कोल्डड्रिंक की पेटी इत्यादि सामग्री के साथ गल्ले में रखे 500रु इस प्रकार कुल 10000 रु कीमत के सामान को किसी व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले जाया गया है।

    रिपोर्ट पर थाना कुनकुरी में चोरी के लिए बी एन एस की धारा 303(2) व 331(3) के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान कुनकुरी पुलिस की एक टीम चोर के संबंध में पता साजी कर रही थी, कि इसी दौरान पुलिस को पता चला कि उक्त घटना दिनांक को आरोपी प्रिंस राज तिर्की को बंद दुकान के आसपास घूमते हुए देखा गया था।

    जिस पर कुनकुरी पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी प्रिंस राज तिर्की को हिरासत में लेकर पूछने पर उसके द्वारा अकेले ही प्रार्थी की दुकान में टीना सेड तोड़ कर चोरी करना स्वीकार किया गया। पुलिस के द्वारा आरोपी प्रिंस राज तिर्की, उम्र 24 वर्ष, निवासी सुखबासु पारा कुनकुरी के कब्जे से चोरी की गैस चूल्हा, बर्नर पाइप, तराजू इत्यादि को जप्त कर लिया गया है।

    आरोपी प्रिंस राज तिर्की, उम्र 24 वर्ष, निवासी सुखबासु पारा कुनकुरी के विरुद्ध प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

    मामले की कार्यवाही व आरोपी चोर की गिरफ्तारी में थाना कुनकुरी से थाना प्रभारी कुनकुरी उप निरीक्षक श्री सुनील सिंह, उप निरीक्षक श्री संतोष तिवारी, प्रधान आरक्षक छवि कांत पैंकरा, आरक्षक चंद्रशेखर बंजारे, गणेश यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*मनोज गुप्ता की विशेष खबर-* जिला पुलिस द्वारा बड़ी कार्यवाही कर बेलडेगी जंगल (पत्थलगांव) में चल रहे जुआ के बड़े फड़ पर छापा मारकर 07 आरोपियों को गिरफ्तार किया
    Next Article *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* शक्ति को गति देने वाला बजट – धरमलाल कौशिक
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    पत्थलगांव व्यापारी संघ की बैठक सम्पन्न: जीएसटी, व्यापारिक सुरक्षा, बाजार व्यवस्था और त्योहारों की तैयारियों पर मंथन……….

    July 26, 2026

    सरगुजा पुलिस की विवेचना कार्यशाला: न्यायपालिका और पुलिस एक मंच पर, अपराध जांच को मिलेगा नया आयाम……

    July 26, 2026

    पत्थलगांव में गूंजेगी श्रीराम कथा की अमृतधारा, 30 जुलाई से 7 अगस्त तक होगा नौ दिवसीय भव्य आयोजन…………

    July 26, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • पत्थलगांव व्यापारी संघ की बैठक सम्पन्न: जीएसटी, व्यापारिक सुरक्षा, बाजार व्यवस्था और त्योहारों की तैयारियों पर मंथन……….
    • सरगुजा पुलिस की विवेचना कार्यशाला: न्यायपालिका और पुलिस एक मंच पर, अपराध जांच को मिलेगा नया आयाम……
    • पत्थलगांव में गूंजेगी श्रीराम कथा की अमृतधारा, 30 जुलाई से 7 अगस्त तक होगा नौ दिवसीय भव्य आयोजन…………
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* बगीचा थाना में डीआईजी-एसएसपी का ‘स्ट्रिक्ट एक्शन’! रिकॉर्ड बिखरे मिले, थाना प्रभारी और मोहर्रिर को मौके पर कड़ी फटकार………..
    • बड़ी खबर: नए कानून (BNS) के तहत जशपुर कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, शादी का झूठा झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 7 साल की कठोर सजा! विशेष कपड़े के वैभव शर्मा की…….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?