रंगारंग कार्यक्रम के साथ 7 दिवसीय विशेष शिविर का। शुभारंभ

प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी ठाकुर शोभा सिंह शासकीय महाविद्यालय पत्थलगांव के राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा 7 दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ दिनांक 12 दिसंबर को रंगारंग कार्यक्रम के साथ ग्राम झकक्ड़पुर में हुआ ।इस विशेष शिविर का उद्घाटन ग्राम झकक्ड़पुर के सरपंच श्रीमति शुक्रिन टोप्पो और ठाकुर शोभा सिंह शासकीय महाविद्यालय पत्थलगांव के प्राचार्य डॉ. बी.के.राय के द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना का ध्वजारोहण कर और दीप प्रज्वलित करके किया गया । इस अवसर पर भारी संख्या में ग्राम वासी उपस्थित रहे और साथ में महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं कर्मचारी गण भी कार्यक्रम के उद्घाटन में शामिल हुए ।इस कार्यक्रम में स्वयंसेवकों के द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गयी जो स्थानीय लोगों को आकर्षित कर रहा था ।
आपको बता दे कि ठाकुर शोभा सिंह शासकीय महाविद्यालय के कार्यक्रम अधिकारी प्रो. टी.आर.पाटले के मार्गदर्शन में प्रतिवर्ष अलग अलग ग्राम में 7 दिवसीय शिविर का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में इस वर्ष ग्राम झकक्ड़पुर में 12 दिसंबर से 18 दिसंबर तक शिविर का आयोजित किया गया है। जिसमें प्रतिदिन राष्ट्रीय सेवा no योजना के स्वयंसेवकों के द्वारा विभिन्न गतिविधियां किए जाएंगे जिसमें ग्राम की साफ सफाई ,स्कूल भवन की रंगाई पुताई जैसे कार्य किए जाएंगे!
