Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Tuesday, September 15
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* छत्तीसगढ़ हाईकर्स पहुंचे मनाली, कर रहे प्राकृतिक अध्ययन
    Uncategorized

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* छत्तीसगढ़ हाईकर्स पहुंचे मनाली, कर रहे प्राकृतिक अध्ययन

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGDecember 14, 2024No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *छत्तीसगढ़ हाईकर्स पहुंचे मनाली, कर रहे प्राकृतिक अध्ययन*

    *हाईकर्स कर रहे प्राकृतिक अध्ययन -डॉ. सोमनाथ*

    *रायपुर:-* भारत स्काउट गाइड छत्तीसगढ़ का हाईक मनाली में किया जा रहा जो राज्य मुख्य आयुक्त डॉ. सोमनाथ यादव जी के आदेशानुसार राज्य सचिव कैलाश सोनी व राज्य संगठन आयुक्त (एसओसी) स्काउट विजय यादव के मार्गदर्शन एवं हाईक प्रभारी शांतनु कुर्रे के नेतृत्व में यह संचालित हो रही है। जिसमें सभी जिलों के सक्रिय स्काउटर गाइडर शामिल होकर विभिन्न स्थलों का बारीकी से अवलोकन कर रहे हैं।

    बता दें कि विद्यालयीन स्काउट गाइड के लिए वर्ष में अनेक एडवेंचर गतिविधियों का आयोजन किया जाता है जिनको विद्यालय में स्काउटर गाइडर के द्वारा स्काउटिंग गतिविधियां सिखाई जाती है। स्काउट गाइड को पूर्ण रूप से मार्गदर्शन देने व आगे बढ़ाने के लिए छत्तीसगढ़ भारत स्काउट गाइड राज्य मुख्यालय के द्वारा राज्य के स्काउटर गाइडर का हाईक कार्यक्रम का आयोजन कराया जाता है इसी तारतम्य में इस वर्ष मनाली हाईक का आयोजन किया गया है जहां हाईकर्स मनाली पहुँचकर कैम्प ऑनर देवराज व एडवेंचर मार्गदर्शक सूरज के द्वारा हाईकर्स को सबसे पहले मनाली कुलदेवी माता हिडिम्बा का दर्शन कराया जहां उनकी प्राचीन विशेषताओं की जानकारी दी साथ ही घटोचक, वशिष्ट मुनि मंदिर दर्शन, गर्म पानी स्त्रोत व्यास कुंड का अवलोकन कराया गया। आगे हाईकर्स ने मनाली मॉल रोड में विभिन्न प्राकृतिक व भौतिक वस्तुओं के बारे में जाना। हाईक के द्वितीय दिवस में राज्य सचिव कैलाश सोनी ने हाईकर्स को बर्फीली जगह शिशुवली, अटल टनल, रोहतांग ले गए जहां वहां के न्यूनतम तापमान पर बर्फ जमने की स्थितियों के बारे में बताया गया जिससे स्काउटर गाइडर शैक्षिक रूप से और समृद्ध हुए साथ ही अपने अंदर साहस पैदा करने सैकड़ों फ़ीट ऊपर जीपलाईन, पैराग्लाइडिंग व 10 किलोमीटर रिवर राफ्टिंग जैसे साहसिक गतिविधियों को करा हाईक का अनुभव कराया गया। भारत स्काउट गाइड मीडिया प्रभारी मीना भारद्वाज व कृष्ण कुमार ध्रुव ने जानकारी दी कि हाइकिंग के माध्यम से राज्य भर के स्काउटर गाइडर विभिन्न गतिविधियों के बारीकियों को स्थल में करके सीख रहे हैं।

     

    *हाईकर्स कर रहे प्राकृतिक अध्ययन -डॉ. सोमनाथ*

     

    भारत स्काउट गाइड राज्य मुख्य आयुक्त डॉ. सोमनाथ यादव ने बताया कि हाईक का उद्देश्य है प्राकृतिक स्थलों की जानकारी प्राप्त कर छात्रों को परोसना। आगे श्री यादव ने बताया स्काउटर गाइडर हाईक में नियमों का पालन करते हुए संध्या समय में शिविर ज्वाल के साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों करते हैं जिससे उनके अंदर सांस्कृतिक गुणों का विकास होता है।

     

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य सचिव कैलाश सोनी, एसओसी स्काउट विजय यादव, विशिष्ट अतिथि जरमिना एक्का अध्यक्षता हाईक प्रभारी शांतनु कुर्रे ने किया।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Articleआखिर कार खबर का असर हायकोर्ट के द्वारा समाचार को देखते हुए कल्पना तोपों के पक्ष में लिया गया फैसला जशपुर BEO की कुर्सी हुई खाली 
    Next Article *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* रंगारंग कार्यक्रम के साथ 7 दिवसीय विशेष शिविर का। शुभारंभ
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    🐘 डिवाइन मेडिकेयर हॉस्पिटल में विराजे बाल गणेश, भक्तिमय हुआ अस्पताल का माहौल 🙏……

    September 14, 2026

    🙏 प्रथम दर्शन: मंडी प्रांगण में खुले गजानन स्वामी के मुख, भक्तों में दिखा उत्साह………

    September 14, 2026

    त्योहारों की भीड़ में वारदात रोकने पुलिस अलर्ट, थाना प्रभारी जितेंद्र ताम्रधर ने बताया सुरक्षा का खास इंतजाम……….

    September 14, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🐘 डिवाइन मेडिकेयर हॉस्पिटल में विराजे बाल गणेश, भक्तिमय हुआ अस्पताल का माहौल 🙏……
    • 🙏 प्रथम दर्शन: मंडी प्रांगण में खुले गजानन स्वामी के मुख, भक्तों में दिखा उत्साह………
    • त्योहारों की भीड़ में वारदात रोकने पुलिस अलर्ट, थाना प्रभारी जितेंद्र ताम्रधर ने बताया सुरक्षा का खास इंतजाम……….
    • 🚨 वायरल वीडियो ने हिलाया प्रशासन! अंबिकापुर की बदहाल सड़क पर CM साय सख्त………
    • 25 साल की सेवा की कहानी अब पहुंचेगी हर घर तक!…….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?