Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Wednesday, September 9
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* ड्यूटी के दौरान पत्थलगांव क्षेत्र में शराब के नशे में धुत आरक्षक अलबर्ट एक्का को एसएसपी शशि मोहन सिंह ने किया निलंबित
    Uncategorized

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* ड्यूटी के दौरान पत्थलगांव क्षेत्र में शराब के नशे में धुत आरक्षक अलबर्ट एक्का को एसएसपी शशि मोहन सिंह ने किया निलंबित

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGAugust 7, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    * ड्यूटी के दौरान पत्थलगांव क्षेत्र में शराब के नशे में धुत आरक्षक अलबर्ट एक्का को एसएसपी शशि मोहन सिंह ने किया निलंबित,*

     

    *पिछले दिनों उसका वर्दी में नशे की हालत में सोशल मीडिया में वीडियो वायरल हुआ था,*

     

    * अनुशासनहीन कर्मचारी को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जायेगा, अनुशासन सर्वोपरि,*

    —00—

     

    जशपुरनगर, 07 अगस्त 2025

    रक्षित केन्द्र जशपुर से दिनांक 05.08.2025 को आर.क्र. 446 अलबर्ट एक्का को न्यायालय पत्थलगांव में वारंट पेशी ड्यूटी पर भेजा गया था। ड्यूटी के दौरान उक्त पुलिसकर्मी को पुलिस वर्दी में शराब के नशे की हालत में एक दुकान के टेबल पर लेटे हुए पाया गया, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इस अनुशासनहीन और अपमानजनक कृत्य से पुलिस विभाग की छवि आम जनता के बीच धूमिल हुई। इस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) श्री शशि मोहन सिंह ने सख्त रुख अपनाते हुए आज दिनांक 07.08.2025 को तत्काल प्रभाव से आर.क्र. 446 अलबर्ट एक्का को निलंबित कर रक्षित केंद्र जशपुर में सम्बद्ध कर दिया है। निलंबन अवधि में उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा। इस प्रकरण की प्राथमिक जाॅंच हेतु उप पुलिस अधीक्षक (अजाक/मुख्यालय) श्रीमती मंजूलता बाज को नियुक्त किया गया है।

    एसएसपी *शशि मोहन सिंह* ने कहा है कि – *”पुलिस वर्दी की मर्यादा और छवि को आघात पहुंचाने वाले किसी भी अधि./कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा, विभाग में अनुशासन सर्वोपरि है।”*

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* अभियान मुस्कान” के तहत नाबालिगो की दस्तयाबी करने मे सक्रिय पुलिस अधिकारी कर्मचारियों कों प्रशस्ति पत्र देकर किया गया प्रोत्साहित
    Next Article *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* कलयुगी बेटे ने की,अपनी ही मां की टांगी से मारकर हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    जन्माष्टमी तो बहुत सुनी होगी… लेकिन कृष्ण भगवान की छठी का ऐसा अनोखा उत्सव शायद ही कहीं देखा हो!……….

    September 9, 2026

    सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने कसी कमर

    September 9, 2026

    पत्थलगांव में मासूमियत पर भीख का बोझ!…….

    September 9, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • जन्माष्टमी तो बहुत सुनी होगी… लेकिन कृष्ण भगवान की छठी का ऐसा अनोखा उत्सव शायद ही कहीं देखा हो!……….
    • सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने कसी कमर
    • पत्थलगांव में मासूमियत पर भीख का बोझ!…….
    • ऑपरेशन शंखनाद में जशपुर पुलिस का बड़ा वार: तस्करों के चंगुल से 14 गौवंश मुक्त, एक आरोपी गिरफ्तार; दो की तलाश तेज……..
    • उपचुनाव का बिगुल: 6 अक्टूबर को मतदान, 9 अक्टूबर को खुलेगा मतपेटियों का राज; नंदीग्राम से नगांव तक सियासी परीक्षा……

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?