Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Wednesday, July 29
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* कलयुगी बेटे ने की,अपनी ही मां की टांगी से मारकर हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल
    Uncategorized

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* कलयुगी बेटे ने की,अपनी ही मां की टांगी से मारकर हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGAugust 8, 2025No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

     

    * कलयुगी बेटे ने की,अपनी ही मां की टांगी से मारकर हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल*

    * पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त टांगी को भी किया जप्त*

    * मामला थाना तुमला क्षेत्रांतर्गत ग्राम फ़रदबहार का*

    * आरोपी अपने मां के साथ आया था, अपने मामा के घर, विवाद के दौरान कर दी अपनी मां की हत्या*

    मामला में आरोपी के कमल राम के विरुद्ध थाना तुमला में हत्या के लिए बी एन एस की धारा 103(1) के तहत् अपराध पंजीबद्ध*

    * नाम गिरफ्तार आरोपी:- कमल राम, उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम गारीघाट, थाना फरसाबहार, जिला जशपुर (छ. ग)।*

    — 00—

    मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 06.08.25 को प्रार्थी सुबरन राम, उम्र 70 वर्ष निवासी फ़रदबहार, थाना तुमला, जिला जशपुर ( छ ग) ने थाना तुमला में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी बहन मृतिका दशमती बाई व उसका भांजा आरोपी कमल राम जो कि थाना फरसाबहार क्षेत्रांतर्गत ग्राम गौरीघाट में रहते हैं,दिनांक 06.08.25 को मेहमान के रूप में प्रार्थी के घर फ़रदबहार आए थे, इसी दौरान दोपहर में वे सभी खाना खाकर आराम कर रहे थे, प्रार्थी की बहन मृतिका दशमती बाई, उसके घर की परछी में चटाई बिछा कर लेटी हुई थी व प्रार्थी अपने कमरे में लेटा हुआ था, इसी दौरान दोपहर करीबन 02.30 बजे प्रार्थी को अपने घर के आंगन में अपनी बहन मृतिका दशमती बाई व अपने भांजे आरोपी कमल राम की झगड़े की आवाज आ रही थी, कि तभी आवाज सुनकर प्रार्थी ने जब अपने घर के आंगन में जाकर देखा तो पाया कि, उसका भांजा आरोपी कमल राम अपनी मां मृतिका दशमती बाई के गर्दन में टांगी से लगातार वार कर रहा है, जिस पर प्रार्थी के द्वारा आस पड़ोस में चिल्लाने पर, आरोपी कमल राम टांगी को छोड़कर भाग गया, प्रार्थी ने जब मृतिका दशमती बाई के पास जाकर देखा तो पाया, कि मृतिका दशमती बाई की गर्दन में लगी चोट की वजह से मृत्यु हो गई है।

    रिपोर्ट पर पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी कमल राम उम्र 25 वर्ष के खिलाफ थाना तुमला में हत्या के लिए बी एन एस की धारा 103(1) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया व घटना स्थल का निरीक्षण कर, शव का डॉक्टर से पोस्ट मार्डम कराते हुए, आरोपी कमल राम को घटना के चंद घंटों के भीतर ही हिरासत में ले लिया गया।

    पुलिस की पूछताछ पर आरोपी कमल राम के द्वारा अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि उक्त घटना दिनांक को उसका व उसकी मां मृतिका दशमती बाई के मध्य पारिवारिक बात को लेकर वाद विवाद हो रहा है, इसी दौरान उसकी मां की किसी बात से , वह इतना क्षुब्ध हो गया कि, आंगन में रखी लोहे की टांगी से अपनी मां मृतिका दशमती बाई के गर्दन पर वार कर दिया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस के द्वारा आरोपी कमल राम के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त टांगी को भी जप्त कर लिया गया है।

    आरोपी कमल राम के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

    * मामले की कार्यवाही व आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी तुमला निरीक्षक कोमल नेताम, प्रधान आरक्षक फ्रांसिस बेक, आरक्षक हीरा लाल यादव, नगर सैनिक बेनुधर बारीक व देवनन्दन राम की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

    * मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि थाना तुमला क्षेत्र में अपनी मां की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है, उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त टांगी को भी जप्त किया गया है।*

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* ड्यूटी के दौरान पत्थलगांव क्षेत्र में शराब के नशे में धुत आरक्षक अलबर्ट एक्का को एसएसपी शशि मोहन सिंह ने किया निलंबित
    Next Article *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* सरगुजा संभागीय अग्रवाल महासभा की कार्यकारिणी घोषित* *मनोज अग्रवाल युवा अध्यक्ष और श्रीमती सीमा अग्रवाल महिला अध्यक्ष सम्भाग सरगुजा नियुक्त किए गए
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* लक्ष्मी नारायण यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया देखिए आदेश की कॉपी के साथ सच्ची खबर तीखी नजर आज की सुर्खियां ब्यूरो

    July 28, 2026

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* कोतबा-बागबहार मार्ग का निर्माण कार्य प्रगति पर, अक्टूबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य………

    July 28, 2026

    36 दिन तक आंदोलनकारियों का पेट भरने वाला जुनैद आज खुद दर्द की कहानी! जंतर-मंतर से उठी सेवा की मिसाल, कैमरे पर छलके आंसू….

    July 28, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* लक्ष्मी नारायण यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया देखिए आदेश की कॉपी के साथ सच्ची खबर तीखी नजर आज की सुर्खियां ब्यूरो
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* कोतबा-बागबहार मार्ग का निर्माण कार्य प्रगति पर, अक्टूबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य………
    • 36 दिन तक आंदोलनकारियों का पेट भरने वाला जुनैद आज खुद दर्द की कहानी! जंतर-मंतर से उठी सेवा की मिसाल, कैमरे पर छलके आंसू….
    • ई20 इथेनॉल मिश्रण योजना विवाद: नितिन गडकरी ने बॉम्बे हाई कोर्ट में दायर की 86 पन्नों की याचिका……….
    • भ्रामक खबर का हुआ खुलासा: ‘आज की सुर्खियां’ ने प्रकाशित किया आधिकारिक खंडन

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?