Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Monday, July 27
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»पत्थलगांव में फिटनेस क्रांतिः अंशु अग्रवाल ने खोला आधुनिक जिम, पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग समय और ‘आइस बाथ’ की सुविधा…………..
    Uncategorized

    पत्थलगांव में फिटनेस क्रांतिः अंशु अग्रवाल ने खोला आधुनिक जिम, पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग समय और ‘आइस बाथ’ की सुविधा…………..

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGJune 4, 2026Updated:June 4, 2026No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    पत्थलगांव में फिटनेस क्रांतिः अंशु अग्रवाल ने खोला आधुनिक जिम, पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग समय और ‘आइस बाथ’ की सुविधा

    पत्थलगांव (जशपुर)। आज के इस दौर में जहां बदलती जीवनशैली के कारण लोग तरह-तरह की बीमारियों से घिर रहे हैं, वहीं जिला जशपुर के पत्थलगांव ब्लॉक में सेहत के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए एक सराहनीय कदम उठाया गया है। क्षेत्र के वरिष्ठ व्यापारी श्री अंशु अग्रवाल जी द्वारा नगर में एक सर्वसुविधायुक्त आधुनिक फिटनेस सेंटर (जिम, योग एवं जुबा क्लास) की शुरुआत की गई है, जहां शारीरिक शक्ति बढ़ाने, मोटापा कम करने और बॉडी फिटनेस के लिए बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

    एक ही छत के नीचे योग, जुंबा और बॉडीबिल्डिंग

    इस नव-ओपन सेंटर की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहाँ लोगों को सेहतमंद रखने के लिए अलग-अलग तरह के वर्कआउट कॉम्बिनेशन दिए जा रहे हैं। वजन घटाने और मोटापा कम करने के लिए जहाँ एनर्जेटिक जुबा क्लासेस चलाई जा रही हैं, वहीं मानसिक शांति और शरीर के लचीलेपन के लिए योग तथा शारीरिक क्षमता व मसल्स बिल्डिंग के लिए आधुनिक जिम की व्यवस्था है।

    मांसपेशियों के दर्द से राहत देगा ‘आइस बाथ’ (Ice Bath)

    अक्सर देखा जाता है कि हैवी वर्कआउट या बॉडीबिल्डिंग करने वाले युवाओं को कई दिनों तक मांसपेशियों में अंदरूनी दर्द (Soreness) का सामना करना पड़ता है। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए जिम में विशेष रूप से आइस बाथ (Ice Bath) का अरेंजमेंट किया गया है। ट्रेनर के मुताबिक, वर्कआउट के बाद आइस बाथ लेने से शरीर का दर्द तुरंत दूर होता है और मसल्स तेजी से रिकवर होती हैं। विशेषकर भीषण गर्मी के इस मौसम में फिटनेस लवर्स के लिए यह आइस बाथ किसी रामबाण इलाज से कम नहीं है।

    महिला और पुरुषों के लिए अलग-अलग समय, बाहर से आए हैं ट्रेनर्स

    जिम प्रबंधन ने अनुशासन और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग शिफ्ट तय की हैं। इसके साथ ही दोनों वर्गों के लिए बाहर से स्पेशलिस्ट ट्रेनर बुलवाए गए हैं:

    महिलाओं एवं लड़कियों के लिए विशेष व्यवस्थाः महिलाओं के कम्फर्ट को देखते हुए सुबह 09:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और शाम 05:00 बजे से 06:00 बजे तक का समय तय किया गया है। इसके लिए विशेष रूप से बाहर से महिला (Female) ट्रेनर बुलाई गई हैं, जो महिलाओं को योग, जुंबा और फिटनेस ट्रेनिंग देंगी।

    पुरुषों के लिए समयः पुरुषों के लिए सुबह 07:00 से 08:00 बजे तक और शाम 07:00 से 08:00 बजे तक का समय निर्धारित है। पुरुषों को ट्रेनिंग देने वाले मुख्य ट्रेनर उत्तम जी ने बताया कि उनके पास बॉडीबिल्डिंग टूर्नामेंट्स में कई जगह से महारत हासिल कर चुके अनुभवी मेल ट्रेनर्स की टीम है।

    पत्थलगांव के नागरिकों के लिए अपनी सेहत को सुधारने, बीमारियों से बचने और खुद को फिट रखने का यह एक बेहतरीन और सुनहरा अवसर है।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*आज की सुर्खियां* पत्थलगांव में बड़ी कार्रवाई: ₹6.79 लाख कमाने वाले सरकारी शिक्षक ने बेटी के मुफ्त एडमिशन के लिए बनवाया ₹75,000 का फर्जी आय प्रमाण पत्र, पुलिस ने भेजा जेल………….
    Next Article नए प्रशिक्षु सब-इंस्पेक्टर्स को थानों में व्यावहारिक ट्रेनिंग के निर्देश, सरगुजा एसपी ने ली बैठक
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    पत्थलगांव व्यापारी संघ की बैठक सम्पन्न: जीएसटी, व्यापारिक सुरक्षा, बाजार व्यवस्था और त्योहारों की तैयारियों पर मंथन……….

    July 26, 2026

    सरगुजा पुलिस की विवेचना कार्यशाला: न्यायपालिका और पुलिस एक मंच पर, अपराध जांच को मिलेगा नया आयाम……

    July 26, 2026

    पत्थलगांव में गूंजेगी श्रीराम कथा की अमृतधारा, 30 जुलाई से 7 अगस्त तक होगा नौ दिवसीय भव्य आयोजन…………

    July 26, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • पत्थलगांव व्यापारी संघ की बैठक सम्पन्न: जीएसटी, व्यापारिक सुरक्षा, बाजार व्यवस्था और त्योहारों की तैयारियों पर मंथन……….
    • सरगुजा पुलिस की विवेचना कार्यशाला: न्यायपालिका और पुलिस एक मंच पर, अपराध जांच को मिलेगा नया आयाम……
    • पत्थलगांव में गूंजेगी श्रीराम कथा की अमृतधारा, 30 जुलाई से 7 अगस्त तक होगा नौ दिवसीय भव्य आयोजन…………
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* बगीचा थाना में डीआईजी-एसएसपी का ‘स्ट्रिक्ट एक्शन’! रिकॉर्ड बिखरे मिले, थाना प्रभारी और मोहर्रिर को मौके पर कड़ी फटकार………..
    • बड़ी खबर: नए कानून (BNS) के तहत जशपुर कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, शादी का झूठा झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 7 साल की कठोर सजा! विशेष कपड़े के वैभव शर्मा की…….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?