Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Thursday, May 28
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* युवती को झांसा देकर जबरदस्ती अपने साथ लेकर दुष्कर्म करने के आरोप में अभियुक्त दीपक एक्का को पण्डरापाठ पुलिस ने किया गिरफ्तार,
    Uncategorized

    *सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* युवती को झांसा देकर जबरदस्ती अपने साथ लेकर दुष्कर्म करने के आरोप में अभियुक्त दीपक एक्का को पण्डरापाठ पुलिस ने किया गिरफ्तार,

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGJuly 4, 2024No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *युवती को झांसा देकर जबरदस्ती अपने साथ लेकर दुष्कर्म करने के आरोप में अभियुक्त दीपक एक्का को पण्डरापाठ पुलिस ने किया गिरफ्तार,*

    *घटना में दीपक एक्का का साथ देने वाले एक 14 वर्षीय नाबालिग को संरक्षण में लेकर पूछताछ किया गया,* 

    *चौकी पण्डरापाठ में दोनों अभियुक्तों के विरूद्ध धारा 366, 376, 34 भा.दं.सं. का अपराध दर्ज।*

    मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है 20 वर्षीय युवती ने विगत दिवस चैकी पण्डरापाठ में रिपोर्ट दर्ज कराई कि लगभग 02 वर्ष पूर्व दीपक एक्का इनके गांव में आकर मजदूरी कार्य करता था, उसी समय से इसका जान परिचय है एवं दोनों के मध्य बातचीत होता था। युवती दिनांक 26.06.2024 को अपने सहेलियों के साथ घूमकर पैदल घर वापस आ रही थी, उसी समय रास्ते में दीपक एक्का अपने एक 14 वर्षीय साथी के साथ बाईक में रोड में खड़ा था, दीपक एक्का ने युवती को घूमाने का झांसा देकर अपने साथ मोटर सायकल में बैठाकर पड़ोस के गांव में ले गया एवं युवती को रास्ते में छोड़कर वे दोनों कहीं चले गये। युवती पैदल वापस अपने गांव आ रही थी, उसी दौरान कुछ देर बाद वे दोनों पुनः मोटर सायकल से आये एवं 14 वर्षीय साथी ने दीपक एक्का को युवती के पास छोड़ दिया, तत्पष्चात् दीपक एक्का युवती को जबरदस्ती खींचते हुये एक झोपड़ीनुमा जगह में ले जाकर दुष्कर्म किया एवं उसे रात भर वहीं रखा रहा। दिनांक 27.06.2024 के प्रातः में युवती को दीपक एक्का ने रास्ते में छोड़कर वहां से भाग गया। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर उक्त धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

    महिला संबंधी गंभीर अपराध गठित होने पर एसपी जशपुर श्री शशि मोहन सिंह द्वारा चौकी प्रभारी पण्डरापाठ को आरोपियों की पतासाजी कर गिरफ्तारी के निर्देश दिये गये थे, उक्त निर्देश के परिपालन में मुखबीर सूचना एवं सायबर सेल के सहयोग से प्रकरण के अभियुक्त दीपक एक्का को उसके निवास ग्राम से अभिरक्षा में लिया गया एवं नाबालिग को संरक्षण में लेकर पूछताछ करने पर उक्त अपराध को घटित करना स्वीकार किये एवं उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल को जप्त किया गया। अभियुक्त *दीपक एक्का उम्र 22 साल निवासी कसई सिरमा थाना पत्थलगांव* को दिनांक 03.07.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है एवं अपचारी बालक को बाल न्यायालय पेश किया गया है।

    प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं आरोपी की गिरफ्तारी में स.उ.नि. मानेष्वर साहनी, प्र.आर. 255 राजेश कुजूर, आर. कैफाश कुजूर, आर. रामवृक्ष पैंकरा का सराहनीय योगदान रहा है।

    …..00……

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Articleआखिरकार अंकित तिवारी का बन गया निवास प्रमाण पत्र |
    Next Article *सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* थाना लोदाम में कुर्बान खान के विरूद्ध धारा छ.ग. कृषि पशु परि.अधि. 4, 6, 10 एवं पशु क्रूरता अधि. 2010 की धारा 11 का अपराध पंजीबद्ध।
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* पत्थलगांव का बदलेगा स्वरूप: सड़कों के कायाकल्प के लिए ₹36.85 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति…………

    February 20, 2026

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* श्री दुर्गा मंदिर (अंबिकापुर रोड) पत्थलगांव में श्री राधाकृष्ण विवाह का चतुर्थ आयोजन कल… पत्थलगांव में प्रतिवर्ष धूमधाम से मनाया जाता है श्री राधा कृष्ण का विवाह उत्सव

    February 19, 2026

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव 2026: भाजपा में चेहरों पर मंथन शुरू; रणविजय सिंह जूदेव और सरोज पांडे की दावेदारी चर्चा में……….

    February 18, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* पत्थलगांव का बदलेगा स्वरूप: सड़कों के कायाकल्प के लिए ₹36.85 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति…………
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* श्री दुर्गा मंदिर (अंबिकापुर रोड) पत्थलगांव में श्री राधाकृष्ण विवाह का चतुर्थ आयोजन कल… पत्थलगांव में प्रतिवर्ष धूमधाम से मनाया जाता है श्री राधा कृष्ण का विवाह उत्सव
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव 2026: भाजपा में चेहरों पर मंथन शुरू; रणविजय सिंह जूदेव और सरोज पांडे की दावेदारी चर्चा में……….
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* 17फरवरी2026 तक वेतन जारी नहीं होने की स्थिति में 19-02-2026को होगा विरोध प्रदर्शन………
    • धर्मेंद्र शर्मा बने प्रदेश संगठन के सचिव छत्तीसगढ़ प्रांत के……….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?