Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Monday, November 23
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* थाना लोदाम में कुर्बान खान के विरूद्ध धारा छ.ग. कृषि पशु परि.अधि. 4, 6, 10 एवं पशु क्रूरता अधि. 2010 की धारा 11 का अपराध पंजीबद्ध।
    Uncategorized

    *सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* थाना लोदाम में कुर्बान खान के विरूद्ध धारा छ.ग. कृषि पशु परि.अधि. 4, 6, 10 एवं पशु क्रूरता अधि. 2010 की धारा 11 का अपराध पंजीबद्ध।

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGJuly 4, 2024No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *एसपी जशपुर की विशेष टीम ने फरारी काट रहे झारखंड के कुख्यात अन्तर्राज्यीय मवेशी तस्कर कुर्बान खान निवासी सोसो जिला रांची (झारखंड) को धर-दबोचा,*

    *आरोपी फिल्मी स्टाईल में पीकअप से टोल प्लाजा के स्टॉपर को ठोकर मारते हुए हुआ था फरार,*

    *माह मई में कुर्बान खान के पीकअप वाहन से लोदाम पुलिस ने 11 रास मवेशी एवं तस्करी में प्रयुक्त पीकअप वाहन जे.एच. 01 एफ.ए. 4057 को जप्त किया था,* 

    *थाना लोदाम में कुर्बान खान के विरूद्ध धारा छ.ग. कृषि पशु परि.अधि. 4, 6, 10 एवं पशु क्रूरता अधि. 2010 की धारा 11 का अपराध पंजीबद्ध।* 

    पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में गठित विशेष पुलिस टीम द्वारा मवेशी तस्करी के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है एवं फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जा रहा है।

    दिनांक 18.05.2024 के प्रातः 05 बजे थाना लोदाम को मुखबीर से सूचना मिली कि जशपुर क्षेत्र से एक पीकअप वाहन क्र. जे.एच. 01 एफ.ए. 4057 में मवेशियों को भरकर तस्करी करते हुये नेशनल हाईवे-43 लोदाम होते हुये झारखंड की ओर जा रहा है, इस सूचना पर थाना लोदाम पुलिस स्टाॅफ द्वारा तत्काल बेरियर के पास नाकाबंदी किया गया एवं मुखबीर के बतायेनुसार उक्त पीकअप वाहन क्र. जे.एच. 01 एफ.ए. 4057 रास्ते में आता दिखा, जिसके चालक को रोकने का प्रयास किया गया जो चालक द्वारा अपने पीकअप वाहन को और तेज गति से चलाते हुये टोल प्लाजा के स्टाॅपर को ठोकर मारकर गुरूनानक ढाबा के पास वाहन को खड़ी कर भाग गया था, पुलिस द्वारा पीकअप वाहन को चेक करने पर 11 रास मवेशियों को क्रूरतापूर्वक ठूस-ठूस कर भरा होना पाया गया, उक्त मवेशियों में से 03 मवेशी मृत पाये गये शेष 08 रास मवेशी एवं पीकअप वाहन को जप्त कर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

    प्रकरण के फरार अभियुक्त कुर्बान खान की पतासाजी पुलिस टीम द्वारा की जा रही थी, इसी दौरान टीम को मुखबीर एवं सायबर सेल से कुर्बान खान के बरगीदांढ़ (झारखंड) में मौजूद होने की सूचना की मिलने पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर जाकर घेराबंदी एवं दबिश देकर कुर्बान खान को अभिरक्षा में लिया गया, पूछताछ में उसके द्वारा उक्त अपराध को घटित करना स्वीकार गया। अभियुक्त *कुर्बान खान उम्र 40 साल निवासी सोसो थाना ठिठौरिया जिला रांची (झारखंड)* के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने उसे दिनांक 03.07.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

    प्करण की विवेचना कार्यवाही एवं जप्ती कार्यवाही में थाना प्रभारी लोदाम निरीक्षक राकेश यादव, स.उ.नि. कमल सिंह राठिया, आर. सुमित कुजूर, आर. धनसाय राम, आर. सुनीत कुमार, आर. प्रवीण तिर्की एवं आर. प्राणशंकर भगत का योगदान रहा है।

     

    —–00——

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* युवती को झांसा देकर जबरदस्ती अपने साथ लेकर दुष्कर्म करने के आरोप में अभियुक्त दीपक एक्का को पण्डरापाठ पुलिस ने किया गिरफ्तार,
    Next Article *सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* पुलिस अधीक्षक की विशेष टीम ने कार से झारखंड राज्य का शराब तस्करी करते हुये 02 युवकों को रंगे हाथ पकड़ा,
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील पहल: पूर्व सांसद नंदकुमार साय को हेलीकॉप्टर से रायपुर लाए, बालाजी अस्पताल में भर्ती

    November 23, 2026

    🚨 आखिर क्या हो गया है पत्थलगांव को? सड़कों पर बेलगाम अव्यवस्था, हादसों का खतरा और खुलेआम गाली-गलौज! आखिर कब जागेगा जिम्मेदार तंत्र?………

    November 23, 2026

     🔥 पत्थलगांव में गूंजा गरीब की रोजी-रोटी का सवाल! प्रशासनिक नोटिस से मचा हड़कंप, दुकानदार के समर्थन में उतरे नगर पालिका उपाध्यक्ष अजय बंसल; आखिर विकास की कीमत गरीब की आजीविका क्यों?………..

    November 22, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील पहल: पूर्व सांसद नंदकुमार साय को हेलीकॉप्टर से रायपुर लाए, बालाजी अस्पताल में भर्ती
    • 🚨 आखिर क्या हो गया है पत्थलगांव को? सड़कों पर बेलगाम अव्यवस्था, हादसों का खतरा और खुलेआम गाली-गलौज! आखिर कब जागेगा जिम्मेदार तंत्र?………
    •  🔥 पत्थलगांव में गूंजा गरीब की रोजी-रोटी का सवाल! प्रशासनिक नोटिस से मचा हड़कंप, दुकानदार के समर्थन में उतरे नगर पालिका उपाध्यक्ष अजय बंसल; आखिर विकास की कीमत गरीब की आजीविका क्यों?………..
    • सलाखों के पीछे बदली जिंदगी की तस्वीर! रायपुर केंद्रीय जेल के 70 बंदियों को मिला हुनर का प्रमाण-पत्र, अब सजा के बाद आत्मनिर्भरता की नई उड़ान भरने की तैयारी!……..
    • 🔥 महिलाओं की सुरक्षा पर छत्तीसगढ़ में बड़ा मंथन! मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ बनेगी मजबूत रणनीति, राज्यपाल करेंगे आगाज, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में होगा समापन……..

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?