Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Wednesday, February 11
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* पुलिस अधीक्षक की विशेष टीम ने कार से झारखंड राज्य का शराब तस्करी करते हुये 02 युवकों को रंगे हाथ पकड़ा,
    Uncategorized

    *सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* पुलिस अधीक्षक की विशेष टीम ने कार से झारखंड राज्य का शराब तस्करी करते हुये 02 युवकों को रंगे हाथ पकड़ा,

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGJuly 4, 2024No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *जशपुर पुलिस की शराब तस्करों के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही,*

    *पुलिस अधीक्षक की विशेष टीम ने कार से झारखंड राज्य का शराब तस्करी करते हुये 02 युवकों को रंगे हाथ पकड़ा,* 

    *दोनों युवकों के कब्जे से 05 पेटी अंग्रेजी शराब कुल 45 लीटर कीमती 18,000 रू. एवं तस्करी में प्रयुक्त कार कीमती 01 लाख रू. जप्त,* 

    *तस्करों के विरूद्ध चौकी आरा में धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध दर्ज,*

    *तस्करों की गिरफ्तारी में सम्मिलित पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक द्वारा नगद ईनाम से पुरस्कृत किया गया

     

    विगत दिवस दिनांक 03.07.2024 को पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह को विश्वस्त मुखबीर से सूचना मिला कि 02 व्यक्ति भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब को वैगनआर कार क्र. सी.जी. 04 एच.ए. 8871 में भरकर तस्करी करते हुये खपाने के उद्देष्य से झारखंड तरफ से जशपुर की ओर आ रहे हैं, इस सूचना पर पुलिस अधीक्षक द्वारा तत्काल एसडीओपी जशपुर श्री चंद्रशेखर परमा के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपियों की गिरफ्तारी एवं शराब जप्ती कार्यवाही हेतु रवाना किया गया। पुलिस टीम द्वारा मुखबीर के बतायेनुसार आरा चैकी क्षेत्र के गिरमा नाला के पास नाकाबंदी कर आने-जाने वाले वाहनों की चेकिंग की जा रही थी, इसी दौरान मुखबीर के बतायेनुसार झारखंड तरफ से जशपुर की ओर जाने वाली कार क्र. सी.जी. 04 एच.ए. 8871 आता दिखा, जिसके चालक एवं सामने सीट में बैठे व्यक्ति को पुलिस द्वारा रोककर उनका नाम पूछा गया, वे दोनों अपना नाम राकेश कुमार सिन्हा एवं दूसरा व्यक्ति दिलीप कुमार रौतिया बताया एवं मौके का वीडियोग्राफी भी किया गया। उक्त दोनों से शराब रखने के संबंध में पूछताछ कर गवाहों के समक्ष कार की तलाशी लिया गया, तलाशी दौरान कार की डिक्की में 05 पेटी अंग्रेजी शराब 9 पी.एम. 120 नग 45 लीटर कुल कीमती 18,000 रू. का झारखंड प्रांत का मोनो स्टीकर लगा पाया गया। दोनों अभियुक्तों का कृत्य धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से उन दोनों को अभिरक्षा में लिया गया एवं अंग्रेजी शराब के साथ तस्करी में प्रयुक्त कार को जप्त किया गया। पूछताछ में दोनों अभियुक्तों ने अंग्रेजी शराब को खपाने के उद्देष्य से तस्करी कर लाना बताये। प्रकरण में पर्याप्त अपराध सबूत पाये जाने पर *अभियुक्तगण 1-राकेश कुमार सिन्हा उम्र 25 साल निवासी लोधमा कुनकुरी एवं 2-दिलीप राम रौतिया उम्र 26 साल निवासी जोकारी थाना कुनकुरी* को दिनांक 03.07.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

    प्रकरण की विवेचना कार्यवाही, अभियुक्तों की गिरफ्तारी, शराब जप्ती कार्यवाही में एसडीओपी जशपुर श्री चंद्रशेखर परमा, उ.नि. समरेन्द्र सिंह, आर. 02 बेलसाजर, आर. 732 शरद कुमार भगत, आर. 450 कुलरंजन एक्का, म.आर. 08 जयादेवी पैंकरा का सराहनीय योगदान रहा है।

    पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह द्वारा कहा गया है किः- *”राकेश कुमार सिन्हा एवं दिलीप राम रौतिया को 45 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ तस्करी करते हुये गिरफ्तार किया गया है, वे दोनों जशपुर में शराब को खपाने के उद्देष्य से दूसरे राज्य से शराब तस्करी कर ला रहे थे, शराब तस्करों के विरूद्ध जिला पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है, अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों की सूचना देवें, उनका नाम पूर्णतः गोपनीय रखा जायेगा एवं उन्हें पुरस्कृत किया जावेगा।”*

     

    ——00——-

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* थाना लोदाम में कुर्बान खान के विरूद्ध धारा छ.ग. कृषि पशु परि.अधि. 4, 6, 10 एवं पशु क्रूरता अधि. 2010 की धारा 11 का अपराध पंजीबद्ध।
    Next Article *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिलने जनदर्शन में पहुंचे हजारों लोग… समस्या और मांगों का आवेदन देकर समाधान का किया आग्रह
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    PlayUSA Uralkodj A Közel Hisz Egyesült Államok Online Kaszinó . Hungary

    February 11, 2026

    Casinos Australianos Con Pagos Rápidos . región europea Play & Claim

    February 11, 2026

    Tehnici Cele Mai Bune Pentru Câștiguri În Jocuri De Noroc Virtual} • Romania Play for Real

    February 11, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • PlayUSA Uralkodj A Közel Hisz Egyesült Államok Online Kaszinó . Hungary
    • Casinos Australianos Con Pagos Rápidos . región europea Play & Claim
    • Tehnici Cele Mai Bune Pentru Câștiguri În Jocuri De Noroc Virtual} • Romania Play for Real
    • Începe Jocuri Fără Instalare Direct În Browserul Tău ◦ România Bet Now
    • Βρείτε Έμπιστα Διαδικτυακά Πλατφόρμες Ρουλέτας — κράτος μέλος της Ευρωπαϊκής Ένωσης Sign Up Today

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?