*पियक्कड़ वाहन चालकों से सड़क के किनारे बैठे हुए एवम पशु स्वामियों के द्वारा गौ माता को खुला छोड़ने पर गौवंशो पर मंडरा रहा खतरा*

आज लगभग 3:00 बजे सांवरिया स्टेशनरी एंड गिफ्ट गैलरी (नगर पंचायत) से आगे पड़ने वाले ट्रांसफॉर्मा , जशपुर रोड (पत्थलगांव) में गौ माता का बछड़ा बैठा हुआ था । एक पियक्कड़ वाहन चालक अपने फोर व्हीलर से अंधाधुंध रफ्तार में आता है एवं उस बछड़े के ऊपर गाड़ी चढ़ा देता है लेकिन भगवान श्री कृष्ण की कृपा से गाड़ी के बंपर के सहारे एवं आसपास के दुकानदारों की सक्रियता के कारण गौ माता का बछड़ा बच पाया । सभी उपस्थित जन जब उस ड्राइवर को पकड़ते हैं तो ; सब देखते हैं कि वह ड्राइवर पीकर गाड़ी चला रहा था ।

आमजन का कहना यह भी है कि प्रशासन केवल दो पहिया वाहन के चालकों पर ध्यान देती है , लेकिन चार पहिया वाहन चालक भले ही अपने गाड़ी के अंदर मोबाइल चला रहे हो अथवा दारू पीकर गाड़ी चला रहे हो , उस पर किसी का ध्यान नहीं जा रहा है । जो की आने वाले समय में एक बड़ी घटना अंजाम दे सकता है ।
इस घटना के पश्चात गौ माता के बछड़े को थोड़ी चोट पहुंची , भगवान श्री कृष्ण की कृपा से उस बछड़े को कुछ हुआ नहीं । अन्यथा जिस प्रकार से आमजन आक्रोशित थे , हो सकता है कि वाहन चालक के साथ मारपीट भी हो सकती थी , जिससे नगर की शांति भंग होती | सभी आमजन की प्रशासन से अपील है कि दो पहिया वाहन चालक के साथ-साथ चार पहिया वाहन चालकों में भी बराबर ध्यान दें जिससे आगे चलकर ऐसी घटना को रोका जा सके एवं नगर पंचायत के द्वारा गौ माता को खुला छोड़ने वाले पशु स्वामियों पर भी उचित कार्यवाही की जानी चाहिए…!!
आज की सुर्खियां की विशेष विज्ञापन








अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा
