Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Friday, September 18
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* बगीचा, ग्राम पंचायत बटंगा, ग्राम बच्छरांव और कुटमा सहित अन्य ग्रामों में लगा शिविर
    Uncategorized

    *सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* बगीचा, ग्राम पंचायत बटंगा, ग्राम बच्छरांव और कुटमा सहित अन्य ग्रामों में लगा शिविर

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGJune 28, 2024No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *पीएम जनमन योजना: जिले के पहाड़ी कोरवा, बिरहोर ग्रामों में विशेष शिविर का आयोजन* 

    *बनाया गया आधार कार्ड, ग्रामीणों ने हेल्थ कैंप का उठाया लाभ*

    *बगीचा, ग्राम पंचायत बटंगा, ग्राम बच्छरांव और कुटमा सहित अन्य ग्रामों में लगा शिविर* 

    *ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने गांव-गांव पहुंच रहा प्रशासनिक अमला* 

    जशपुरनगर 28 जून 2024। आदिवासी समुदाय के आर्थिक-सामाजिक उत्थान के लिए शुरू की गई पीएम जनमन योजना के तहत शिविर आयोजन का सिलसिला लगातार जारी हैं। जशपुर जिले के पहाड़ी कोरवा, बिरहोर बस्ती में शिविर आयोजित कर इन समुदाय के लोगों को योजना से लाभान्वित किया जा रहा है। इसी कड़ी में बगीचा अंतर्गत कई के पहाड़ी कोरवा बस्ती में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। यहां आयोजित शिविर में सैकड़ों ग्रामीणों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया। साथ ही आधार कार्ड बनवाने के लिए उत्साह के साथ हिस्सा लिया।

     

    आज बगीचा अंतर्गत ग्राम पंचायत बटंगा, ग्राम बच्छरांव और कुटमा सहित अन्य ग्रामों में शिविर लगा। यहां आयोजित शिविर में पहाड़ी कोरवा समुदाय के लोगों को स्वास्थ्य सुविधा, आधार कार्ड बनाने सहित अन्य सुविधाएं मुहैया कराने प्रशासनिक अमला गांव-गांव पहुंच रहे है। बगीचा में आयोजित शिविर में मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से ग्रामीणों को लाभान्वित किया गया। लोगों ने मेडिकल यूनिट में आकर अपनी समस्याओं को बतया जिसका तत्काल निराकरण किया गया। पिछले 4 शिविर में मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से ओपीडी 171 पहाड़ी कोरवा परिवार का इलाज किया गया। वही एचबी 18,बीपी 57, आरबीसी 44, एमपी 12, किशोर स्वास्थ्य के तहत 40, गर्भवती महिला 5 सहित अन्य पहाड़ी कोरवा परिवार का इलाज किया गया।

     

    जिले के इन विशेष पिछड़ी जनजाति बाहुल्य क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से सिकलसेल,एनसीडी जांच किया जा रहा । साथ ही शिविर के माध्यम से आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र बनाया जा रहा। वही पहाड़ी कोरवा, बिरहोर समुदाय के लोगों के बीच पहुंच कर अधिकारी-कर्मचारियों उनसे जानकारी भी ले रहे। साथ ही उन्हें जनमन योजना की जानकारी दी जा रही हैं। शिविर में अधिकारी द्वारा आमजनों को केंद्र शासन की योजना के संबंध में जानकारी देकर जागरुक एवं लाभ लेने प्रेरित किया जा रहा है। जिला प्रशासन इन समुदाय के लोगों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने लगातार प्रायसतर है जिसका अब सुखद और सकारात्मक परिणाम भी देखने को मिल रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*सुर्खियां रिपोर्टर पवन अग्रवाल की विशेष खबर-* पियक्कड़ वाहन चालकों से सड़क के किनारे बैठे हुए एवम पशु स्वामियों के द्वारा गौ माता को खुला छोड़ने पर गौवंशो पर मंडरा रहा खतरा
    Next Article *सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* खनिज विभाग द्वारा अवैध परिवहन में जप्त किए 09 ट्रेक्टर एवं 02 हाईवा
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………

    September 17, 2026

    🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….

    September 16, 2026

    🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……

    September 16, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………
    • 🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….
    • 🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……
    • 🔥 PM आवास पर महामुकाबला: आमने-सामने भूपेश और विजय शर्मा, आंकड़ों की जंग में गरमाया रायपुर!………
    • 📲 यूपीआई चार्ज को लेकर असमंजस दूर करने वाली खबर, ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं…….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?