Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Monday, June 8
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* खनिज विभाग द्वारा अवैध परिवहन में जप्त किए 09 ट्रेक्टर एवं 02 हाईवा
    Uncategorized

    *सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* खनिज विभाग द्वारा अवैध परिवहन में जप्त किए 09 ट्रेक्टर एवं 02 हाईवा

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGJune 28, 2024No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *खनिज विभाग द्वारा अवैध परिवहन में जप्त किए 09 ट्रेक्टर एवं 02 हाईवा*

    *रेत परिवहन के 09 एवं गिट्टी परिवहन के 02 प्रकरण दर्ज*

    *खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर रोकथाम हेतु राजस्व, पुलिस एवं खनिज विभाग के संयुक्त टीम द्वारा कार्यवाही निरंतर जारी*

    *नदियों से रेत परिवहन हेतु बनाए गए रास्ते में लगाया गया अंकुश*

    जशपुरनगर 28 जून 2024/जिले में खनिज रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन की रोकथाम हेतु कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के निर्देशानुसार खनि अधिकारी श्री चिरंजीव कुमार के नेतृत्व में खनि निरीक्षक आर.एल. राजपूत, खनि सिपाही राजूलाल बरेठा के द्वारा जशपुर जिला अंतर्गत विभिन्न क्षेत्र में मौका जांच किया गया। जिसमें खनिज रेत के अवैध उत्खनन कर परिवहन करते पाये गये वाहनों पर खान और खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा में उल्लेखित प्रावधानों के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है, तथा नदियों से रेत का अवैध उत्खनन, परिवहन पर नियंत्रण करने हेतु रेत खदान पहुंच मार्ग को जेसीबी मशीन के माध्यम से विच्छेदित, काटा जाकर रास्ता बंद कराया गया। ताकि नदी से रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन पर अंकुश लग सके।

    विगत् 02 दिवस के भीतर लावा नदी में रातामाटी रेत खदान व भुड़केला रेत घाट पहुंच मार्ग तथा ईब नदी में बलुवाबहार रेत खदान व सिकिरमा रेत घाट पहुंच मार्ग को जेसीबी मशीन से काट कर बंद कराया गया। तथा सिकिरमा घाट से रेत का अवैध परिवहन करते पाये गये 01 ट्रैक्टर को जप्त किया जाकर फरसाबहार थाना के अभिरक्षा में रखा गया तथा ग्राम बलुवाबहार में खनिज मिट्टी ईट (बंगला भट्ठा) अवैध उत्खनन के 01 प्रकरण दर्ज किया गया। इसके अतिरिक्त पत्थलगांव क्षेत्र में खनिज रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन पर रोकथाम हेतु राजस्व, पुलिस एवं खनिज विभाग के संयुक्त टीम द्वारा खनिज रेत के अवैध परिवहन के 08 प्रकरण तथा गिट्टी अवैध परिवहन करते 02 हाईवा खनिज अधिनियम के तहत् जप्त किया जाकर पुलिस थाना पत्थलगांव के अभिरक्षा में रखा गया है। खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन के दर्ज प्रकरणों में खान और खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा (21) में उल्लेखित प्रावधानों के तहत् कार्यवाही की जा रही है। इसी प्रकार जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन पर रोकथाम हेतु कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी ।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* बगीचा, ग्राम पंचायत बटंगा, ग्राम बच्छरांव और कुटमा सहित अन्य ग्रामों में लगा शिविर
    Next Article *सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* मुख्यमंत्री साय की पहल से 47 हितग्राहियों को 07 लाख 55 हजार रुपए की दी गई आर्थिक सहायता
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    कैमरे में कैद महा-पाप! पत्थलगांव में महुआ माफियाओं का लाइव स्टिंग ऑपरेशन ! फोटो-वीडियो के पुख्ता सबूतों के साथ आबकारी विभाग की खुली पोल !……

    June 6, 2026

    अग्रवाल समाज की महिला मंडल द्वारा पत्थलगांव में भव्य आयोजनः शिव महापुराण कथा के लिए पहुंचे पूज्य पवन कुमार महाराज, श्याम मंदिर में उमड़ेगी श्रद्धा……….

    June 6, 2026

    जशपुर में अब गुंडे-मजनू खैर मनाएं! बेटियों की सुरक्षा के लिए आया पुलिस का ‘महा-एक्शन प्लान’, महिला आयोग और SSP की बड़ी बैठक………

    June 5, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • पटना फायरिंग मामलाः खान सर की बढ़ी मुश्किलें, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोर्ट में केस डायरी जमा
    • पत्थलगांव में शिक्षा क्रांति की तैयारीः जर्जर स्कूलों का बदलेगा भाग्य, बच्चों को मिलेंगी साइकिलें और नई वर्दी!………..
    • कैमरे में कैद महा-पाप! पत्थलगांव में महुआ माफियाओं का लाइव स्टिंग ऑपरेशन ! फोटो-वीडियो के पुख्ता सबूतों के साथ आबकारी विभाग की खुली पोल !……
    • अग्रवाल समाज की महिला मंडल द्वारा पत्थलगांव में भव्य आयोजनः शिव महापुराण कथा के लिए पहुंचे पूज्य पवन कुमार महाराज, श्याम मंदिर में उमड़ेगी श्रद्धा……….
    • जशपुर में अब गुंडे-मजनू खैर मनाएं! बेटियों की सुरक्षा के लिए आया पुलिस का ‘महा-एक्शन प्लान’, महिला आयोग और SSP की बड़ी बैठक………

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?