*ठाकुर शोभासिंह महाविद्यालय में मनाया गया “कारगिल विजय दिवस”*

छत्तीसगढ़ राज्य उच्च शिक्षा विभाग तथा 28 CG NCC बटालियन रायगढ़ के कमान अधिकारी कर्नल हेमंत झा के निर्देश अनुसार आज 26 जुलाई 2024 को ठाकुर शोभा सिंह शासकीय महाविद्यालय पत्थलगांव में राष्ट्रीय कैडेट कोर तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वाधान में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ बी के राय के संरक्षण में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर T. R. Patley तथा राष्ट्रीय कैडेट कोर के अधिकारी लेफ्टिनेंट अरविंद लकड़ा की मार्गदर्शन पर कारगिल विजय दिवस मनाया गया । कारगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ देश के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए उनके पराक्रम शौर्य और वीरता को याद करते हुए , एनसीसी कैडेट्स तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक एवं अन्य विद्यार्थियों के द्वारा भाषण संगीत और कविताएं प्रस्तुत की गई ।

कारगिल विजय दिवस के इस पावन अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ बी के राय भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई और राष्ट्रपति स्वर्गीय एपीजे अब्दुल कलाम की प्रशासनिक कार्य कुशलता और रणनीति का उदाहरण देते हुए विद्यार्थियों को अपने देश हित में निष्ठावान ईमानदारी का समर्पण भाव से देश की सेवा और रक्षा करने का आह्वान किया कार्यक्रम का सफल संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर पाटले सर अपने मधुर वाणी एवं शायराना अंदाज में उपस्थित विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए देश हित में हमेशा आगे आने तथा राष्ट्रहित में कार्य करने का संदेश दिया इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रोफेसर कांत सर विद्यार्थियों को सदैव कठिन परिश्रम करने और प्रशासनिक क्षेत्र में अच्छे पदों पर कार्य करने का आह्वान देते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे….!!

आज की सुर्खियां की विशेष विज्ञापन








अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा



