*प्राकृतिक आपदा में जनहानि के मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 04 लाख की राशि*

जशपुरनगर 20 जून 2024/कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसमें फरसाबहार तहसील अंतर्गत ग्राम झारमुण्डा निवासी कुंजलाल यादव का सर्पदंश से 30 अगस्त 2022 को मृत्यु हो जाने पर मृतक निकटतम वारिस मृतक के पुत्र भुनेश्वर यादव एवं मुन्ना यादव हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
