Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Wednesday, October 14
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* पुराने बदमाश भी चढ़ने लगे जशपुर पुलिस के हत्थे
    Uncategorized

    *सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* पुराने बदमाश भी चढ़ने लगे जशपुर पुलिस के हत्थे

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGJuly 25, 2024No Comments5 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *पुराने बदमाश भी चढ़ने लगे जशपुर पुलिस के हत्थे,*

    *जशपुर पुलिस ने 03 पुराने गंभीर मामले के फरार चल रहे आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल,*

    *थाना कुनकुरी ने लंबे समय से फरार चल रहे चोरी, मारपीट, छेड़छाड़ का हिस्ट्रीशीटर अनीश खलखो निवासी धोबीपारा कुनकुरी को किया गया गिरफ्तार,*

    *थाना बगीचा पुलिस ने घर घूसकर रकम लूटपाट की घटना घटित कर फरार चल रहे आरोपी गणेश राम यादव को उसके घर चरईखारा से गिरफ्तार किया गया,* 

    *थाना पत्थलगांव पुलिस ने धारा 354, 324, 307 भा.द.वि. एवं 7, 8 पाॅक्सो एक्ट के 07 माह से फरार चल रहे आरोपी रमेश बंजारे को गिरफ्तार कर भेजा जेल,*

    पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह द्वारा पुराने प्रकरणों के फरार चल रहे आरोपियों की पतासाजी कर गिरफ्तारी हेतु कई टीमों को लगाया गया है, टीम द्वारा विगत दिवस थाना कुनकुरी, थाना बगीचा एवं थाना पत्थलगांव के अलग-अलग गंभीर प्रकरण में फरार चल रहे कुल 03 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।

    पहले प्रकरण का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि *अनीश खलखो उम्र 21 साल निवासी धोबीपारा कुनकुरी* जिसके विरूद्ध चोरी के कई अपराध पूर्व से पंजीबद्ध हैं, तथा मारपीट एवं छेड़छाड़ करने का भी अपराध दर्ज है, थाना कुनकुरी का हिस्ट्रीशीटर है, यह आरोपी काफी दिनों से फरार चल रहा था तथा इसके विरूद्ध माननीय न्यायालय द्वारा धारा 379, 34 भा.द.वि., धारा 457, 380 भा.द.वि., एवं धारा 294, 506, 34 भा.द.वि. का 03 स्थाई वारंट जारी किया गया था। उक्त आरोपी के घर में आने की सूचना मिलने पर तत्काल थाना कुनकुरी स्टाॅफ द्वारा दबिश देकर अभिरक्षा में लिया गया एवं उसे दिनांक 24.07.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। विवेचना कार्यवाही एवं धरपकड़ में थाना प्रभारी कुनकुरी उप निरीक्षक सुनील सिंह, आर. 430 जितेन्द्र गुप्ता, आर. संतोष राम एवं अन्य स्टाॅफ का सराहनीय योगदान रहा है।

    दूसरे प्रकरण का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी इस्दोर तिग्गा उम्र 60 साल निवासी भितघरा थाना बगीचा ने दिनांक 01.05.2023 को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि यह दिनांक 30.04.2023 के 12ः00 बजे लगभग घर के पास स्थित बोरिंग में हाथ-पैर धो रहा था, उसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति हेलमेट पहने मोटर सायकल में आया, वह प्रार्थी को गांव की एक महिला का पता पूछकर उसका घर के बारे में जानकारी लिया तो उसने उस महिला को घर में नहीं होना बताया, तब उसने कहा कि सरपंच ने गांव की एक महिला का छत ढकने के लिये एस्बेस्टस भेजा है तो प्रार्थी ने उसे अपने घर में उतार देने के लिये बोला। तत्पष्चात् उस व्यक्ति ने लेबर लोगों को 700 रू. देना है बोलकर पैसा मांगा, उसके दिये हुये पैसे को बाद में उस महिला से लेकर लौटा देगा। प्रार्थी द्वारा घर में जाकर अपनी पत्नी से पैसा मांगा, उसकी पत्नी पैसा को गिन रही थी उसी दौरान उस अज्ञात व्यक्ति ने घर में घूसकर प्रार्थी को धक्का देते हुये उसके पत्नी के हाथ से पैसा थैला सहित लूटकर भाग गया। भागने के दौरान अज्ञात व्यक्ति गांव के मोड़ में मोटर सायकल सहित एक गढ्ढ़े में गिर गया एवं अपने मोटर सायकल को वहीं छोड़कर भाग गया। प्रार्थी की उक्त रिपोर्ट पर थाना बगीचा में धारा 452, 392 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की विवेचना दौरान उक्त प्रकरण के फरार आरोपी की पतासाजी की जा रही थी, मुखबीर सूचना पर दिनांक 24.07.2024 को उसके घर आने की जानकारी मिलने पर दबिश देकर अभिरक्षा में लिया गया, पूछताछ में उक्त अपराध को घटित करना स्वीकार किया। *आरोपी गणेश राम यादव उम्र 40 साल निवासी चरईखारा थाना नारायणपुर* के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने पर उसे दिनांक 24.07.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं आरोपी की गिरफ्तारी में निरीक्षक अमित तिवारी, स.उ.नि. राजकुमार पैंकरा, प्र.आर. 213 लक्ष्मण सिंह, आर. 346 जितेन्द्र भगत, आर. 564 फुलजेंस टोप्पो की सराहनीय भूमिका रही है।

    तीसरे प्रकरण का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना पत्थलगांव क्षेत्र का एक 40 वर्षीय पिता ने दिनांक 05.12.2023 को थाना पत्थलगांव में रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री उक्त दिनांक के शाम को ट्यूशन पढ़कर वापस घर लौट रही थी, उसी दौरान लड़की को अकेला देखकर पड़ोस के गांव का रमेश बंजारे उससे जबरदस्ती छेड़छाड़ करने लगा, पीड़िता द्वारा मना करने पर अपने पास रखे चाकू से उसके पेट, चेहरा एवं सिर में वार कर गंभीर चोंट पहुंचा दिया था। प्रार्थी की उक्त रिपोर्ट पर थाना पत्थलगांव में धारा 354, 324, 307 भा.द.वि. एवं 7, 8 पाॅक्सो एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण का आरोपी घटना घटित कर फरार चल रहा था। मुखबीर द्वारा उक्त आरोपी के आज घर में आने की सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा दबिष देकर अभिरक्षा में लिया गया एवं पूछताछ में उसके द्वारा उक्त अपराध को घटित करना स्वीकार किया। *आरोपी रमेश बंजारे निवासी मदनपुर थाना पत्थलगांव* के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने पर उसे दिनांक 25.07.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। उक्त आरोपी की गिरफ्तारी में एसडीओपी पत्थलगांव श्री ध्रुवेश कुमार जायसवाल, निरीक्षक विनित पाण्डेय, आर. 332 कमलेष्वर वर्मा, आर. 08 पदुम वर्मा की भूमिका रही है।

    पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह द्वारा कहा गया है कि :- *” जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारी को पुराने प्रकरण के फरार आरोपियों की पतासाजी कर गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए हैं, पुलिस द्वारा टीम बनाकर कार्यवाही की जा रही है, आने वाले दिनों में फरार आरोपियों की और अधिक संख्या में गिरफ्तारी होगी।”*

     

    —–00—–

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने सदन में उठया CGMSC में हुए करप्शन का मामला
    Next Article *सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* जिले की पुलिस ने संवेदनशीलता का परिचय दिया
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………

    September 17, 2026

    🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….

    September 16, 2026

    🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……

    September 16, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………
    • 🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….
    • 🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……
    • 🔥 PM आवास पर महामुकाबला: आमने-सामने भूपेश और विजय शर्मा, आंकड़ों की जंग में गरमाया रायपुर!………
    • 📲 यूपीआई चार्ज को लेकर असमंजस दूर करने वाली खबर, ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं…….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?