Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Friday, September 18
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* थाना नारायणपुर पुलिस ने भी नाबालिग का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने के प्रकरण में आरोपी चंद्रशेखर राम निवासी तमिया को किया गिरफ्तार
    Uncategorized

    *सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* थाना नारायणपुर पुलिस ने भी नाबालिग का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने के प्रकरण में आरोपी चंद्रशेखर राम निवासी तमिया को किया गिरफ्तार

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGJuly 18, 2024No Comments4 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *जशपुर पुलिस ने नाबालिग का अपहरण एवं दुष्कर्म के 02 अलग-अलग मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल,*

    *पहला प्रकरण थाना तुमला का तो दूसरा थाना नारायणपुर का,* 

    *थाना तुमला पुलिस ने नाबालिग बालिका से गैंगरेप के प्रकरण में फरार रहने वाले आरोपी आयुष गुप्ता निवासी कंदईबहार को उसके ससुराल ग्राम बघिमा थाना पालकोट (झारखंड) से किया गिरफ्तार,*

    *आरोपी आयुष गुप्ता के विरूद्ध न्यायालय द्वारा स्थाई वारंट जारी किया गया था,* 

    *आरोपी आयुष गुप्ता एवं उसके साथियों के विरूद्ध थाना तुमला में अप.क्र. 36/22 धारा 363, 366, 506, 376, 376(घ)(क) भा.द.वि. एवं 4, 6, 17 पोक्सो एक्ट का अपराध दर्ज,*

    *थाना नारायणपुर पुलिस ने भी नाबालिग का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने के प्रकरण में आरोपी चंद्रशेखर राम निवासी तमिया को किया गिरफ्तार,*

    *आरोपी चंद्रशेखर राम के विरूद्ध थाना नारायणपुर में अप.क्र. 60/24 धारा 137(2) भा.न्या.सं. के तहत् अपराध दर्ज।*

    विगत दिनों में थाना तुमला के नाबालिग का अपहरण एवं दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी आयुष गुप्ता एवं थाना नारायणपुर क्षेत्र की 01 नाबालिग गुम बालिका की पतासाजी हेतु पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह द्वारा विभिन्न टीम का गठन कर बरामदगी हेतु निर्देशित किया गया था एवं इस हेतु सायबर सेल एवं मुखबीर को भी लगाया गया था।

     

    पहले प्रकरण का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना फरसाबहार क्षेत्र का एक पिता ने दिनांक 30.04.2022 को थाना तुमला में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री अपने नाना-नानी के घर (थाना तुमला क्षेत्र स्थित एक ग्राम) में गई थी, जो दिनांक 28.04.2022 की रात्रि 08 बजे से अपने नाना-नानी के घर से कहीं चली गई, परिजनों द्वारा रात्रि में ही पता-तलाश किया गया कोई पता नहीं चला। दूसरे दिन प्रातः करीबन 08 बजे प्रार्थी की पुत्री रोते हुये घर में आई और बताई कि उसे रोहित राम मोटर सायकल में बैठाकर अपने साथ बनेदा जंगल में ले गया और जबरन दुष्कर्म किया, पीड़िता का विरोध करने पर जान से मारने का भय दिखाया गया। उसी दौरान रोहित राम के साथ रहे योगेश एवं आयुष गुप्ता ने भी मिलकर घटना घटित करने में सहयोग दिये। प्रकरण में रोहित राम एवं योगेश को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। प्रकरण का सहआरोपी आयुष गुप्ता फरार चल रहा था, इसके विरूद्ध फरारी में चालान पेश किया गया था एवं माननीय न्यायालय द्वारा आयुष गुप्ता का स्थाई वारंट जारी किया गया, आयुष गुप्ता गिरफ्तारी के भय से छिप रहा था।

    विगत दिवस पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह को प्रकरण के फरार आरोपी आयुष गुप्ता के अपने ससुराल ग्राम बघिमा थाना पालकोट (झारखंड) में छिपे होने की जानकारी सायबर सेल एवं मुखबीर से मिलने पर तत्काल थाना प्रभारी तुमला निरीक्षक कोमल नेताम के नेतृत्व में टीम गठित कर मौके के लिये रवाना किया गया टीम द्वारा दबिश देकर फरार आरोपी आयुष गुप्ता को उसके ससुराल के अभिरक्षा में लेकर थाना लाया गया, पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर उक्त घटना को घटित करना स्वीकार किया। *आरोपी आयुष गुप्ता उम्र 21 साल निवासी कन्दईबहार थाना फरसाबहार* के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने पर उसे दिनांक 16.07.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। प्रकरण की विवेचना एवं आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी तुमला निरीक्षक कोमल नेताम, आर. 740 सोनू सिंह, आर. 478 सुजीत खाखा, आर. अनुप एक्का एवं सायबर सेल टीम का सराहनीय योगदान रहा है।

    दूसरे प्रकरण में थाना नारायणपुर क्षेत्र का एक 40 वर्षीय पिता ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी 16 वर्षीय नाबालिग लड़की दिनांक 06.07.2024 को घर से बाजार जा रही हूं कहकर घर से निकली जो वापस नहीं आई। विवेचना के दौरान मुखबीर सूचना पर पुलिस टीम द्वारा उक्त नाबालिग बालिका को दिनांक 15.07.2024 को आरोपी चंद्रशेखर राम के कब्जे से बरामद किया गया, पूछताछ में नाबालिग बालिका ने बताई कि यह दिनांक 06.07.2024 को साहीडांड़ के बाजार में घूम रही थी उसी दौरान उसे ग्राम तमिया थाना सन्ना का चंद्रशेखर राम मिला, जो उसे बहला-फुसलाकर अपने एक रिष्तेदार के घर ले गया एवं वहां दिनांक 14.07.2024 तक अपने पास रखकर दुष्कर्म किया है। *आरोपी चंद्रशेखर राम उम्र 22 साल निवासी तमिया थाना सन्ना* का कृत्य धारा 137(2) भा.न्या.सं. का पाये जाने से उसे दिनांक 16.07.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

    प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी उप निरीक्षक सतीश सोनवानी, आर. 305 हरिहर यादव, आर. 602 प्रदीप भगत, सै. 359 ओमप्रकाश यादव की सराहनीय भूमिका रही है।

    पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह द्वारा कहा गया है कि – ”फरार आरोपी एवं गुम बच्चियों की पतासाजी हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है एवं सफलता प्राप्त हो रही है, थाने में रिपोर्ट आने पर सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर दस्तयाबी की कार्यवाही की जा रही है।“

    —00—

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत् वैधों किया गया जागरूक
    Next Article *सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* 75 वर्षीय बड़े भाई की लकड़ी डंडा से वार कर हत्या करने वाले छोटे भाई भगतू राम चंद घंटे में हुआ गिरफ्तार, भेजा गया जेल
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………

    September 17, 2026

    🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….

    September 16, 2026

    🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……

    September 16, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………
    • 🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….
    • 🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……
    • 🔥 PM आवास पर महामुकाबला: आमने-सामने भूपेश और विजय शर्मा, आंकड़ों की जंग में गरमाया रायपुर!………
    • 📲 यूपीआई चार्ज को लेकर असमंजस दूर करने वाली खबर, ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं…….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?