*राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पत्थलगांव द्वारा आयोजित किया गया “अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस” का कार्यक्रम*

श्रीमद् भगवत गीता एवं अन्य शास्त्रों के अनुसार ; योग का वास्तविक अर्थ भगवान से जुड़ने की क्रिया को माना जाता है । एवं जिसे आज के युग में योग कहा जा रहा है , उसे शास्त्रों के अनुसार अंगमर्दन कहा जाता है । लेकिन यदि अंगमर्दन को आध्यात्मिकता के साथ जोड़कर भगवान को स्मरण रखते हुए क्रिया में लाया जाए तो वह भी योग कहलाने लगता है । शरीर के लिए मानसिक , बौद्धिक एवं शारीरिक रूप से मजबूत रहना अत्यंत आवश्यक है अन्यथा एक व्यक्ति कभी भी अपने जीवन में आगे नहीं बढ़ पाएगा ।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपनी शाखा में सदैव अपने स्वयंसेवकों को शारीरिक , मानसिक एवं बौद्धिक रूप से प्रबल रखने के लिए नित्य प्रति एक घंटे की शाखा में ऐसी योग क्रियाएं , व्यायाम क्रियाएं , प्राणायाम क्रियाएं कराते हैं , जिससे स्वयंसेवक स्वस्थ रहे एवं उत्तम चरित्र का निर्माण कर सके । समाज में एक उदाहरण बनकर राष्ट्र के लिए कार्य करना , प्रत्येक स्वयंसेवक का उत्तरदायित्व है… जिसे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ 99 वर्षों से करता आ रहा है ।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस जो की पूरे भारतवर्ष में 21 जून को मनाया जाता है , माननीय प्रधानमंत्री जी के आवाहन पर सभी क्षेत्रों में विकासखंड स्तर पर , जिला स्तर में कार्यक्रम चल रहे है । लेकिन संघ सदैव अपने स्तर में कार्यक्रम को अच्छा बनाने एवं समाज में उचित संदेश देने के लिए सदैव कार्यरत रहता है । उसी क्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने आज 21 जून 2024 अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में 50 से अधिक स्वयंसेवकों के साथ योग दिवस का आयोजन किया ।

कार्यक्रम की शुरुआत शाखा लगाने से हुई । शाखा लगने का पश्चात सभी स्वयंसेवकों द्वारा स्फूर्ति योग कर अपने अंदर स्फूर्ति लाकर अपने शरीर को योग के लिए तैयार किया । योग एवं आसन के पश्चात नगर कार्यवाह पवन अग्रवाल ने सूर्य नमस्कार कराया । जिसके पश्चात कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्री पवन अग्रवाल जी (OPDP) ने सभी स्वयंसेवकों को योग , प्राणायाम व आसन की सूक्ष्म जानकारी देते हुए ; शारीरिक एवं मानसिक रूप से लाभ हानि के विषय में चर्चा कर , कई सारे प्राणायाम सिखाएं । इसके पश्चात कार्यक्रम की अगली कड़ी में गीत , सुभाषित एवं प्रार्थना कर कार्यक्रम का समापन किया गया । कार्यक्रम के समापन में कांसाबेल जिला के माननीय जिला संघचालक श्री मुरारी लाल अग्रवाल जी के द्वारा सभी स्वयंसेवकों एवं मुख्य वक्ता का आभार व्यक्त किया ।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से माननीय जिला संचालक श्री मुरारी लाल अग्रवाल जी , मुख्य वक्ता श्री पवन अग्रवाल जी (OPDP) , श्री सतीश मिश्रा जी (जिला संपर्क प्रमुख) , पवन अग्रवाल जी (नगर कार्यवाह) , साकेत अग्रवाल जी (नगर संपर्क प्रमुख) , विनोद जायसवाल जी , राहुल शर्मा जी (नगर प्रचार प्रमुख) , संतोष कुमार पाढ़ी जी (प्राचार्य शिशु मंदिर) , नारायण यादव जी , शंकर यादव (शाखा कार्यवाह) , अमन साहू (शाखा मुख्यशिक्षक) एवम अन्य स्वयंसेवक उपस्थित रहे…!!

आज की सुर्खियां की विशेष विज्ञापन










अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा
