*श्री संदीप मित्तल पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कुनकुरी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर हुये पदोन्नत,*
*पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री डी0 रविशंकर (भा.पु.से) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री उमेश कुमार कश्यप द्वारा अशोक लगाकर पदोन्नति प्रदान की गई,*
——000——
छत्तीसगढ़ शासन गृह (पुलिस) विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नया रायपुर अटल नगर के आदेश क्र. एफ 2-11/दो-गृह/रापुसे/2023 दिनांक 08.09.2023 के द्वारा वरिष्ठ श्रेणी राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कुनकुरी श्री संदीप मित्तल को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है।

इस तारतम्य में आज दिनांक 08.09.2023 को पुलिस कार्यालय जशपुर में पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री डी0 रविशंकर (भा.पु.से) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री उमेश कुमार कश्यप द्वारा अशोक लगाकर पदोन्नति प्रदान किया गया है। इस दौरान पुलिस अनुविभागीय अधिकारी जशपुर श्री राजेश देवांगन एवं अन्य स्टाॅफ भी उपस्थित थे।
(C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा



