Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Tuesday, November 10
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*जशपुर ब्यूरो चीफ की सत्या मौर्य विशेष खबर-* कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने छत्तीसगढ़ के पूर्णकालीन भारत यात्रीयों से की मुलाक़ात
    Uncategorized

    *जशपुर ब्यूरो चीफ की सत्या मौर्य विशेष खबर-* कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने छत्तीसगढ़ के पूर्णकालीन भारत यात्रीयों से की मुलाक़ात

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGSeptember 9, 2023No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने छत्तीसगढ़ के पूर्णकालीन भारत यात्रीयों से की मुलाक़ात*

    भारत जोड़ो यात्रा को एक वर्ष पूर्ण होने पर छत्तीसगढ़ के भारत यात्रियों ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी को दिया धन्यवाद

    रायपुर – भारत जोड़ो यात्रा को एक वर्ष पूर्ण होने पर छत्तीसगढ़ प्रवास में आए अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खडगे जी ने भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए प्रदेश के पूर्णकालीन भारत यात्रियों से विशेष मुलाक़ात की।

    छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रभारी सुश्री कुमारी सैलजा जी, प्रदेश अध्यक्ष श्री दीपक बैज जी की उपस्थिति में आशिका कुजूर, क्रांति बंजारे, रत्ना पैंकरा, चौलेश्वर चंद्राकर, रामेश्वर चक्रधारी ने भेंट की।

    आदरणीय श्री राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो यात्रा में देश के लिए 145 दिन कन्याकुमारी से कश्मीर तक पांच महीने पदयात्रा करके देशभर में मोहब्बत का पैगाम देने वाले भारत यात्रियों ने आगामी विधानसभा में कांग्रेस का परचम लहराने का दृढ़ निश्चय किया है। इस विषय पर सभी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के समक्ष अपनी बात रखी।

    प्रदेश के जशपुर जिले से सबसे कम उम्र की चयनित भारत यात्री रहीं जनपद सभापति आशिका कुजूर ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष श्री मोहन मरकाम जी ने भारत जोड़ो यात्रा में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने का अवसर दिया। पूरे देश से 40 हजार लोगों ने यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन किया था। जिसमें केवल 118 लोगों का चयन किया गया था और उसमें छत्तीसगढ़ के 6 लोग शामिल थे। यात्रा ने निश्चित ही देश का माहौल बदला है और यही मोहब्बत की दुकान के द्वारा छत्तीसगढ़ की जनता आगमी चुनाव में भी कांग्रेस को पूर्ण बहुमत से जिताएगी और सरकार दुबारा बना कर यह साबित करके दिखाएगी कि प्रदेश में नफ़रत के लिए कोई जगह नहीं है।

    बता दें कि आदिवासी युवा नेत्री आशिका कुजूर और एससी समाज का प्रतिनिधित्व करने वाली क्रांति बंजारे ने राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्षा सुश्री मीनाक्षी नटराजन के मार्गदर्शन में यात्रा के लिए आवेदन किया था। वहीं सुश्री रत्ना पैंकरा ने प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती फूलोदेवी नेताम के मार्गदर्शन में महिला कांग्रेस की ओर से प्रतिनिधित्व किया था। ओबीसी समाज के प्रदेश अध्यक्ष चौलेश्वर् चंद्रकार और रामेश्वर चक्रधारी ने ओबीसी समाज का प्रतिनिधित्व किया था।

    (C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

    अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*जशपुर ब्यूरो चीफ की सत्या मौर्य विशेष खबर-* कांग्रेस चुनाव समिति में डिप्टी सीएम टीएस सिँहदेव और पूर्व प्रदेश प्रभारी पी एल पुनिया को शामिल करने पर संसदीय सचिव  यू.डी. मिंज ने बधाई दी
    Next Article *जशपुर ब्यूरो चीफ की सत्या मौर्य विशेष खबर-* श्री संदीप मित्तल पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कुनकुरी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर हुये पदोन्नत
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    VeryWell Casino: Your Destination for Premium Online Gaming Excellence

    November 9, 2026

    Smasha Casino – Din Udtømmende Guide til Gaming og Gevinster

    November 9, 2026

    Komplexní manuál prostředím online hernami

    November 9, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • VeryWell Casino: Your Destination for Premium Online Gaming Excellence
    • Smasha Casino – Din Udtømmende Guide til Gaming og Gevinster
    • Komplexní manuál prostředím online hernami
    • NV Casino – Din Fuldstændige Guide til Spillemuligheder, Bonusprogrammer og Betalingsmetoder
    • Mad Casino – Din Totala Manual till Spelupplevelsen

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?