रायगढ़ जिले के कापू निवासी मेरे नाना जी व पूर्व भाजपा ज़िला अध्यक्ष स्व. श्री राजेश शर्मा जी के पिता, प्रतिष्ठित समाजसेवी एवं जनसंघ के सक्रिय कार्यकर्ता रहे श्री महादेव प्रसाद शर्मा जी के निधन का दुःखद समाचार मिला। ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। श्री शर्मा जी पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री मनोज शर्मा, श्री नीरज शर्मा के पिता और रायगढ़ भाजयुमो के उपाध्यक्ष आशुतोष शर्मा के दादा है।

स्व. श्री शर्मा जी अविभाजित रायगढ़ जिले के सुदूर आदिवासी अंचल में श्रद्धेय कुमार दिलीप सिंह जूदेव जी के साथ जनजातीय समुदाय के कल्याण और उत्थान की दिशा में सदैव कार्य करते रहे। वे धर्मांतरण रोकने और घर वापसी कार्यक्रम में भी सक्रिय रहें।
(C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन








अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा



