*विधानसभा आम निर्वाचन 2023*
*मतगणना कार्य के लिए सभी माइक्रो आब्जर्वर को दिया गया प्रशिक्षण*
*जशपुरनगर 29 नवम्बर 2023/* मास्टर ट्रेनर प्रोफेसर डी आर राठिया द्वारा जिला पंचायत सभाकक्ष में मतगणना ड्यूटी में लगे सभी माइक्रो आब्जर्वर को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में इटीपीबीएस, डाकमत पत्र, ईव्हीएम, वीवीपेट की मतगणना के संबंध में आवश्यक नियमों एवं निर्देशों के बारे में जानकारी देते हुए माइक्रो आब्जर्वर से संबंधित दायित्वों की जानकारी विस्तार से दी गई।

प्रशिक्षण में अपर कलेक्टर श्री आई एल ठाकुर, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आर पी चौहान सहित माइक्रोआब्जर्वर उपस्थित थे।
(C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन


अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा



