Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Friday, July 31
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*जशपुर ब्यूरो चीफ की सत्या मौर्य विशेष खबर-* मतदान अपील की सर्वश्रेष्ठ तीन वीडियो को जिला स्तर पर किया जाएगा पुरस्कृत
    Uncategorized

    *जशपुर ब्यूरो चीफ की सत्या मौर्य विशेष खबर-* मतदान अपील की सर्वश्रेष्ठ तीन वीडियो को जिला स्तर पर किया जाएगा पुरस्कृत

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGNovember 1, 2023No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *शत प्रतिशत मतदान करने हेतु जिले के सभी स्कूलों के विद्यार्थी करेंगे अपने माता-पिता व परिजनों से अपील*

    *मतदान अपील की सर्वश्रेष्ठ तीन वीडियो को जिला स्तर पर किया जाएगा पुरस्कृत*

    *जशपुरनगर 31 अक्टूबर 2023/* जश प्रण मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विधानसभा आम निर्वाचन 2023 में शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले के सभी शासकीय और अशासकीय स्कूलों के विद्यार्थी अपने माता-पिता व परिजन मतदाताओं से आगामी 17 नवंबर को अनिवार्य रूप से मतदान करने की अपील करेंगे। विद्यार्थियों द्वारा अपने अभिभावकों से की गई अपील का वीडियो व्हाट्सएप नंबर 7828697878 पर साझा किया जाना है। जिला स्तर पर सर्वश्रेष्ठ तीन अपील वीडियो को पुरस्कृत किया जाएगा।

     


    सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारियों और जिले के समस्त शासकीय-अशासकीय प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक, हाई एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों के प्रधान पाठकों-प्राचार्यों को जिला निर्वाचन अधिकारी ने पत्र जारी कर सभी विद्यार्थियों के मतदान अपील वीडियो साझा करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए नियम व शर्तें भी जारी की गई है। जिसके अनुसार अपील के वीडियो में सर्वप्रथम परिचय के साथ शत् प्रतिशत मतदान, बढे़गा जशपुर का सम्मान का उल्लेख हो। वीडियो में किसी राजनीतिक दल अथवा प्रत्याशी का उल्लेख ना हो। मतदाता हेतु तैयार किए गए वीडियो 10 नवंबर तक व्हाट्सएप पर भेजे जा सकेंगे। अपील का यह वीडियो एक मिनट समय तक का हो सकता है। उपरोक्त प्रतिस्पर्धा कराने का उद्देश्य है जिले में शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित कराना और इस महत्वपूर्ण कार्य में जिले के भविष्य के मतदाताओें की भूमिका भी महत्वपूर्ण है। इसके साथ ही जिले के नए मतदाता जिनकी आयु 18 वर्ष हो गई है और जो पहली बार मतदान करने वाले हैं वे भी इस प्रतिस्पर्धा में भाग ले सकते है और अपने परिवार के बुजुर्ग मतदाताओं सहित अपने माता पिता को अपील कर सभी को मतदान करने के लिए प्रोत्साहित कर सकते हैं।

    (C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

    अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*जशपुर ब्यूरो चीफ की सत्या मौर्य विशेष खबर-* द्वितीय चरण के निर्वाचन के लिए 30 अभ्यर्थियों के नामांकन विधिमान्य
    Next Article *जशपुर ब्यूरो चीफ की सत्या मौर्य विशेष खबर-* रिटर्निंग ऑफिसर, सहायक रिटर्निग ऑफिसर एवं नोडल अधिकारियों को निर्वाचन तैयारियों के संबंध दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    पत्थलगांव में अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रसेवा का भव्य संगम: गुरु पूर्णिमा उत्सव में 100 से अधिक स्वयंसेवकों ने किया भगवा ध्वज का पूजन……….

    July 30, 2026

    पति की हत्या, शव सूटकेस में ठूंसा… रिश्तों को शर्मसार करने वाले जघन्य अपराध में पत्नी को उम्रकैद………

    July 30, 2026

    महज 40 मीटर का ढलान बना लोगों के लिए मुसीबत, कदम घाट की जर्जर सड़क पर रोज टूट रहे वाहन……….

    July 30, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • पत्थलगांव में अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रसेवा का भव्य संगम: गुरु पूर्णिमा उत्सव में 100 से अधिक स्वयंसेवकों ने किया भगवा ध्वज का पूजन……….
    • पति की हत्या, शव सूटकेस में ठूंसा… रिश्तों को शर्मसार करने वाले जघन्य अपराध में पत्नी को उम्रकैद………
    • महज 40 मीटर का ढलान बना लोगों के लिए मुसीबत, कदम घाट की जर्जर सड़क पर रोज टूट रहे वाहन……….
    • अंबिकापुर रोड पर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से स्कूटी सवार दो बच्चियां घायल, लोगों ने चालक को पकड़ा…..
    • सुर्खियां आपकी सुरक्षा स्पेशल खबर | बरसात में जरा-सी लापरवाही पड़ सकती है भारी! जानलेवा बीमारियों और स्नेक बाइट से बचने के लिए डॉ. विकास गर्ग ने बताए जीवन रक्षक उपाय………

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?