Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Sunday, June 14
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*जशपुर ब्यूरो चीफ की सत्या मौर्य विशेष खबर-* द्वितीय चरण के निर्वाचन के लिए 30 अभ्यर्थियों के नामांकन विधिमान्य
    Uncategorized

    *जशपुर ब्यूरो चीफ की सत्या मौर्य विशेष खबर-* द्वितीय चरण के निर्वाचन के लिए 30 अभ्यर्थियों के नामांकन विधिमान्य

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGNovember 1, 2023No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन-2023*

    *द्वितीय चरण के निर्वाचन के लिए 30 अभ्यर्थियों के नामांकन विधिमान्य*

    *अभ्यर्थी 02 नवम्बर तक कर सकेंगे नाम वापसी*

    *सामान्य प्रेक्षकों की उपस्थिति में जिले के तीनों विधानसभा के नाम निर्देशन पत्र की स्कूटनी की गई*

    *जशपुरनगर 31 अक्टूबर 2023/* विधानसभा निर्वाचन 2023 के तहत जशपुर जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र हेतु प्रेक्षक आईएएस श्री राजीव रंजन, आईएएस श्री राजीव पराशर की उपस्थिति में जशपुर, कुनकुरी, पत्थलगांव के लिए किए गए नाम निर्देशन पत्र की स्कूटनी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के समक्ष किया गया। इस अवसर पर रिटर्निंग ऑफिसर, सहायक रिटर्निग ऑफिसर सहित निर्वाचन कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
    छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन-2023 अंतर्गत द्वितीय चरण के 03 विधानसभा क्षेत्रों में आज नामांकन पत्रों की संवीक्षा के बाद कुल 30 अभ्यर्थियों के नामांकन विधिमान्य पाए गए हैं। उल्लेखनीय है कि द्वितीय चरण में नामांकन के अंतिम दिन 30 अक्टूबर तक कुल 36 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया था।


    विधानसभा निर्वाचन-2023 अंतर्गत द्वितीय चरण में विधानसभा क्षेत्र जशपुर में 11, कुनकुरी में 11 तथा पत्थलगांव में 8 अभ्यर्थियों के नामांकन विधिमान्य पाए गए हैं। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-12 जशपुर हेतु विधिमान्य पाए गए अभ्यार्थियों में प्रकाश टोप्पो आम आदमी पार्टी, रायमुनी भगत भारतीय जनता पार्टी, विनय कुमार भगत इण्डियन नेशनल कांग्रेस पार्टी, सरहुल राम भगत जनता कांग्रेज छत्तीसगढ़, राजेश लकड़ा गोंडवाना गणतंत्र पार्टी, रूपनारायण एक्का बहुजन मुक्ति पार्टी, सुकरू भगत हमर राज पार्टी, प्रदीप खेस्स निर्दलीय, प्रदीप सिंह निर्दलीय, मनोज भगत निर्दलीय एवं शिवप्रसाद भगत निर्दलीय शामिल हैं।
    इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-13 कुनकुरी हेतु विधिमान्य पाए गए अभ्यार्थियों में
    यू.डी.मिंज इंडियन नेशनल कांग्रेस, लेयोस मिंज आम आदमी पार्टी, विष्णु देव साय भारतीय जनता पार्टी, अलबर्ट मिंज हमर राज पार्टी, चारलेश एक्का सर्व आदि दल, दिनेश कुमार भगत बहुजन मुक्ति पार्टी, भगत पैंकरा गोंडवाना गणतंत्र पार्टी, इन्द्रनाथ पैंकरा निर्दलीय, कमलेश्वर राम नायक निर्दलीय, कौशल कुमार ओहदार निर्दलीय, फिलिप्स टोप्पो छत्तीसगढ़ महतारी पार्टी एवं विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-14 पत्थलगांव हेतु इनोसेंट कुमार बिड़ना उरांव बहुजन समाज पार्टी, गोमती साय भारतीय जनता पार्टी, नेहरू लकड़ा जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़, राजा राम लकड़ा आम आदमी पार्टी, रामपुकार सिंह ठाकुर इंडियन नेशनल कांग्रेस, अनिल कुमार परहा हमर राज पार्टी, सुनील कुमार खलखो बहुजन मुक्ति पार्टी एवं रत्थू राम पैंकरा निर्दलीय शामिल हैं।
    विधानसभा निर्वाचन-2023 अंतर्गत द्वितीय चरण के विधानसभा क्षेत्रों के लिए नाम वापसी की अंतिम तिथि 02 नवम्बर है। द्वितीय चरण के लिए मतदान तिथि 17 नवंबर और मतगणना की तिथि 3 दिसंबर है।

     

    (C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

    अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा

     

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*जशपुर ब्यूरो चीफ की सत्या मौर्य विशेष खबर-* पुलिस अधिकारियों द्वारा विदाई समारोह का आयोजन कर सम्मानित करते हुए भावभीनी विदाई दी गई
    Next Article *जशपुर ब्यूरो चीफ की सत्या मौर्य विशेष खबर-* मतदान अपील की सर्वश्रेष्ठ तीन वीडियो को जिला स्तर पर किया जाएगा पुरस्कृत
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    पत्थलगांव में कृषि कार्य के लिए डीजल संकट पर प्रशासन और किसान मोर्चा में बनी आपसी सहमति; उप-संपादक वैभव शर्मा की विशेष और सराहनीय रिपोर्ट……………..

    June 14, 2026

    *उप संपादक वैभव शर्मा की ग्राउंड जीरो से विशेष रिपोर्ट-* पत्थलगांव में मौत को छूकर गुजरी ‘राजधानी’ बस! बेकाबू ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर; यात्रियों ने फिल्मी स्टाइल में दबोचा ड्राइवर…………..

    June 13, 2026

    *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* स्कूलों में फिर गूंजेगी किलकारी: 16 जून से पुख्ता प्रशासनिक तैयारियों के साथ शुरू होगा नया शिक्षा सत्र, बच्चों में भारी उत्साह!………….

    June 13, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • पत्थलगांव में कृषि कार्य के लिए डीजल संकट पर प्रशासन और किसान मोर्चा में बनी आपसी सहमति; उप-संपादक वैभव शर्मा की विशेष और सराहनीय रिपोर्ट……………..
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की ग्राउंड जीरो से विशेष रिपोर्ट-* पत्थलगांव में मौत को छूकर गुजरी ‘राजधानी’ बस! बेकाबू ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर; यात्रियों ने फिल्मी स्टाइल में दबोचा ड्राइवर…………..
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* स्कूलों में फिर गूंजेगी किलकारी: 16 जून से पुख्ता प्रशासनिक तैयारियों के साथ शुरू होगा नया शिक्षा सत्र, बच्चों में भारी उत्साह!………….
    • गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..
    • ऑपरेशन आघातः रायगढ़ पुलिस की महा-कार्रवाई, ब्रांडेड बोतलों में ‘चायपत्ती के पानी’ से बनती थी नकली शराब; बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़……………

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?