Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Wednesday, September 16
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»जशपुर पुलिस का ‘ऑपरेशन शंखनाद’: गौ-तस्करी का फरार मास्टरमाइंड इम्तियाज सलाखों के पीछे, उप-संपादक वैभव शर्मा की ग्राउंड रिपोर्ट!……………
    Uncategorized

    जशपुर पुलिस का ‘ऑपरेशन शंखनाद’: गौ-तस्करी का फरार मास्टरमाइंड इम्तियाज सलाखों के पीछे, उप-संपादक वैभव शर्मा की ग्राउंड रिपोर्ट!……………

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGJuly 11, 2026No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    जशपुर (आज की सुर्खियां, उप-संपादक वैभव शर्मा):

    छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में गौवंश तस्करों की रीढ़ तोड़ने के लिए पुलिस का महा-अभियान “ऑपरेशन शंखनाद” पूरी रफ्तार से गरज रहा है। डीआईजी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के कड़े हंटर का असर ऐसा है कि अब तस्करों के मददगार और गाड़ियों के मालिक भी पुलिस के फंदे से बच नहीं पा रहे हैं। इसी कड़ी में लोदाम पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए, पिछले कई दिनों से फरार चल रहे शातिर वाहन स्वामी मो. इम्तियाज (40 वर्ष) को धर-दबोचा है और उसे सीधे जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया है।

    वैभव शर्मा की विशेष रिपोर्ट के मुताबिक, यह पूरा मामला बीती 14 अप्रैल का है, जब मुखबिर की सटीक सूचना पर लोदाम पुलिस ने भलमंडा नेशनल हाईवे पर नाकेबंदी कर तस्करों की सांसें फुला दी थीं। पुलिस की घेराबंदी देखकर तस्कर अपनी बोलेरो पिकअप (JH-01-FP-3193) को मौके पर ही छोड़कर दुम दबाकर भाग निकले थे। उस वक्त पुलिस ने गाड़ी से 09 बेगुनाह गौवंशों को तस्करों के चंगुल से सकुशल आजाद कराया था। तभी से पुलिस इस गाड़ी के असली मालिक की कुंडली खंगाल रही थी, जो आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया।

    ‘आज की सुर्खियां’ की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के अनुसार, जशपुर पुलिस इस मामले में जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। आंकड़ों की बात करें तो पुलिस का यह ‘ऑपरेशन शंखनाद’ तस्करों के लिए यमराज साबित हो रहा है। इस साल की शुरुआत से लेकर अब तक पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए 852 गौवंशों को तस्करों के नरक से मुक्त कराया है। यही नहीं, पुलिस ने अब तक 71 मामलों में 66 आरोपियों को जेल का रास्ता दिखाया है और तस्करी में इस्तेमाल होने वाले 26 वाहनों को सीज कर तस्करों के पूरे नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया है।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Articleसिंघमों के हाथ में आया डिजिटल हथियार! सरगुजा पुलिस हुई ‘स्मार्ट’, पढ़िए ‘आज की सुर्खियां’ के उप-संपादक वैभव शर्मा की यह धमाकेदार खबर!…………..
    Next Article डिजिटल युग में पत्रकारिता की गरिमा पर उठते सवाल; अंबिकापुर के ‘कथित’ फेसबुक पत्रकार के पोस्ट्स पर कानूनी शिकंजा कसने की तैयारी।………..
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    🐘 डिवाइन मेडिकेयर हॉस्पिटल में विराजे बाल गणेश, भक्तिमय हुआ अस्पताल का माहौल 🙏……

    September 14, 2026

    🙏 प्रथम दर्शन: मंडी प्रांगण में खुले गजानन स्वामी के मुख, भक्तों में दिखा उत्साह………

    September 14, 2026

    त्योहारों की भीड़ में वारदात रोकने पुलिस अलर्ट, थाना प्रभारी जितेंद्र ताम्रधर ने बताया सुरक्षा का खास इंतजाम……….

    September 14, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🐘 डिवाइन मेडिकेयर हॉस्पिटल में विराजे बाल गणेश, भक्तिमय हुआ अस्पताल का माहौल 🙏……
    • 🙏 प्रथम दर्शन: मंडी प्रांगण में खुले गजानन स्वामी के मुख, भक्तों में दिखा उत्साह………
    • त्योहारों की भीड़ में वारदात रोकने पुलिस अलर्ट, थाना प्रभारी जितेंद्र ताम्रधर ने बताया सुरक्षा का खास इंतजाम……….
    • 🚨 वायरल वीडियो ने हिलाया प्रशासन! अंबिकापुर की बदहाल सड़क पर CM साय सख्त………
    • 25 साल की सेवा की कहानी अब पहुंचेगी हर घर तक!…….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?