Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Saturday, August 8
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*जसपुर तहलका-* बार-बार चिढ़ाने एवं जान से मारने की बात कहने से आक्रोषित होकर ग्रामीण युवक की हत्या करने में शामिल एक ही परिवार के 06 सदस्य हुये गिरफ्तार,
    Uncategorized

    *जसपुर तहलका-* बार-बार चिढ़ाने एवं जान से मारने की बात कहने से आक्रोषित होकर ग्रामीण युवक की हत्या करने में शामिल एक ही परिवार के 06 सदस्य हुये गिरफ्तार,

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGJuly 24, 2023No Comments4 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

     

    * गुल्लुफाल छुरीघाट जलप्रपात में मिले शव के संबंध में जशपुर पुलिस का खुलासा,*
    * बार-बार चिढ़ाने एवं जान से मारने की बात कहने से आक्रोषित होकर ग्रामीण युवक की हत्या करने में शामिल एक ही परिवार के 06 सदस्य हुये गिरफ्तार,*
    * आरोपीगण पिता-पुत्र, दो-दामाद, फूफा एवं मामा हैं,*
    * आरोपीगण पिछले माह युवक की हत्या कर उसके शव को गुल्लुफाल छुरीघाट जलप्रपात में छिपा दिये थे,*
    * आरोपीगणों से घटना में प्रयुक्त 02 मोटर सायकल जप्त,*
    * आरोपीगणों के विरूद्ध थाना सन्ना में धारा 302, 201, 34 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध।*

    *गिरफ्तार आरोपीगण 1- बसंत राम उम्र 21 साल निवासी झरगांव बरटोली,*
    *2-गोविन्द राम उम्र 32 साल निवासी पिल्खी चौकी लोदाम,*
    *3-संजय राम उम्र 28 साल निवासी सरडीह थाना बगीचा,*
    *4-सस्तु राम उम्र 30 साल निवासी झरगांव,*
    *5-ठीमन राम उम्र 35 साल निवासी तालासिली,*
    *6-गुदल राम उम्र 45 साल निवासी अंधरझर थाना आस्ता।*

    ——-000——-

    मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 23.07.2023 को प्रार्थी सुधवा राम उम्र 55 साल निवासी झरगांव चौकी सोनक्यारी थाना सन्ना ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसका भतीजा रामचंद्र राम उम्र 28 साल निवासी झरगांव दिनांक 20.06.2023 को गांव के एक घर में दशगात्र कार्यक्रम में गया हुआ था और वापस नहीं आया। रामचंद्र राम का आस-पास, रिश्तेदारी में पता किये, पता नहीं चलने पर पूर्व में चौकी सोनक्यारी में गुम इंसान रिपोर्ट दर्ज कराया था। गुम इंसान की पतासाजी की जा रही थी।
    दिनांक 22.07.2023 को श्रीनाथ साहनी ने प्रार्थी को बताया कि छुरी जलप्रपात के पास किसी व्यक्ति का शव प्लास्टिक बोरी में लपेटा हुआ है, उसे बांध कर फेके हैं, यह बताने पर ग्राम के अन्य ग्रामीणों के साथ मौके पर जाकर प्लास्टिक बोरी को पुलिस की मौजूदगी में खोलकर देखा तो तौलिया एवं चप्पल दिखाई पड़ने पर निकाले एवं पहचान करने पर मृतक की पहचान रामचंद्र राम उम्र 28 साल के रूप में पहचान किये। मृतक का पी.एम. कराने पर हत्या करना पाये जाने पर उपरोक्त धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

    ।

    पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज, सरगुजा श्री रामगोपाल गर्ग (भा.पु.से.), प्रभारी पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री जे.आर. ठाकुर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री उमेश कुमार कश्यप के दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सन्ना को टीम बनाकर बारीकी से विवेचना कर आरोपी की पतासाजी कर तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिये गये थे। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा लगातार मानीटरिंग की जा रही थी, उक्त निर्देश के तारतम्य में प्रकरण के संदेही आरोपी बसंत राम, गोविन्द राम, संजय राम, सस्तु राम, ठीमन राम एवं गुदल राम को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर बताये कि दिनांक 20.06.2023 को रामचंद्र राम इन्हें शराब के नशे में मिला वह बार-बार इनके घर में आता था और उन्हें अक्सर कहता था कि-”रूपन्ती बाई पिता गुदल राम कुछ दिनों पूर्व फांसी लगाकर आत्महत्या कर चुकी है, उसकी छोटी बहन एवं दामाद संजय को भी मैं मार दूंगा“ जिससे वे सभी आक्रोशित होकर रामचंद्र राम को पकड़कर उसके गले में रस्सी बांधकर हत्या कर दिये एवं मोटर सायकल इस्तेमाल कर उसके शव को बोरी में भरकर गुल्लू छुरीघाघ जलप्रपात में ले जाकर छिपा दिये। आरोपियों से घटना में प्रयुक्त स्पेलेण्डर मोटर सायकल क्र. सी.जी. 13 एए 6431 एवं डिलक्स मोटर सायकल क्र. सी.जी. 14 एम.एच. 2370 जप्त किया गया है। आरोपीगण 1- बसंत राम उम्र 21 साल, 2-गोविन्द राम उम्र 32 साल, 3-संजय राम उम्र 28 साल, 4-सस्तु राम उम्र 30 साल, 5-ठीमन राम उम्र 35 साल एवं 6-गुदल राम उम्र 45 साल को दिनांक 24.07.2023 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

    विवेचना कार्यवाही एवं आरोपीगणों की गिरफ्तारी में श्री संदीप मित्तल पुलिस अनुविभागीय अधिकारी, निरीक्षक एन.एल. राठिया, स.उ.नि. कृष्ण कुमार साहू, प्र.आर. 359 प्रभन साय, प्र.आर. 279 अमरनाथ पैंकरा, आर. 747 उमेश भारद्वाज, आर. 139 महेश्वर यादव, आर. 235 बूटा सिंह, आर. 188 अरूण राम, आर. 574 सुरेश राम, सहा. आरक्षक 06 विनय भगत, सैनिक शिव शंकर रवि का सराहनीय योगदान रहा।

    (C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

    अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*जशपुर तहलका-* रंजिशवश घर में प्रवेशकर अमर्यादित व्यवहार कर तलवार से हमला करने वाले आरोपी को थाना सन्ना पुलिस ने चंद घंटे के भीतर किया गिरफ्तार
    Next Article *जशपुर तहलका-* मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत जिले में ई.व्ही.एम. एवं वीवीपैट का प्रदर्शन निरंतर जारी
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    एक अधिकारी को भावभीनी विदाई, दूसरे ने संभाली जशपुर की कमान……… वैभव शर्मा उप संपादक की ग्राउंड रिपोर्ट

    August 7, 2026

    जशपुर में अपराधियों के लिए अब नहीं बचेगी कोई जगह! प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा के विशेष खबर…..

    August 7, 2026

    जंगल से मुंबई तक… पुलिस की पकड़ से बचता रहा पलटू, आखिरकार जशपुर पुलिस ने ढूंढ निकाला

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • एक अधिकारी को भावभीनी विदाई, दूसरे ने संभाली जशपुर की कमान……… वैभव शर्मा उप संपादक की ग्राउंड रिपोर्ट
    • जशपुर में अपराधियों के लिए अब नहीं बचेगी कोई जगह! प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा के विशेष खबर…..
    • जंगल से मुंबई तक… पुलिस की पकड़ से बचता रहा पलटू, आखिरकार जशपुर पुलिस ने ढूंढ निकाला
    • 💜 बैंगनी रंग में सजी सावन की शाम, खुशियों और अपनत्व से महका भारतीय नगर प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की ग्राउंड रिपोर्ट………
    • किरायेदारों का सत्यापन कराना जरूरी, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस सख्त आज की सुर्खियां उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर……….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?