*प्रदेश में हालात ऐसे हो गए है कि अपराधी अब थाने चला रहें हैं : कौशिक*
*पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने प्रदेश में बदहाल कानून व्यवस्था पर कसा तंज।*
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने प्रदेश में बदहाल कानुन व्यवस्था को देखकर कांग्रेस पर आक्रोश दिखाते हुए कहा कि कांग्रेस ने इन पौने पांच सालों में प्रदेश की हालात बेहद नाजुक कर दी है आज प्रदेश में कानुन व्यव्स्था के नाम पर एक ऐसा ढांचा खड़ा हुआ है जिसमें अपराधियों के अपराध की कोई सीमा नहीं हैं। पुलिस का भय जरा भी नहीं है हालात ऐसे हो गए है कि अपराधी अब थाने चला रहें है, अपराधीयों के हौसले इतने बुलंद हो गये है कि थाने के अंदर से आरोपी के हाथों से हथकड़ी खोलकर थाने से बहार ले जाकर उसके साथ मारपीट करते हैं और पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी हुई है। यह घटना प्रदेश में कानुन व्यवस्था को साफ आईना दिखती है। प्रदेश में टीआई टेंडर पर चल रहें है यही छत्तीसगढ़ की व्यथा हो गई है जहां कानुन व्यवस्था जैसे कोई चीज ही नहीं रही है।
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कौशिक ने कहा कि प्रदेश में चाकुबाजी आम बात हो चुकी है, प्रदेश में हो रहे घटनाओं को छोटा समझना कांग्रेस व उसके सरकार के मंत्रियों की मानसिकता बन गई है जिसके कारण अपराध में लगातार वृद्धि हो रही है। प्रदेश सरकार की जवाबदेही है कि वह कानुन- व्यवस्था का राज कायम करके लोगों को सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करे। लेकिन प्रदेश की कांग्रेस सरकार अपनी जवाबदेही से आंखे मूंदे बैठी है। उन्होंने कहा कि सरकार की विदाई की बेला है और इस सरकार की विदाई प्रदेश की जनता आगामी विधानसभा चुनाव में जरूर करेगी।
(C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा
