Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Friday, September 11
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* नशे की विरुद्ध जशपुर पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त पहल
    Uncategorized

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* नशे की विरुद्ध जशपुर पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त पहल

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGMarch 6, 2025No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *नशे की विरुद्ध जशपुर पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त पहल,*

    *सिगरेट एवं अन्य तम्बाकू उत्पाद विक्रेताओं की मीटिंग लेकर दिशा-निर्देश दिया गया,*

    *सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करते पाए जाने, नाबालिक को धूम्रपान सामग्री बेचते पाए जाने पर COTPA एक्ट के तहत कार्यवाही की जायेगी,*

    *तंबाकू से बने विभिन्न उत्पाद एवं सिगरेट से होने वाली बीमारियों का इलाज एवं काउंसलिंग निशुल्क जिला अस्पताल जशपुर में उपलब्ध है।*

    ——00——-

     

    नशे की विरुद्ध जशपुर पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त पहल लगातार की जा रही है। इसके तहत् एसएसपी जशपुर श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन एवं मार्गदर्षन में आज दिनांक 06.03.2025 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय जशपुर में जिले के सिगरेट एवं तम्बाकु विक्रेताओं की मीटिंग ली गई, जिसमें पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग एवं तम्बाकु नियंत्रण विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे। विदित हो कि ब्व्ज्च्। के तहत् कार्यवाही के लिये पुलिस और स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिलकर एक विशेष टीम का गठन किया गया है, जो इस प्रावधान के तहत लगातार कार्य कर रही है।

    एसएसपी जशपुर श्री शशि मोहन सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी द्वारा उपस्थित तम्बाकु विक्रेताओं को बताया गया कि सिगरेट व अन्य तम्बाकू उत्पाद (विज्ञापन का प्रतिषेध और व्यापार तथा वाणिज्य, उत्पादन प्रदाय और वितरण का विनियमन) अधिनियम 2003 (COTPA) से संबंधित अधिनियम है, इस नियम के तहत सार्वजनिक स्थानों पर धुम्रपान को निषेध किया गया है तथा दंडनीय अपराध के श्रेणी में रखा गया है, साथ ही इस अधिनियम के तहत सिगरेट और अन्य तंचाकू उत्पादो के विज्ञापनों का प्रतिषेध किया गया है। 18 वर्ष से कम आयु के व्यक्ति को एवं किसी शैक्षणिक संस्था परिसर के 100 मीटर के अंतर्गत सिगरेट या अन्य तंबाकू उत्पाद के विक्रय व्यापार पर प्रतिषेध का प्रावधान है। जिसके धारा 04 में सार्वजनिक स्थलों पर धुम्रपान निषेध, धारा 05 में सिगरेट एवं तम्बाकू उत्पादन के विज्ञापन का निषेध, धारा 06, एवं धारा 07 में सिगरेट एवं तम्बाकू उत्पादनों की अवैध बिक्री व प्रकाशन से संबंधित कार्यवाही दंड का प्रावधान है, इस संबंध में विस्तार से बताते हुए जानकारी दिया गया। किशोरों को तम्बाकु के लत से बचाने के लिये नियमित रूप से जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है।

    डाॅक्टर अबरार खान एवं श्रीमती प्रिया सोनी जिला सलाहकार तम्बाकु नियंत्रण ने बताया कि तंबाकू उत्पाद एवं सिगरेट से जो बीमारियां होती है उसका निःशुल्क उपचार जिला अस्पताल जशपुर में उपलब्ध है, इसके लिए पृथक से डाॅक्टरों की टीम तैनात है जो काउंसलिंग का भी कार्य करते हैं। लंबे समय से सिगरेट बीड़ी इत्यादि पीने से फेफड़ों में जो समस्या आती है उनका उपचार एवं दवाई निशुल्क जिला अस्पताल में उपलब्ध है, तंबाकू के लगातार सेवन करने से न केवल कैंसर की बीमारी होती है, बल्कि डायबिटीज बीमारी के भी लक्षण दिखते हैं। तम्बाकू गुटखा इत्यादि के सेवन करने से मुंह में कैंसर होता है एवं मुंह कम खुलता है जो आने वाले समय में दुष्परिणामों के संकेत है।

    उक्त बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी, उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती मंजूलता, डाॅ. अबरार खान सारकोलजिस्ट एन.टी.सी.पी शाखा, श्रीमती प्रिया सोनी जिला सलाहकार तम्बाकु नियंत्रण, औषधि निरीक्षक श्री मनीष कंवर, श्री योगेष परस्ते इत्यादि उपस्थित रहे।

     

     

    —-00—

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* ऑपरेशन मुस्कान जारी, सूचना के 24 घंटे के भीतर जशपुर पुलिस ने दो गुम बच्चों को ग्राम तलसरा जिला सुंदरगढ़ (उड़िसा) से ढूंढ, सकुशल किया परिजनों के सुपुर्द
    Next Article *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* नशे की विरुद्ध जशपुर पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त पहल,
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    जन्माष्टमी तो बहुत सुनी होगी… लेकिन कृष्ण भगवान की छठी का ऐसा अनोखा उत्सव शायद ही कहीं देखा हो!……….

    September 9, 2026

    सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने कसी कमर

    September 9, 2026

    पत्थलगांव में मासूमियत पर भीख का बोझ!…….

    September 9, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • जन्माष्टमी तो बहुत सुनी होगी… लेकिन कृष्ण भगवान की छठी का ऐसा अनोखा उत्सव शायद ही कहीं देखा हो!……….
    • सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने कसी कमर
    • पत्थलगांव में मासूमियत पर भीख का बोझ!…….
    • ऑपरेशन शंखनाद में जशपुर पुलिस का बड़ा वार: तस्करों के चंगुल से 14 गौवंश मुक्त, एक आरोपी गिरफ्तार; दो की तलाश तेज……..
    • उपचुनाव का बिगुल: 6 अक्टूबर को मतदान, 9 अक्टूबर को खुलेगा मतपेटियों का राज; नंदीग्राम से नगांव तक सियासी परीक्षा……

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?