Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Tuesday, May 26
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* ऑपरेशन मुस्कान जारी, सूचना के 24 घंटे के भीतर जशपुर पुलिस ने दो गुम बच्चों को ग्राम तलसरा जिला सुंदरगढ़ (उड़िसा) से ढूंढ, सकुशल किया परिजनों के सुपुर्द
    Uncategorized

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* ऑपरेशन मुस्कान जारी, सूचना के 24 घंटे के भीतर जशपुर पुलिस ने दो गुम बच्चों को ग्राम तलसरा जिला सुंदरगढ़ (उड़िसा) से ढूंढ, सकुशल किया परिजनों के सुपुर्द

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGMarch 6, 2025No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *ऑपरेशन मुस्कान जारी, सूचना के 24 घंटे के भीतर जशपुर पुलिस ने दो गुम बच्चों को ग्राम तलसरा जिला सुंदरगढ़ (उड़िसा) से ढूंढ, सकुशल किया परिजनों के सुपुर्द*

    *मामला थाना फरसाबहार क्षेत्रांतर्गत*

    ———

    मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 05.03.25 को थाना फरसाबहार क्षेत्रांतर्गत एक प्रार्थी ने थाना फरसाबहार आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 04.03.25 को उसका 14 वर्षीय नाबालिक बेटा और उसका नाबालिक दोस्त, दोनों कक्षा सातवीं में पड़ते हैं, स्कूल छुट्टी के पश्चात घर ना आकर अपनी अपनी साइकल से कही चले गए हैं, आसपास रिश्तेदारों व पड़ोसियों में तथा नाबालिक बच्चों के सहपाठियों से पता किए, कहीं पता नहीं चला।

    चूंकि मामला दो नाबालिक बच्चों के गुम होने से था, अतः मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना फरसाबहार पुलिस के द्वारा तत्काल मामले के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराते हुए,थाना में गुम इंसान दर्ज कर व बी एन एस की धारा 137(2) के तहत् प्रकरण दर्ज किया गया।

    मामले में पुलिस के द्वारा, त्वरित कार्यवाही करते हुए ,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देश व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री अनिल कुमार सोनी (नोडल अधिकारी ऑपरेशन मुस्कान) के मार्गदर्शन में गुम नाबालिक बच्चों की पता साजी हेतु अलग अलग पुलिस की टीम गठित कर रवाना किया गया।

    गुम बच्चों की पता साजी हेतु पुलिस टीम जब संभावित स्थानों में जाकर पूछताछ कर रही थी कि इसी दौरान पुलिस को पता चला की दोनों नाबालिक बच्चों को स्कूल छुट्टी होने के बाद साइकल से तमामुंडा चौक मेंडर बहार रोड से कहीं जाते हुए देखा गया था, चूंकि उक्त रोड सरहदी ग्राम तलसरा (उड़िसा) की ओर जाता है, जिस पर जशपुर पुलिस के द्वारा तत्काल थाना तलसरा पुलिस से संपर्क कर गुम बच्चों के संबंध में सूचित किया गया, तथा गुम बच्चों की जानकारी को सोशल मीडिया के माध्यम से आस पास के क्षेत्रों में सर्कुलेट किया गया था, इसी दौरान ग्राम तलसरा के स्थानीय लोगों के द्वारा दोनों बच्चों को तलसरा(उड़िसा ) में घूमते हुए पाए जाने पर तत्काल थाना तलसरा तथा जशपुर पुलिस को सूचित किया गया। जिस पर जशपुर पुलिस के द्वारा दोनों नाबालिक बच्चों को तलसरा (उड़ीसा) जाकर सकुशल दस्तयाब कर वापस लाया गया।

    दोनों नाबालिक बच्चों को सही सलामत उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। उनके साथ किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है।

    पुलिस की पूछताछ में बच्चों ने बताया कि वे अपने घर वालो के किसी बात से नाराज होकर , बिना बताए घर छोड़कर जा रहे थे। जशपुर पुलिस के द्वारा बच्चों की काउंसलिंग भी कराई जा रही है।

    गुम बच्चों की पता साजी एवं सकुशल बरामदगी में थाना प्रभारी फरसाबहार उप निरीक्षक श्री विवेक कुमार भगत, उप निरीक्षक श्री सुरजन राम पोर्ते आरक्षक ईश्वर साय, सुभाष खलखो, केश्वर राम भगत व महिला आरक्षक पुष्पा पैंकरा की सराहनीय भूमिका रही है।

    *मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह ने बताया कि ऑपरेशन मुस्कान में जशपुर पुलिस को लगातार सफलता मिली रही है। गुम बच्चों के तलाश में पुलिस ने संवेदनशीलता और सक्रियता से कार्यवाही की है। संबंधित अधिकारियों को नगद ईनाम से पुरुस्कृत किया जावेगा।*

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेषता खबर-* मुख्यमंत्री कन्या विवाह की तैयारी शुरू 
    Next Article *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* नशे की विरुद्ध जशपुर पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त पहल
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* पत्थलगांव का बदलेगा स्वरूप: सड़कों के कायाकल्प के लिए ₹36.85 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति…………

    February 20, 2026

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* श्री दुर्गा मंदिर (अंबिकापुर रोड) पत्थलगांव में श्री राधाकृष्ण विवाह का चतुर्थ आयोजन कल… पत्थलगांव में प्रतिवर्ष धूमधाम से मनाया जाता है श्री राधा कृष्ण का विवाह उत्सव

    February 19, 2026

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव 2026: भाजपा में चेहरों पर मंथन शुरू; रणविजय सिंह जूदेव और सरोज पांडे की दावेदारी चर्चा में……….

    February 18, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* पत्थलगांव का बदलेगा स्वरूप: सड़कों के कायाकल्प के लिए ₹36.85 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति…………
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* श्री दुर्गा मंदिर (अंबिकापुर रोड) पत्थलगांव में श्री राधाकृष्ण विवाह का चतुर्थ आयोजन कल… पत्थलगांव में प्रतिवर्ष धूमधाम से मनाया जाता है श्री राधा कृष्ण का विवाह उत्सव
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव 2026: भाजपा में चेहरों पर मंथन शुरू; रणविजय सिंह जूदेव और सरोज पांडे की दावेदारी चर्चा में……….
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* 17फरवरी2026 तक वेतन जारी नहीं होने की स्थिति में 19-02-2026को होगा विरोध प्रदर्शन………
    • धर्मेंद्र शर्मा बने प्रदेश संगठन के सचिव छत्तीसगढ़ प्रांत के……….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?