Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Wednesday, September 16
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*आज की सुर्खियां रिपोर्टर पवन अग्रवाल की विशेष खबर-* विधायक गोमती साय उपस्थित हुई हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के गणेश पूजन में , सामुदायिक भवन की हुई घोषणा… कॉलोनी वासियों में प्रसन्नता की लहर
    Uncategorized

    *आज की सुर्खियां रिपोर्टर पवन अग्रवाल की विशेष खबर-* विधायक गोमती साय उपस्थित हुई हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के गणेश पूजन में , सामुदायिक भवन की हुई घोषणा… कॉलोनी वासियों में प्रसन्नता की लहर

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGSeptember 16, 2024Updated:September 16, 2024No Comments4 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *विधायक गोमती साय उपस्थित हुई हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के गणेश पूजन में , सामुदायिक भवन की हुई घोषणा… कॉलोनी वासियों में प्रसन्नता की लहर*

    दीनदयाल आवासीय कॉलोनी मदनपुर इंजको में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी गणेश चतुर्थी के अवसर पर भगवान श्री गणेश की प्रतिमा विराजित की गई है । सबसे अहम बात यह है कि गणपति दर्शन एवं यहां भव्य रूप से हो रहे विधि विधान पूर्वक पूजा-अर्चना को देखने शनिवार को स्वयं क्षेत्र की विधायक गोमती साय पहुंची । उक्त मौके पर कॉलोनी के पदाधिकारियों ने विधायक का आत्मीय स्वागत किया । जिसके पश्चात भगवान विघ्नहर्ता की आरती और पूजा की गई ।

    श्रीमती साय ने क्षेत्र की खुशहाली एवं लोगों के सुख-समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि हर साल की तरह इस साल भी नगर के गली गली और मोहल्लों में प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश की पूजा अर्चना श्रद्धालुओं द्वारा भक्तिभाव से की जा रही है । उन्होंने कहा कि इस पूजन से लोगों में अपार आस्था और देश में धर्म जागरण को लेकर लोग जागरूक हो रहे हैं । आज अपने संस्कृति और संस्कार के प्रति इतने जागरूक हो रहे हैं । और नागरिक सार्वजनिक गणपति को विराजित कर ही रहे हैं इसके साथ-साथ ही घरों में भी उन्हें हर वर्ष लाया जाता है । उन्होंने कहा कि यही हमारी भारतीयता है जो की एकता और अखंडता की परिकल्पना को विश्व के सामने प्रदर्शित करता है ।

    उन्होंने कहा कि आप सभी मेरे परिवारजन हैं , आप सभी के सामने उपस्थित होकर मुझे बहुत की आनंद महसूस हो रहा है । श्रीमती साय ने कहा कि सार्वजनिक रूप से किए जाने वाला कार्य हमेशा सफल होता है । जो कि आज मैं यहां पर यह देख पा रही हूं कि कॉलोनी में भगवान गणेश की प्रतिमा विराजित किए जाने का उद्देश्य लोगों को धर्म से जोड़े रखना है । उक्त कार्यक्रम में विधायक गोमती साय के समक्ष नन्हे बच्चों ने मनमोहक संस्कृतिक कार्यक्रम भी किया । कॉलोनी के अध्यक्ष आचार्य अंशुदेव आर्य ने कॉलोनी के लोगों के लिए सामुदायिक भवन व पेयजल की संकट को दूर करने की मांग की । इस दौरान श्रीमती साय ने कॉलोनी के पदाधिकारीयों की मांग पर तत्काल कॉलोनी के अंदर सामुदायिक भवन बनाने की घोषणा की है । उन्होंने कहा कि जल्द ही इस कॉलोनी में सर्वसुविधायुक्त सामुदायिक भवन का निर्माण कराया जाएगा । पेयजल के लिए पानी का टंकी का टेंडर हो चुका है जल्द ही निर्माण कराया जाएगा ।

    साथ ही उन्होंने कहा कि आप सभी के प्रेम ने मुझे यह बतलाया की मैं क्षेत्र की बेटी हूं , क्षेत्रवासियों की सेवा के लिए ही मैं सदैव तत्पर खड़ी हूं । किसी भी समस्या को लेकर प्रत्येक व्यक्ति मुझसे बेझिझक मिलकर अपनी परेशानियों को मेरे सामने रख सकते है । गोमती साय ने कार्यक्रम के अंत में सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल हुए बच्चों को पुरुस्कृत भी किया। कॉलोनी के पदाधिकारियों ने खुशी व्यक्त करते हुए विधायक श्रीमती गोमती साय और प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय का आभार जताया है । इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुनील अग्रवाल , मंडल अध्यक्ष अनिल मित्तल,प्रकाश चौहान एवं कॉलोनी के अध्यक्ष आचार्य अंशुदेव आर्य , राकेश सिंह , मनीष तिवारी , वेदानंद आर्य जागेश्वर यादव , रविशंकर दीक्षित , संतोष जायसवाल , विनोद जायसवाल , सुरेंद्र साहू , नंद कुमार डनसेना , मुकेश सिंह , दिनेश जायसवाल , लव चौहान , गौरीशंकर होता , भूपेंद्र द्विवेदी , मयंक गुप्ता , दिवाकर मंडल , अविनाश सिंह , पप्पू यादव , श्रीनवास राव समेत अन्य पदाधिकारी व कॉलोनी के सदस्यगण एवं अन्य भाजपा के पदाधिकारीगण मौजूद रहे….!!

    आज की सुर्खियां की विशेष विज्ञापन

    Oplus_0
    Oplus_0

    Oplus_131072


    अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हिन्दी दिवस पर की बड़ी घोषणा, राज्य के शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में हिन्दी में भी होगी पढ़ाई, इसी शैक्षणिक सत्र से एमबीबीएस की पढ़ाई की सुविधा हिंदी में भी होगी उपलब्ध, ग्रामीण पृष्ठभूमि के छात्रों को मिलेगा लाभ, चिकित्सा छात्रों का आधार भी होगा मजबूत….
    Next Article *आज की सुर्खियां रिपोर्टर पवन अग्रवाल की विशेष खबर-* अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन द्वारा किया गया जशपुर जिला इकाई का गठन… जिलाध्यक्ष बने हेमंत अग्रवाल जी , महामंत्री बने प्रयागराज अग्रवाल जी , उपाध्यक्ष बने रमेश (पप्पल) गोयल जी एवम सदस्य बने अनूप जिंदल जी (कांसाबेल)
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……

    September 16, 2026

    🔥 PM आवास पर महामुकाबला: आमने-सामने भूपेश और विजय शर्मा, आंकड़ों की जंग में गरमाया रायपुर!………

    September 16, 2026

    📲 यूपीआई चार्ज को लेकर असमंजस दूर करने वाली खबर, ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं…….

    September 16, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……
    • 🔥 PM आवास पर महामुकाबला: आमने-सामने भूपेश और विजय शर्मा, आंकड़ों की जंग में गरमाया रायपुर!………
    • 📲 यूपीआई चार्ज को लेकर असमंजस दूर करने वाली खबर, ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं…….
    • 🐘 डिवाइन मेडिकेयर हॉस्पिटल में विराजे बाल गणेश, भक्तिमय हुआ अस्पताल का माहौल 🙏……
    • 🙏 प्रथम दर्शन: मंडी प्रांगण में खुले गजानन स्वामी के मुख, भक्तों में दिखा उत्साह………

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?